13 चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम [Daag Dhabbe Hatane wali Cream]

author Mayank Content Writer

चेहरे पर दाग धब्बे होने का कोई भी कारण हो, कुछ ऐसी क्रीम्स मार्केट में उपलब्ध हैं जो दाग धब्बे हटा कर आपको साफ़ और निखरी त्वचा दे सकती हैं। आज हम  ऐसी ही चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम [Daag Dhabbe Hatane wali Cream] के बारे में बात करने वाले हैं।

हम आपको चेहरे से दाग धब्बे हटाने वाली 13 सबसे अच्छी क्रीम के बारे में विस्तार से बताएँगे। इसके साथ ही आपको यह भी पता चल जायेगा कि दाग धब्बों के लिए सही क्रीम का चुनाव कैसे करें।

अगर आप चेहरे की फुंसी हटाने की बेस्ट क्रीम की तलाश कर रहे हैं तो हमारा ये लेख आपके लिए बिल्कुल सही साबित होगा।

आप के चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़ कर अपनी त्वचा के लिए ऐसी क्रीम का चुनाव करें जो सब दाग धब्बे हटा देगी।

चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम

Table of Contents

[ Show ]

चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम कैसे चुनें?

चेहरे के दाग धब्बे के लिए क्रीम खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए| ऐसा करने से आपको अपने चेहरे के दाग-धब्बों के लिए सही क्रीम मिल जाती है तो आइये जानते है...

  • नेचुरल तरीके से बनी क्रीम का चुनाव करें|

  • कोशिश करे की जाने-माने ब्रांड की क्रीम ही खरीदे|

  • क्रीम को खरीदते समय ये जरुर देखने की उसमे किसी भी तरह का केमिकल यूज ना किया गया हो|

  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड क्रीम का चुनाव करें ये आपके चेहरे के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होती है|

  • हमेशा USDA या फिर अन्य किसी प्रमाणित संस्था के द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट को ही खरीदें।

  • किसी भी क्रीम को खरीदने से पहले उसका एक पैच टेस्ट जरुर करें की आपको कोई साइड इफ़ेक्ट तो नहीं हो रहा है| 

  • कोई भी प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी एक्सपाइरी डेट जरुर देखे|

13 चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम

मार्केट में वैसे तो चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली बहुत सारी क्रीम हैं। पर हमने इस लिस्ट में दाग धब्बे हटाने वाली 13 चेहरे के दाग धब्बे हटाने की क्रीम price  के बारे में बताया है, ग्राहकों के रिव्यु के आधार पर इसमें हम आपको क्रीम के नाम के साथ मात्रा और कीमत के बारे में भी बतायेंगे। 

क्रीम का नाम

मात्रा 

कीमत 

1.मेडर्मा पी-एम इंटेन्सिव ओवर नाईट स्कार क्रीम

48g

795 रूपये

2.रेएक्विल स्किन रेडिएंस क्रीम 

30g

416 रूपये

3.न्यूहैक पिगमेड क्रीम 

30g

140 रूपये

4.लोरियाल व्हाइट पर्फेक्ट डे क्रीम                    

50ml

357 रूपये

5.पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी-स्पॉट फेयरनेस डे क्रीम

35g

99 रूपये 

6.ओले रीजेनेरिस्ट ल्यूमिनस टोन परफेक्टिंग क्रीम

50ml

4,344 रूपये 

7.Mamaearth बाई-बाई ब्लेमिशेज़ फेस क्रीम

30ml

410 रूपये

8.Biotique विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग एंटी एक्ने क्रीम

15g

194 रूपये

9.Garnier White कंप्लीट क्रीम

45g

179 रूपये

10.सेटाफिल ब्राइटनिंग डे प्रोटेक्शन क्रीम

50g

972 रूपये

11.ऑनेस्ट चॉइस एंटी ब्लैमिशिंग क्रीम

50ml

399 रूपये

12.कोजी केयर स्किन लाइटनिंग क्रीम

15g

158 रूपये

13.बेला वीटा आर्गेनिक सी ग्लो फेस क्रीम 

50ml

360 रूपये

1. मेडर्मा पी-एम इंटेन्सिव ओवर नाईट स्कार क्रीम [Mederma PM Intensive Overnight Scar Cream]

