सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [15 बेस्ट बेबी मिल्क पाउडर]

author Neha Nidhi Content Writer

क्या आपके घर में नन्हा सा शैतान आया है या फिर एक नन्ही परी, जिसके लिए आप तलाश रहे हैं सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है?

जब एक नन्ही-सी जान की ज़िम्मेदारी आप पर पड़ती है, तो उसे हम दुनिया की हर बेस्ट चीज़ देना चाहते हैं: ऐसा मुझे मेरी दोस्त ने बताया जिसके घर में अभी-अभी किलकारियां गूंजना शुरू हुई हैं। पर इस ज़िम्मेदारी के कारण वह बहुत व्यस्त भी हो गई है और इसलिए उसने मुझे बेस्ट बेबी  मिल्क पाउडर चुनने को कहा।

ऐसा करते समय मैंने हर तरह के मिल्क पाउडर के बारे में पढ़ा और अपनी समझ के अनुसार भारत में बिकने वाले सबसे बेहतरीन मिल्क पाउडर के ब्रांड्स चुनकर इस आर्टिकल में डाल दिए। मेरी दोस्त के साथ-साथ आपको भी इस लेख को पढ़कर ही अपने बेबी के लिए मिल्क पाउडर लेना चाहिए।

अगर आप अंग्रेजी में 14 Best Baby Milk Powders in India के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो हमारा ये लेख आपके लिए हैं।

आइए इस लेख की मदद से जानते हैं कि बेबी के लिए सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन-सा है। इसी के साथ आप यह भी जान पाएंगे कि मिल्क पाउडर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए|

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

सबसे महंगा दूध किसका होता है?

क्या आप जानते हैं सबसे महंगा दूध किस जानवर का होता हैं? India.com , ABPLive.com  के अनुसार दुनिया का सबसे महंगा दूध गधी का होता हैं।10 ml दूध कि कीमत लगभग 30-40 रुपये हैं , अमेरिका और यूरोप में इसकी काफी ज्यादा डिमांड है।  यहां एक लीटर गधी के दूध की कीमत 160 डॉलर तक है,  यानी करीब 13 हजार रुपये में यहां एक लीटर गधी का दूध मिलता है।

15 सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Baby Milk Powder Formula]

अगर आप किसी कारण अपने बच्चे को स्तनपान नहीं करवा पा रहीं, तो उसके लिए एक बेहद अच्छा मिल्क पाउडर या फार्मूला मिल्क चुन लेना चाहिए। वैसे तो कहा जाता है कि cow milk is good for infants, पर अगर ड्राई मिल्क पाउडर या फार्मूला आपके पास हर समय होगा तो आपके बच्चे के भूखे रहने की चिंता खत्म हो जाएगी। इस लेख में हम इसके बारे में बात करने वाले हैं, और आपके बच्चे के लिए अच्छा मिल्क पाउडर चुनने में आपकी मदद करेंगे।

