Pimple Ke Daag Kaise Mitaye? 10 आसान उपाये

author Vaishnavi Content Writer

आखिर कौन नहीं चाहता की उसका चेहरा साफ़ और ग्लोइंग हो? पर ऐसे में अगर चेहरे पर पिम्पल्स हो जाएँ तो? और चलो पिंलेस तो चले भी जाते हैं पर जो निशान वो आपके चेहरे पर छोड़ जाते हैं, उनका क्या? 

इस लेख में आप जानेंगे की Pimple Ke Daag Kaise Mitaye। आपको महंगी क्रीमें, या अन्य कॉस्मेटिक्स खरीदने की भी ज़रूरत नहीं है। आपको बस दिए गए घरेलु नुख्सों में से कुछ का पालन करना है जिनसे आपकी त्वचा एकदम साफ़ और लालिमा से भरी हो जाएगी।

अगर आप नियमित रूप से इन घरेलु नुस्खों का पालन करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपका चेहरा एकदम साफ़ हो जाएगा।

अगर आपको पिम्पल्स ने परेशान कर रखा है तो जाने मुँहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है?

Pimple Ke Daag Kaise Mitaye

Pimple Ke Daag Kaise Mitaye? घरेलु उपाये 

चेहरे पर पिम्पल्स हो जाने के कई सारे कारण होते हैं जैसे की होर्मोनेस में बदलाव, खान पान में दिक्कत, बदलता मौसम आदि। ऐसे में फिर अगर पिम्पल्स जाते हुए दाग छोड़ जाएँ तो और बड़ी दिक्कत। आज आप जानेंगे Pimple Ke Daag Kaise Mitaye इसके 10 आसान तरीके। ये सभी तरीके एकदम प्राकृतिक हैं और इनमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीज़े घर पर मिल जाती हैं।

1. निम्बू का रस 

निम्बू का रस

निम्बू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और त्वचा के निशानों को गायब करने में मदद करता है। एक कटोरी में बराबर मात्रा में निम्बू और चीनी लें और अच्छे से घोल बना लें। कॉटन को उसमें डालकर निचोड़ लें और फिर अपने चेहरे पर धीरे धीरे दबाकर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद अपना चेहरा साफ़ पानी से धो लें। 

2. टी ट्री आयल 

टी ट्री आयल 

टी ट्री आयल मुहांसे और उनके दाग हटाने का बहुत ही बढ़िया इलाज है। आपको टी ट्री आयल को रुई की मदद से चेहरे के दागों पर लगाना है। उसके बाद आपको उसे रात भर ऐसे ही छोड़ देना हैं और सुबह अपना चेहरा धो लेना हैं। टी ट्री में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिम्पल्स और उनके निशान को साफ़ करने में सायक रहते हैं।

3. एलो वेरा जेल

एलो वेरा जेल

एलो वेरा जेल को अच्छे से अपने चेहरे पर लगाएं और करीबन 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साफ़ पानी से अपना चेहरा धों लें। एलो वेरा में एंटी इन्फ्लेम्शन और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। आप चाहें तो एलो वेरा का पौधा अपने घर में भी ऊगा सकते हैं।

4. हल्दी का पेस्ट 

हल्दी का पेस्ट 

एक कटोरी में थोड़ा सा हल्दी पाउडर लें और उसमें गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और अच्छे से सूखने दें। 15-20 मिनट बाद जब पेस्ट सुख जाये तो अपना चेहरा धो लें। हल्दी त्वचा के लिए बहुत गुणकारी होती है। ये त्वचा से गन्दगी साफ़ करने में मदद करती है और उसकी रंगत निखरती है। गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे मुलायम बनाता है।

5. खीरा 

खीरा 

एक खीरा लें और उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। जब वो ठंडा हो जाये तो उसके गोल गोल टुकड़े काट लें। फिर उन टुकड़ों को त्वचा के प्रभावित क्षेत्र पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इस उपाये को रोज़ाना दिन में दो बार करें। ऐसा करने से पिम्पल्स के दाग भी काम हो जाएंगे और त्वचा भी हाइड्रेटेड रहेगी।

6. आलू का रस

आलू का रस

आलू में मौजूद विटामिन सी पिम्पल्स के दाग हटाने में काफी कारगर रहता है। आपको एक कच्चा आलू लेना है और उसे टुकड़ों में काटकर अपने चेहरे पर मलना है। आलू के रस को 10 से 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें और सूखने दें। उसके बाद साफ़ पानी से अपने चेहरे को धो लें।