कीमत-795 रूपये

Mederma PM Intensive Over Night Scar Cream

चेहरे के दाग धब्बे हटाने की क्रीम price लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है मेडर्मा पी-एम इंटेन्सिव ओवर नाईट स्कार क्रीम का| ये आपके चेहरे के दाग-धब्बो को हटाने में काफी ज्यादा मददगार साबित होती है|

इस क्रीम में आपको त्ग्लिसरीन, अल्काइल बेंजोएट, डिकैप्रिल कार्बोनेट, टोकोफेरोल जैसे तत्व मिल जाते हैं, जो आपके चेहरे के दाग-धब्बो को मिटाने में मदद करते हैं| इस क्रीम का इस्तेमाल रात के समय ही करना चाहिए क्योंकि रात मे सोते वक्त हमारा शरीर नई कोशिकाओं को बनाने का काम करता है|

इसी वजह से इस क्रीम को रात मे सोने से पहले ही लगाना चाहिए| कंपनी का ऐसा दावा है कि ये क्रीम आपके पुराने से पुराने चोट के निशान या फिर दाग धब्बे को हटाने में सहायता करती है। 

गुण

  • निशान हटाने के लिए सबसे अच्छा क्रीम है|

  • चोट के निशान को हटाने में सहायता करती है

  •  बिलकुल भी चिपचिपी नहीं है|

  • इस क्रीम की थोड़ी सी भी मात्रा काफी होती है|

अवगुण 

  • क्रीम थोड़ी महंगी है|

  • ये क्रीम आयुर्वेदिक नही है|

  • ये क्रीम असर दिखाने में समय लगती है|

2 . रेएक्विल स्किन रेडिएंस क्रीम [Re'equil Skin Radiance Cream]

कीमत-416 रूपये

Re'equil Skin Radiance Cream

चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम की लिस्ट में अगला नंबर है रेएक्विल स्किन रेडिएंस क्रीम का| इस क्रीम को हल्दी, विटामिन-ई और मालाबार कीनो के अर्क से तैयार किया गया है। 

इस क्रीम में मौजूद गुण त्वचा को जरूरी पोषण प्रदान करते हुए चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में मदद करते है| साथ ये क्रीम आपके चेहरे को स्वस्थ बनाए बनाकर उसमे निखार पैदा कर सकती है| ये क्रीम आपकी त्वचा को चमकदार बनाने का भी काम करती है| ये क्रीम आपके चेहरे पर किसी पुराने दाने या मुहांसे के दाग-धब्बो को हटाने का भी काम कर सकती है| 

गुण 

  • आपके चेहरे को सूरज की यूवी किरणों के नुकासन से बचाने में सहायता करती है|

  • मेलेनिन के उत्पादन को संतुलित करने का भी काम कर सकती है|

  • बढती उम्र के प्रभाव को काफी हद तक धीमा कर सकती है|

  • पैराबेंस, सल्फेट, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल से पूरी तरह से मुक्त है।

  • हर तरह के दाग-धब्बो को हटाने में मदद कर सकती है|

अवगुण 

  • असर दिखाने में थोडा अधिक समय लगा सकती है|

  • सभी तरह की त्वचा के लिए सही नहीं है|

  • थोड़ी महंगी क्रीम है|

Check this out: Best Aloe Vera Gel For Face In India (2024)

3. न्यू हैक पिगमेड क्रीम [Pigmed Cream]

कीमत-140 रूपये

Pigmed Cream

चेहरे के दाग धब्बे हटाने की क्रीम के नामों में अगला नाम है न्यू हैक पिगमेड क्रीम का| इस क्रीम में आपको चित्रक, मंजिष्ठा, तिल, उंबर, विदंगा, दंती, मूली के बीज व दारुहल्दी जैसी कई सारे प्राकृतिक सामग्रियों के गुण शामिल मिलेंगे| ये सभी प्राकृतिक गुण आपके चेहरे के दाग- धब्बो को हटाने में सहायता करते हैं और त्वचा में निखार लाती है| 

साथ ही इन गुणों में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को स्वस्थ भी बनांते हैं| इस क्रीम से आपके चेहरे के कील-मुहांसों के निशानों को मिटाने में भी हेल्प मिल सकती है| इस क्रीम में बेजान त्वचा में जान भरने तक की ताकत मौजूद है| 