बेस्ट बेबी मिल्क पाउडर प्राइस लिस्ट

Milk Powder

Price

Quantity

अमूल स्प्रे मिल्क पाउडर फॉर बेबी

₹415.00

1Kg

एनफामिल ए + स्टेज 2 फॉर्मूला

₹1,598.00

800g

Dexolac स्टेज 1 Infant Formula मिल्क पाउडर 

₹337.00

400g

नियोकेट एलसीपी इन्फेंट फॉर्मूला पाउडर

₹3300

400g

फैरेक्स इन्फेंट फॉर्मूला

₹595.00

400g

नेस्ले नैन प्रो इन्फेंट फॉर्मूला

₹690.00

400g

Aptamil मिल्क फॉर्मूला

₹795.00

400g

Nestlé LACTOGEN 1 Infant Formula Powder 

Rs. 440

400g

Lactodex Follow-up Infant Nutrition Formula Stage 2

Rs. 525

500g

Farex 1 Infant Formula Tin  

Rs. 690

400g

Nutricia Neocate lcp  

Rs. 3300

400g

नवजात शिशु के लिए similac दूध पाउडर

Rs. 515

400 g

Nestlé LACTOGROW, Nutritious Milk Drink

Rs. 371

400 g

Lactodex Starter Formula Infant Formula Powder

Rs. 525

500 g

Nestle PRE NAN Low Birth Weight Infant Milk Formula

Rs. 695

400 g

1. अमूल स्प्रे मिल्क पाउडर फॉर बेबी

कीमत-₹415.00

रेटिंग्स : 4.⅘

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

बेस्ट बेबी मिल्क पाउडर की लिस्ट में पहला नाम है अमूल का | अमूल दूध से बनने वाले उत्पादों के लिए एक अग्रणी कंपनी है। अमूल का बेबी फॉर्मूला मिल्क भी मार्केट में उपलब्ध है | इससे डेरी व्हाइटनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है | 

इसमें विटामिन, फास्फोरस, आयरन, कॉपर, आयोडीन, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक पाए जाते हैं। यह एक वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट भी है जो काफी फायदों के साथ आता है| 

गुण :

  • डब्यूएचओ द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों से बनाया गया है।

  • यह किफायती है। 

अवगुण :

  • यह जल्दी पानी में  घुलता नहीं है। 

2. एनफामिल ए + स्टेज 2 फॉर्मूला 

कीमत-₹1,598.00

रेटिंग्स : 4.6/5 

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

बेस्ट बेबी मिल्क पाउडर की लिस्ट मे अगला नाम है एनफामिल ए + | एनफामिल  ब्रांड Mead Johnson Nutrition कंपनी का हिस्सा है | यह एक अमेरिकन कंपनी है जो infant formula प्रोडक्ट्स बनातीं है | 

एनफामिल ए + स्टेज 2 फॉर्मूला DHA, Choline, और  Iron से युक्त है। यह Stage 2 यानि  6  से 12 months के शिशु के लिए है | इसके सेवन से बच्चे का पेट काफी लंबे समय तक भरा रहेगा | 

गुण :

  • बच्चे का पेट काफी समय तक भरा रहता है।

  • ऊर्जा प्रदान करता है। 

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन से युक्त है| 

अवगुण : 

  • कुछ शिशुओं में गैस की शिकायत हो सकती है।

3. Dexolac स्टेज 1 Infant Formula मिल्क पाउडर

कीमत: Rs. 390 (400gm)

रेटिंग्स: 4.4/5 

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

डेक्सोलै मिल्क पाउडर 6 महीने तक के बच्चों के लिए है| यह 36 growth nutrients के साथ आता है जो शिशु के ग्रोथ एंड डेवलपमेंट में सहायक है| यह मिल्क पाउडर Calcium, Phosphorus, Magnesium, और Vitamin D से युक्त है| 

बच्चों में न्यूट्रिशनल डेफिशियेंसी एक बहुत ही गंभीर समस्या है और डेक्सोलै ज़रूरी ग्रोथ नुट्रिएंट्स के साथ आता है आपके शिशु के बेहतर विकास के लिए| डेक्सोलै ब्रांड पिछले 30 साल से Infant formula के प्रोडक्ट्स बना रहा है| 

गुण :

  • यह 36 ग्रोथ नुट्रिएंट्स के साथ आता है | 

  • ऊर्जा प्रदान करता है। 

अवगुण : 

  • गैस की शिकायत हो सकती है।

4. नियोकेट एलसीपी इन्फेंट फॉर्मूला पाउडर 

कीमत: Rs. 3300 (400gm)

रेटिंग्स: 4.6/5

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

यह एक खास तरीके से तैयार किया गया फॉर्मूला मिल्क है। इसमें LCP और न्यूक्लियोटाइड हैं। नियोकेट कंपनी के अनुसार यह फॉर्मूला मिल्क प्रोटीन एलर्जी वाले शिशुओं के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। ये जानकारी प्रोडक्ट के पैकेट पर भी दी गयी है। यह मिल्क फार्मूला 12 महीने तक के बच्चों के लिए है| 

Neocate LCP को मेडिकल सुपरविशन के बिना इस्तेमाल न करें | 

गुण :