क्या आप जानते हैं की ओट्स आपकी त्वचा के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं? पूरी जानकरी इस लेख में पढ़ें - Oats Benefits in Hindi 

7. नीम की पत्तियों का पेस्ट

नीम की पत्तियों का पेस्ट

ताज़ी नीम की पत्तियों को घिसकर उनका पेस्ट बना लें और अपने पिम्पल्स के निशान पर लगा लें। इसे 10-15 मिनट अपने चेहरे पर लगा छोड़ दें और उसके बाद उसे धो लें। नीम के अंदर एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिम्पल्स के दाग मिटने में मदद करते हैं। नीम आपकी त्वचा को ठंडा भी करता है।

8. गुलाब के बीज का तेल 

गुलाब के बीज का तेल 

गुलाब के बीज के तेल में विटामिन्स और एसेसशियल ऑयल्स मौजूद होते हैं। ये स्किन को रिजनरेट करते हैं और पिम्पल्स के दाग हटाने में भी मदद करते हैं। आपको गुलाब के बीज के तेल को पिम्पल्स के दाग पर डालना है और धीरे धीरे अपने चेहरे पर मालिश करनी है। आपको आयल को अच्छी तरह अपनी स्किन के अंदर एब्जॉर्ब होने देना है। फिर थोड़ी देर बाद अपने चेहरे को अच्छी से धो लेना है।

9. सेब का सिरका 

सेब का सिरका 

एक कटोरी में सेब का सिरका डालें और उसमें दुगनी मात्रा में पानी डालकर मिला लें। रुई की मदद से उसे धीरे धीरे अपने चेहरे पर लगाएं। 5 से 10 मिनट उसे सूखने दें और फिर पानी से धो लें। सेब का सिरका त्वचा का pH लेवल संतुलित करने में मदद करता है और चेहरे से दाग धब्बे हटाता है।

10. शहद और दालचीनी का मास्क 

शहद और दालचीनी का मास्क 

एक कटोरी में बराबर मात्रा में शहद और दालचीनी मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। फिर उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 तक उसे सूखने दें। फिर उसे साफ़ पानी से धो लें। शहद त्वचा से बेक्टेरिया हटाने में मदद करता है और दाल चीनी डेड स्किन सेल्स हटाने में। 

समाप्ति 

अगर कोई आपसे पूछे की Pimple Ke Daag Kaise Mitaye तो अब आपके पास बताने के लिए 10 बढ़िया उपाये हैं। घरेलु नुस्खे अपनाने का सबसे बड़ा फायदा होता है की आपको बाजार से कुछ महंगा सामान नहीं खरीदना होता, सब घर पर ही उपलब्ध होता है। अगर आप तुरतं पिम्पल्स के दाग हटाना चाहते हैं तो एलो वेरा जेल, नीम के पत्तों या निम्बू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप एलो वेरा के पौधे को घर पर भी ऊगा सकते हैं और रोज़ाना चेहरे पर लगा सकते हैं।

FAQs (Pimple Ke Daag Kaise Mitaye)

प्रश्न - चेहरे पर पिंपल के दाग धब्बे कैसे हटाए?

उत्तर - अपने चेहरे को एंटी पिम्पल फेसवाश से दिन में दो बार साफ़ करें। आप प्राकतिक तत्वा जैसे की नीम, दालचीनी और हल्दी से भी पिम्पल्स हटा सकते हैं।

प्रश्न - 2 दिन में चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए?

उत्तर - दिन में 2-3 बार अपने चेहरे पर ताज़ा निम्बू का रस या एलो वेरा लगाएं। इससे २ दिन में आपके चेहरे से पिम्पल्स के दाग हट जाएंगे।

प्रश्न - रातों रात पिंपल के निशान कैसे हटाएं?

उत्तर - चेहरे पर निम्बू का रस या बर्फ लगाने से पिम्पल्स के निशान हट जाते हैं।

प्रश्न - पिंपल्स के कारण काले धब्बे कैसे हटाएं?

उत्तर - आप टी ट्री आयल, एलो वेरा, खीरा और आलू के रस की मदद से अपने चेहरे से पिम्पल्स के दाग आसानी से मिटा सकते हैं।

About Author

author

Vaishnavi

Content Writer

Coffee lover and a little writer, who believes in unicorns.

Related Articles arrow

more article

Oats Benefits in Hindi: शरीर और त्वचा के लिए लाभकारी

time 66 days ago oats-benefits-in-hindi
more article

14 मुँहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम [Best Cream for Pimples]

time 516 days ago muhason-ki-sabse-achhi-cream

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status