गुण 

  • स्किन को हाइड्रेट रखने में मददगार साबित होती है|

  • पिगमेंटेशन के उत्पादन को रोकने में मदद करती है|

  • सभी तरह की त्वचा के लिए सही है|

  • इस क्रीम में सिलिकॉन, एसिड, अल्कोहल और पैराबेंस मौजूद नहीं है|

  • डर्मेटोलॉजिकली के द्वारा टेस्टेड है।

अवगुण

  • त्वचा पर असर दिखाने में वक्त लगा सकती है|

4.लोरियाल व्हाइट पर्फेक्ट डे क्रीम [Loreal White Perfect Day Cream]

कीमत-357 रूपये

Loreal White Perfect Day Cream

चेहरे पर दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम लिस्ट में चौथे नंबर पर है लोरियाल व्हाइट पर्फेक्ट डे क्रीम| ये आपके चेहरे के हर तरह के दाग-धब्बो को हटाने में मदद करती है| ये क्रीम आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है| इस क्रीम को बनाने में मेलानिन वैनिश का यूज किया जाता है जो की चेहरे के दाग-धब्बो को हटाने में मददगार साबित होती है| इसमें मौजूद SPF 15 और PA++ फॉर्मूला आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है|

गुण

  •  हर तरह के दाग धब्बों को कम करने मदद करती है|

  • हानिकारक किरणों से स्किन को बचा कर रख सकती है|

  • चेहरे की रंगत में निखार लाती है|

अवगुण

  • ये क्रीम आयुर्वेदिक नहीं है|

  • सभी तरह की स्किन के लिए सही नहीं है|

5. पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी-स्पॉट फेयरनेस डे क्रीम [Pond's White Beauty Anti-Spot Fairness Day Cream]

कीमत-99 रूपये

Pond's White Beauty Anti-Spot Fairness Day Cream

चेहरे के दाग-धब्बे हटाने की क्रीम में अब बारी है पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी एंटी-स्पॉट फेयरनेस डे क्रीम की| ये एक जानी-मानी और मशहूर कंपनी है| ये क्रीम आपको विटामिन बी-3 के गुणों के साथ मिलती है साथ ही इस क्रीम में एक एन्टी स्पॉट फॉर्मूला भी मौजद होता है| जो चेहरे के काले दाग धब्बों को हटाने का काम करता है|

ये क्रीम सूरज की हानिकार किरणों से भी आपको बचाती है| कंपनी का ऐसा दावा है कि यह क्रीम आपके चेहरे के स्पॉट को लाइट करती है| यह स्किन को चमकदार बनाकर उसमे ग्लो लाती है|

गुण 

  • चेहरे में निखार लाती है |

  • ये क्रीम चिपचिपी नहीं है।

  • स्किन टोन को एक सामान करने में सहायता करती है|

  • त्वचा की नमी को बनाये रखती है|

  • इस क्रीम की कीमत काफी ज्यादा कम है।

  • चेहरे के दाग-धब्बो को हटाती है|

अवगुण 

  • यह क्रीम पैराबेंस फ्री नहीं है।

6. ओले रीजेनेरिस्ट ल्यूमिनस टोन परफेक्टिंग क्रीम [Olay Regenerist Luminous Tone Perfecting Cream]

कीमत-4,344 रूपये

Olay Regenerist Luminous Tone Perfecting Cream

ओले रीजेनेरिस्ट ल्यूमिनस टोन परफेक्टिंग क्रीम बेहद जानी मानी कंपनी द्वारा बनाई गई है। यह Luminous लग्श़रीअस फेस मॉइस्चराइज़र आपके चेहरे से काले धब्बों को हटाता है और आपकी असली रंगत को बाहर निकलता है। इस क्रीम में एंटी-ऑक्सीडेंट-इन्फ्यूज्ड फ़ॉर्मूले का इस्तेमाल हुआ है जो आपको 2 सप्ताह में चमकदार, सुन्दर और स्वस्थ त्वचा देता है। यह क्रीम बादाम के गुणों से भरपूर है जो आपको आपके मन पसंद की त्वचा देने में आपकी मदद करते हैं।

गुण 

  • काले धब्बों को हटाता है

  • एंटी-ऑक्सीडेंट-इन्फ्यूज्ड फ़ॉर्मूला

  • 2 सप्ताह में असर दिखे

  • बादाम के गुणों से भरपूर

अवगुण 

  • यह क्रीम थोड़ी महंगी है।

7. Mamaearth बाई-बाई ब्लेमिशेज़ फेस क्रीम

कीमत-410 रूपये

Mamaearth बाई-बाई ब्लेमिशेज़ फेस क्रीम

Mamaearth बाई-बाई ब्लेमिशेज़ फेस क्रीम शहतूत एक्सट्रैक्ट और विटामिन C के साथ आती है । इसके नेचुरल इंग्रेडिएंट्स त्वचा को पोषण देते है और काले धब्बे को कम करते है । यह एक नॉन-ग्रीसी क्रीम है जो मेलेनिन गतिविधि कम करती है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देती है । 