  • बच्चे का वजन बढ़ाने में मददः करता है।

  • प्रोटीन एलर्जी वाले शिशुओं के लिए भी सही है|

अवगुण : 

  • मेडिकल सुपरविशन के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकते | 

  • कीमत ज़्यादा है | 

5. फैरेक्स इन्फेंट फॉर्मूला 

कीमत: Rs. 620 (400gm)

रेटिंग्स: 4.4/5

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

फैरेक्स इन्फेंट फॉर्मूला डैनोन कंपनी का प्रोडक्ट है| यह एक विश्व विख्यात कंपनी है, जो पोषक तत्वों से भरपूर सप्लीमेंट बनाती है। फैरेक्स इन्फेंट फॉर्मूला मिल्क पाउडर शारीरिक विकास में मदद कर सकता है। 

इसमें Nucleotides and Zinc जैसे तत्व है जो इम्युनिटी के लिए अच्छे हैं | जबकि Omega 3 और 6 fatty acids मानसिक डेवलपमेंट में मददगार है | फैरेक्स इन्फेंट फॉर्मूला को digestion के लिए भी अच्छा माना जाता है | 

गुण :

  • Digestion के लिए अच्छा है | 

  • शारीरिक विकास और प्रतिरक्षा तंत्र के लिए अच्छा है | 

अवगुण : 

  • घोलने में समय लगता है।

  • इसका स्वाद कुछ अलग है।

6. नेस्ले नान प्रो इन्फेंट फॉर्मूला

कीमत: Rs. 725 (400gm)

रेटिंग्स: 4.5/5

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

नेस्ले नान प्रो इन्फेंट फॉर्मूला ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ आता है, जिसे मस्तिष्क के विकास के लिए सहायक माना जाता है| इसमें ए, सी, डी, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व है| यह फार्मूला व्हे प्रोटीन और आयरन फोर्टिफाइड के साथ भी आता है | 

नेस्ले नान प्रो इन्फेंट फॉर्मूला स्टेज 1, 2, 3, & 4 में उपलब्ध है| आप अपने बच्चे की उम्र के हिसाब से ले सकते है | 

गुण :

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ आता है| 

  • व्हे प्रोटीन और आयरन फोर्टिफाइड

अवगुण : 

  • कीमत थोड़ी ज़्यादा है | 

7. Aptamil मिल्क फॉर्मूला

कीमत: Rs. 725 (400gm)

रेटिंग्स: 4.5/5

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है? [Best Milk Powder in Hindi]

Aptamil मिल्क फॉर्मूला Nucleotides, Selenium, Zinc, Vit A, C, D, E और Beta Carotene के साथ आता है| यह सभी पदार्थ बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है| इसके साथ ही यह मिल्क पाउडर आप्तमील फार्मूला DHA & ARA का मिश्रन है जो बच्चों के विकाश  लिए सहयोगी है| इस मिल्क फार्मूला में Whey Casein ratio 60:40 है जो इससे शिशु के digestion के लिए अच्छा बनाता है | 

गुण :

  • शिशु के विकास के लिए अच्छा है | 

  • Digestion के लिए अच्छा है | 

अवगुण : 

  • घोलने में समय लगता है।

अभी हमने आपको 7 सबसे अच्छे मिल्क पाउडर के बारे में बताया | अगर देखा जाये तो सभी ही प्रोडक्ट्स अच्छे है और सब में कुछ गुण और अवगुण भी है | ऐसे में अगर आप यह निर्णय नहीं ले पा रहे तो हम कुछ और जानकारी देने वाले है जो आपको सबसे अच्छा मिल्क पाउडर चुनने में सहायता करेगी|

Best Formula Milk for Babies खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

बच्चों का आहार चुनते वक़्त बहुत सी बातों का ख्याल रखना ज़रूरी है| ऐसा करने के बहुत से कारण है, पहला तो बच्चों की पाचन शक्ति कमज़ोर होती है, थोड़ी सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है| साथ ही बच्चे किसी प्रकार के बुरे असर को बताने में समर्थ नहीं होते | ऐसे में माता पिता पर ज़िम्मेदारी ज़्यादा होती है और उनका बहुत ज़्यादा सतर्क रहना सवभाविक है| 

1. जब आप पहली भार मिल्क पाउडर खरीद रहे हैं तो कम मात्रा में ही ले| क्योकि यह जानना ज़रूरी है कि शिशु की प्रतिक्रिया क्या होगी | कई बार तो सही मिल्क पाउडर चुनने में काफी  समय लग सकता है | ऐसे में आपको थोड़ा धीरज रखना होगा| 

2. अगर बच्चे को गाय के दूध से बने मिल्क पाउडर से एलर्जी है तो आप सोया मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं | पर ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले | और मिल्क पाउडर खरीदते समय ध्यान दे वो किस चीज़ से बना है| 

3. प्रोबायोटिक्स मिल्क फार्मूला आंतों को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होता है| मार्केट में बहुत से मिल्क पाउडर उपलध है जो प्रोबायोटिक्स के साथ आते है शिशु के लिए मिल्क पाउडर लेते समय इसका ध्यान रखे की वह प्रोबायोटिक् हैं या नहीं|

4. आयरन युक्त फॉर्मूला मिल्क बच्चों को खून की कमी से बचाता है। जिन बच्चों को मां का दूध नहीं मिल रहा उन्हें आयरन युक्त मिल्क पाउडर की जरूरत हो सकती है। ऐसा करने से पहले डॉक्टर का परामर्श भी ले सकते हैं| 

5. शिशु की आयु के हिसाब से ही मिल्क पाउडर खरीदना चाहिए, और मार्केट में मिल्क पाउडर स्टेज 1, 2, 3, और 4 के लिए उत्पाद हैं | ऐसा करना ज़रूरी है क्योकि बच्चे की उम्र के अनुसार उसकी ज़रूरते बदलती रहेंगी| 

6. अगर आप मिल्क पाउडर का सेवन करने के बाद शिशु में कोई परिवर्तन देखते हैं तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले| ऐसा में कोई अनुमान लगाना बहुत हानिकारक हो सकता है| 

शिशु को मिल्क पाउडर क्यों दें?

  • कई बार माँ का दूध बच्चे के लिए काफी नहीं हो पाता है और बच्चा भूखा रहता है. ऐसे वक़्त में मिल्क पाउडर बेहद काम आता है। 

  • मिल्क पाउडर इंसान द्वारा बनाया जाता है इसलिए उसमें हर वो तत्व डाला जाता है जिसकी बच्चों को ज़रुरत होती है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह तत्व ज़रुरत की मात्रा में मिल्क पाउडर में डाले जाते हैं। 

  • माँ अगर चाहे तो मिल्क पाउडर की मदद से, बिना किसी फ़िक्र के अपने बच्चे की दिनचर्या बांध सकती है और अपने स्केडयूल के अनुसार पूरी भी कर सकती है। 

  • अगर माँ काम पर जाती है तो भी बच्चे के पोषण से कोई खिलवाड़ नहीं होगा क्योंकि बच्चे को मिल्क पाउडर कोई भी पीला सकता है। 

Best Milk Powder for Baby प्राइस लिस्ट

अगर आप मिल्क पाउडर प्राइस लिस्ट पर नज़र डालें तो आपको काफी ज़ायदा फरक नज़र आएगा | कुछ प्रोडक्ट्स बहुत ही महंगे हैं | लेकिन आप इस बात को समझ ले की सबसे महंगा पाउडर सबसे अच्छा है, ऐसा सोचना बहुत ही गलत होगा| कुछ प्रोडक्ट्स स्पेशल फार्मूला के साथ आते हैं जो की मीडियल परामर्श के बिना नहीं लेने चाहिए | 

सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है, यह आपके शिशु की ज़रुरत पर निर्भर करता है| यदि आपका बेबी अंडर वेट है या उससे एलर्जी की शिकायत है तो उसकी ज़रुरत अलग है ऐसे में आपको स्पेशलिस्ट के सलाह के बाद ही मिल्क पाउडर लेना चाहिए | 