गुण

  • नॉन-ग्रीसी फार्मूला

  • एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल

  • SLS, पैराबेन और मिनरल ऑयल से मुक्त

  • बायोएक्टिव से भरपूर

अवगुण 

  • यह क्रीम थोड़ी महंगी है।

8. Biotique विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग एंटी एक्ने क्रीम

कीमत-194 रूपये

Biotique विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग एंटी एक्ने क्रीम

Biotique विंटर ग्रीन स्पॉट करेक्टिंग एंटी एक्ने क्रीम ककड़ी, धनिया, जायफल, बेरबेरी, और पेपरमिंट ऑयल के मिश्रण से बना है । यह क्रीम सूखेपन के बिना चेहरे के दाग धब्बे साफ़ करती है।  आप इस क्रीम को सुबह और शाम  प्रभावित जगहों पर लगायें और जल्द ही आपकी त्वचा के  दाग धब्बे साफ़ हो जायेंगे।

गुण

  • सभी इंग्रीडिएंट नेचुरल है । 

  • सभी तरह के दाग धब्बे साफ़ करती है। 

9. Garnier White कंप्लीट क्रीम

कीमत-179 रूपये

Garnier White कंप्लीट क्रीम

Garnier Light कंप्लीट क्रीम लेमन एक्सट्रैक्ट के साथ आती है तो इससे चेहरे के दाग धब्बे हटाने में असरदार बनाती है । SPF 19 PA+++ त्वचा को सुरक्षा देता है और चेहरा को चमक देता है । इस क्रीम का लगातार प्रयोग करने पर आप 2 हफ्ते में परिणाम देख सकते है।  गुण

  • लेमन एक्सट्रैक्ट गहरे धब्बों को कम करता है

  • SPF 19 PA+++ त्वचा को सुरक्षा प्रधान करता है 

You can also Read this Article: Best Oils For Face Massage For Glowing Skin

10. सेटाफिल ब्राइटनिंग डे प्रोटेक्शन क्रीम

कीमत-972 रूपये

सेटाफिल ब्राइटनिंग डे प्रोटेक्शन क्रीम

सेटाफिल ब्राइटनिंग डे प्रोटेक्शन क्रीम चेहरे के धब्बे कम करता है और चमक को बढ़ाता है । यह Daag Dhabbe Hatane wali Cream एसपीएफ़ 15 के साथ आती है।  इसके साथ ही यह क्रीम त्वचा को सूखेपन से बचाता है । इस क्रीम के नियिमत प्रयोग से आप 4 हफ्ते में परिणाम देख सकते है। 

गुण

त्वचा को सूखेपन से बचाता है ।

11. ऑनेस्ट चॉइस एंटी ब्लैमिशिंग क्रीम

कीमत- 399 रु 

ऑनेस्ट चॉइस एंटी ब्लैमिशिंग क्रीम

ब्लैमिशिंग क्रीम को बनाने में बहुत सारी जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है, इसीलिए इस क्रीम के जरिए सभी प्रकार के दाग धब्बे खत्म होने लगते हैं, और त्वचा का रंग साफ हो जाता है। इसी के साथ चेहरे की झुरिया भी खत्म होने लगते हैं। अगर आप इस क्रीम का इस्तेमाल दिन में 4 बार करेंगे, तो 2 महीने में ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

गुण 

  • चेहरे के सभी प्रकार के दाग धब्बे खत्म हो जाते हैं।
  • त्वचा का रंग साफ होता है, और त्वचा गोरी होने लगती है।
  • स्किनटोन को एक समान रखती है।
  • यह बहुत ही अच्छी आयुर्वेदिक क्रीम है।

12.कोजी केयर स्किन लाइटनिंग क्रीम

कीमत- 158रु 

कोजी केयर स्किन लाइटनिंग क्रीम

इस क्रीम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, इसीलिए यह एक केमिकल की तरह काम करती है। इसकी वजह से स्किन टोन एक समान रहता है, और दाग धब्बे जल्दी खत्म होने लगते हैं, आपकी स्किन गोरी होने लगती है।

गुण 

  • सभी प्रकार के काले गहरे दाग धब्बे खत्म होने लगते हैं।
  • यह क्रीम त्वचा की गहराई से सफाई करती है।

13. बेला वीटा आर्गेनिक सी ग्लो फेस क्रीम

कीमत- 360रु 

बेला वीटा आर्गेनिक सी ग्लो फेस क्रीम में विटामिन सी के साथ केसर, चंदन, गेहूं के बीज का तेल और एलोवेरा की अच्छाई पाते हैं। जो त्वचा की स्किन पिगमेंटेशन, झुर्रियों, सूरज की अत्यधिक किरणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करते है।

शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई और विटामिन सी कोलेजन के स्तर को बढ़ाकर त्वचा को चमकदार और आकर्षक चमक देने में मदद कर सकते हैं, जिससे यह क्रीम दुनिया की सबसे अच्छी क्रीम बन जाती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह चेहरे के दाग-धब्बों के लिए सबसे अच्छी क्रीम साबित हो सकती है।

गुण 

  • पूरी तरह से हर्बल सामग्री से बनी
  • पिगमेंटेशन, झुर्रियों, सूरज की क्षति से बचाव
  • एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई और विटामिन सी
  • इसकी सुगंध भी अच्छी है
  • एक अच्छा स्किन मॉइस्चराइज़र

चेहरे पर दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम को यूज करने का तरीका

अपने चेहरे के लिए एक सही क्रीम के साथ,  आपको क्रीम को यूज करने का सही तरीका भी पता होना जरूरी है| ऐसा करने से आपको काफी अच्छे रिजल्ट मिल सकते है और आपके दाग-धब्बे भी जल्द ही चले जाते है| आइये जानते है..

  • चेहरे के दाग-धब्बे हटाने की क्रीम को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें।

  • अब अपने चेहरे को एक मुलायम तौलिये की मदद से  पोछ लें|

  • अब अपनी उंगलियों की मदद से क्रीम को निकालकर अपने चेहरे पर लगाएं।

  • कुछ देर तक हल्के हाथों से मालिश करें।

  • ऐसा करने से क्रीम अच्छे से चेहरे में अवशोषित हो जाएगी|

  • इस बात का ध्यान दे किसी भी डे-क्रीम का यूज दिन में दो बार किया जा सकता है| 

  • नाईट क्रीम का यूज करते है तो आपको इसे सोने से 2 घंटे पहले ही लगा लेना चाहिए जिससे ये तकिया चादर में ना लगे|

Daag Dhabbe Hatane wali Cream के इंग्रेडिएंट्स

चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों को हटाने के लिए नीचे बताए गए इंग्रेडिएंट्स काम करते हैं। जब आप अपने चेहरे के लिए क्रीम का चुनाव कर रहे हो तब आपको ध्यान देना चाहिए कि उसमें नीचे बताए गए इंग्रेडिएंट्स मौजूद हों:

  • विटामिन C– विटामिन सी के एंटी ऑक्सिडेंट गुण स्किन टेक्स्चर में सुधार लाकर उसे चमकदार बनाते हैं।

  • हाइड्रोक्विनोन– हीड्रोक्विनोन (Hydroquinone) एक skin-bleaching agent है जो त्वचा के दाग-धब्बों, झाईयों और पिग्मेंटेशन को कम करता है।

  • नियासिनमाइड (विटामिन बी3)– नियासिनमाइड केराटिन के उत्पादन को बढ़ाकर आपकी त्वचा को स्वस्थ, काले धब्बों को हल्का, और धूप से होने वाले नुकसान को सही करता है।

  • रेटिनॉल– रेटिनॉल फ्री रेडिकल्स सेल से लड़ाई और त्वचा की बनावट में सुधार लाता है जिसके चलते आपकी झुर्रियाँ भी दूर होती हैं।

  • फेस एसिड– फेस एसिड जैसे ग्लाइकोलिक एसिड (Glycolic Acid), लैक्टिक एसिड (Lactic Acid), सैलिसिलिक एसिड (Salicylic Acid), सिट्रिक एसिड (Citric Acid), और कोजिक एसिड (Kojic Acid) आपकी त्वचा को हर तरह का पोषण देकर उसकी हर तरह की समस्या को सही करते हैं।

चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम को यूज़ करने से पहले इस बात का ध्यान रखे