इस लेख में हमने सबसे अच्छे मिल्क  पाउडर के बारे में जाना | हमे आशा है की आपको मिल्क पाउडर के बारे में ज़रूरी जानकारी मिल गयी होगी | दी गयी जानकारी से आप अपने शिशु के लिए सबसे अच्छा मिल्क पाउडर आसानी से चुन पाएंगे|

मिल्क पाउडर के नुकसान [Negative Impacts of Baby Powder Milk]

शिशु के लिए माँ के दूध से बेहतर कुछ नहीं है, इसलिए चाहे आप कितना भी अच्छा मिल्क पाउडर क्यों न लिए हो, वह उसकी माँ के दूध की कमी पूरी नहीं कर सकता। माँ का दूध ना पिलाकर मिल्क पाउडर देने के बाद आपके शिशु को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं उनके बारे में नीचे बताया गया है|

  • एंटीबॉडी की कमी: माँ का दूध एंटी बॉडी से भरपूर होता है पर जब बच्चा मिल्क पाउडर या अन्य किसी दूध का सेवन करता है तो उसे पूर्ण तरीके से एंटीबॉडी नहीं मिल पाता। इस कारण से बच्चे बड़ी जल्दी-जल्दी बीमार हो सकते हैं।

  • पचाने में दिक्कत: मिल्क पाउडर artificial तरीके से बनाया जाता है जिसके कारण वह माँ के दूध को पचाने जितना आसान नहीं होता। ऐसे में दूध पीने के बाद बच्चे का बार-बार उल्टी करना आम बात हो जाती है।

निष्कर्ष

बेबी के लिए मिल्क पाउडर का चुनाव करना बहुत जिम्मेदारी का काम है। उम्मीद है कि इस लेख की मदद से आप अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा मिल्क पाउडर कौन सा है जान गये होंगे। इसी के साथ आपको ये भी पता चल गया होगा कि मिल्क पाउडर खरीदते वक्त किन- किन बातों का ध्यान दे। यदि आपका कोई भी सुझाव हो या जानकारी के लिए हमारे कमेंट बॉक्स में कमेंट करे।

Frequently Asked Questions

Q1. भारत में नंबर 1 दूध ब्रांड कौन सा है?

A1. नवजात शिशु के लिए similac दूध पाउडर,अमूल स्प्रे, एनफामिल ए +, Dexolac, aur  नियोकेट एलसीपी  सबसे अच्छे मिल पाउडर की लिस्ट में आते हैं | इनके अलावा और भी बहुत सारे प्रोडक्ट्स मार्केट में उपलध है | विस्तार से जानकारी के लिए हमारा ये लेख पढ़े।

Q2. नवजात शिशु के लिए कौन सा दूध सबसे अच्छा है?

A2. यहाँ हमने सबसे अच्छे मिल्क पाउडर के बारे में जाना| सभी मिल्क पाउडर कुछ गुण और अवगुण के साथ आते हैं | आप सबसे अच्छा मिल्क पाउडर अपने शिशु की ज़रुरत के अनुसार चुने| पूर्ण जानकारी के लिए हमारा ये लेख पढ़े। 

Q3. क्या पाउडर वाला दूध सुरक्षित है?

A3. छोटे बच्चों ले लिए माँ का दूध सबसे अच्छा होता है| अगर किसी कारण से आप अपने शिशु को माँ का दूध नहीं दे पा रहे तो आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं|

FreeKaaMaal.com

FreeKaaMaal 10 लाख से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ सबसे अच्छी कैशबैक वेबसाइटों में से एक है। कैशबैक के अलावा, यह डिस्काउंट कूपन, वाउचर और बिक्री सौदे और ऑफ़र भी प्रदान करता है। ग्राहक इस वेबसाइट के माध्यम से पिछले 12 वर्षों से भारी मात्रा में धन की बचत कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए FreeKaaMaal.com पर जाएं और विजिट करें।

About Author

author

Neha Nidhi

Content Writer

I love to play with words and aim to provide informative information to readers, which helps them get their answers.

Related Articles arrow

more article

14 Best Baby Milk Powders in India in 2023

time 275 days ago best-baby-milk-powder-in-india

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status