कोई भी क्रीम यूज़ करने के बाद अगर त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी, जलन, या सूजन महसूस हो और  ऐसा अक्सर होता हो तो, उस क्रीम को इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। हो सके तो किसी अच्छे स्किन डॉक्टर को दिखा कर सलाह भी लेनी चाहिए।

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय 

अब इस लेख में हम चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय के बारे में बात करने वाले है। ये उपाय अमूमन हर त्वचा के लिए कारीगर होते हैं। इसके इस्तेमाल कि खाशियत ये हैं कि इसका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता।

  • शहद और दालचीनी पाउडर को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को काले धब्बों पर लगा लें। अगले दिन सुबह त्वचा को पानी से धो लें।

  • एक कटोरी में शहद, दूध और दलिया मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर थोड़ी देर सूखने दें और फिर इसे ठण्डे पानी से धो लें।

  • दूध और शहद को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को रूई की मदद से काले धब्बों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद त्वचा को पानी से धो लें।

  • एक कटोरी में शहद और प्याज के रस को मिला लें। इस मिश्रण को काले धब्बों पर लगाएं और आधे घण्टे के बाद त्वचा को पानी से धो लें।

चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय के दुसरे तरीके 

ये चेहरे पर दाग-धब्बे जितनी पुरानी होती हैं, उतनी ही गहरी होती जाती हैं, जिन्हें हमें बेहद खास तरीके से कम करना होता है। यह एक या दो दिन में दाग-धब्बे को कम करने का तरीका नहीं हो सकता, इसके लिए बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है। तो अब हम जानेंगे चेहरे पर दाग-धब्बे हटाने के घरेलू उपाय।

  • स्किन केयर प्रोडक्ट्स का चुनाव 

  • एलोवेरा जेल 

  • अपने आहार का ध्यान रखे

  • सूरज की किरणों से बचाव 

  • विटामिन ई और विटामिन सी

  • सनस्क्रीन है जरूरी

  • एसिडिक स्किन केयर ट्रीटमेंट से बचें

निष्कर्ष

इस लेख की मदद से आप जान पाए होंगे कि चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम कौन सी है। हमने आपको चेहरे पर दाग धब्बे हटाने वाली 13 सबसे अच्छी क्रीम के बारे में बताया है। अब आपको दाग धब्बे छिपाने की ज़रुरत नहीं है आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। बाज़ार में बहुत से क्रीम है लेकिन मैंने आपको सिर्फ दाग धब्बे हटाने की बेस्ट क्रीम्स के बारे में बताया है जो आपका चेहरा साफ़ और चमकदार बनाने में मदद करेंगी साथ ही साथ हमने इसमें आपको चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए घरेलू उपाय भी बताये है। आप अपने बहुमूल्य विचार हमारे टिप्पणी अनुभाग में साझा करें। 

Frequently Asked Questions

Q1. चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे अच्छा क्रीम कौन सा है?

A1. रेएक्विल स्किन रेडिएंस क्रीम चेहरे पर दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे अच्छी क्रम हैं। आम तौर पे चेहरे पे दाग धब्बे  विटामिन B 12 के कमी के कारण होते हैं, इस कमी को दूर करने के लिए अपने आहार में दूध, सब्जी , मख्खन आदि को जोड़े|

Q2. रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

A2. काले धब्बों के लिए आपको मेडर्मा पी-एम इंटेन्सिव ओवर नाईट स्कार क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि वह एक मेडिकेटेड क्रीम है और दाग हटाने के लिए ख़ास बनाई गई है।

Q3. चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए सबसे अच्छा क्रीम कौन सा है?

A3. चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए आपको ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें लैक्टिक एसिड मौजूद हो। ऐसी क्रीम्स के बारे में आपको मेरे इस आर्टिकल में इनफार्मेशन मिल जाएगी।

About Author

author

Mayank

Content Writer

I am a prolific writer and an avid reader. I am passionate about writing. Love to research, read, and explore the web world.

Related Articles arrow

more article

10 सबसे बेस्ट फेशियल किट के नाम, कीमत और फायदे

time 140 days ago sabse-achha-facial-kaun-sa-hai
more article

15 सबसे अच्छा हेयर कलर कौन सा है? (Permanent Hair Colour )

time 339 days ago sabse-achha-hair-colour-kaun-sa-hai
more article

भारत में 7 सबसे अच्छा सनस्क्रीन लोशन

time 410 days ago sabse-acha-sunscreen-lotion-in-india

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status