Oats Benefits in Hindi: शरीर और त्वचा के लिए लाभकारी

author Vaishnavi Content Writer

क्या आप भी अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं? क्या आप भी अपनी जीवन शैली में अच्छा खान पान और व्यायाम शामिल करने का सोच रहे हैं? अगर हाँ, तो ये लेख आपके बहुत काम आने वाला है।

आज हम जानेंगे oats khane ke fayde या Oats Benefits in Hindi। इस लेख में आपको पता चलेगा की ओट्स खाने से आखिर होता क्या है और क्यों उन्हें हेल्थी डाइट का एहम हिस्सा माना जाता है।

साथ ही आप जानेंगे कुछ दिलचस्प ओट्स रेसिपीज।ओट्स को अपनी डाइट में शामिल करने के कई सारे तरीके है, जिनमे से कुछ तो बहुत ही आसान हैं। आपको उनके लिए ज़्यादा मेहनत करने की भी ज़रूरत नहीं। तो आइये बिना किसी देरी के इस  लेख को पढ़ते हैं।

Yeh bhi padhe - Best Multigrain Atta for a healthy lifestyle

Oats Benefits in Hindi

Oats Khane Ke Fayde (Oats Benefits in Hindi)

ओट्स एक बहुत ही हेल्थी अनाज है जिसमे फाइबर्स, न्यूट्रिशन्स आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। यह ना केवल आपको पोषण देते हैं बल्कि इन्हे खाने के बाद आपको लम्बे समय के लिए एनर्जी भी मिलती है और जल्दी भूक भी नहीं लगती। आइये विस्तार में जानते हैं Oats Khane Ke Fayde।

  • ब्लड शुगर लेवल का नियंत्रण

अगर आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में ना हो तो आपको कई समंस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे की चक्कर आना, धुंधला दिखना, ज्यादा प्यास लगना, तेज़ी से वज़न घटना आदि। ओट्स के रोज़ाना सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। खासतौर पर जो लोग डाईबेटिस या ओबेसिटी का शिकार हैं, उनके लिए ओट्स बहुत ही फायदेमंद रहते हैं।

  • स्वस्थ दिल 

ओट्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरे होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। केवल यही नहीं, ओट्स आपके शरीर से एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को भी सोख लेते हैं और आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप हाई बीपी की समस्या से परेशां हैं तो ओट्स आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेंगे।

  • मज़बूत पाचन 

ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर्स मौजूद होते हैं जो आपके खाने को ठीक से पचाने में सहायक होते हैं। रोज़ाना ओट्स खाने से आपका पेट भी ठीक से साफ़ होता है और कब्ज़ा की समस्या भी दूर रहती है।

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना 

ओट्स में मौजूद होता है बीटा-ग्लूकैन जो हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह हमारी शरीर में मौजूद वाइट ब्लड सेल्स की इन्फेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है। बीटा-ग्लूकैन हमारे शरीर में एंटीबायोटिक दवाइयों का असर भी बढ़ता है और घावों को जल्दी भरने में मदद भी करता है।

  • वज़न घटाने में सहायक

ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर्स होते हैं जिनकी वजह से आपको लम्बे समय तक भूक नहीं लगती है। इससे आपकी बार बार कुछ खाने की आदत भी छूट जाती है जिससे आपका वज़न नियंत्रण में रहता है। साथ ही में ओट्स आपके पेट की चर्बी से भी लड़ते हैं। पर फ्लेवर वाले ओट्स में अधिक मात्रा में चीनी होती है, इसलिए अगर आपको वज़न घटाना है तो सादे ओट्स का सेवन करें।

  • मज़बूत हड्डियां 

ओट्स में भरपूर सिलिकॉन होता है जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से शरीरऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का खोखले होना) जैसी बीमारियों से बचा रहता है। 

  • एनर्जी बूस्टर 

ओट्स एनर्जी की खदान होते हैं। इनमे भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन B12 होता है जिनसे आपके शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है। इसीलिए ओट्स नाश्ते का बहुत ही बढ़िया विकल्प होते हैं क्यूंकि उन्हें खाने के बाद आपको लम्बे समय तक ऊर्जा मिलती रहती है।

  • अच्छी नींद 

ओट्स आपके शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ने में मदद करते हैं जिनसे आपके मन और मस्तिष्क आराम महसूस करते हैं। ओट्स खाने से आपको अच्छी नींद आती है।

आप विभिन्न प्रकार से ओट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसी की मीठे ओट्स, मसाला ओट्स, ओवरनाइट ओट्स आदि। आइये देखते हैं कुछ स्वादिष्ट ओट्स रेसिपीज - 

  • ओट्स स्मूथी बाउल

  • ओट्स चिल्ला 

  • ओट्स पेनकेक्स 

  • ओट्स इडली 

  • ओट्स ब्राउनी 

Yeh bhi padhe - Best Oats for Weightloss in India

Oats Benefits in Hindi for Skin

अगर आपको नहीं पता तो बता दूँ की ओट्स केवल आपकी हेल्थ के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बहुत उपयोगी हैं। आप ओट्स को विभिन्न रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं जैसी की फेसपैक बनाकर, बालों के लिए मास्क बनाकर, स्क्रब के तरह आदि। आइये देखते हैं ओट्स के फायदे- 

  • ओट्स बोडीलॉशन आपकी त्वचा को कोमल बनाते हैं और लम्बे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं।

  • ओट्स आपकी त्वचा को कोमलता से एक्सफोलिएट करते हैं और सभी प्रकार की डर्ट और डेड सेल्स को त्वचा से साफ़ करते हैं।

  • अगर आप अपनी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक क्लीन्ज़र ढूंढ रहे हैं तो आप ओट्स का उपयोग कर सकते हैं।

  • ओट्स त्वचा पर लगाने से रेडनेस और इचिनेस्स भी काम होती है। 

  • अगर आपकी ऑयली त्वचा है तो में आपको बता दूँ की ओट्स त्वचा का एक्सेस आयल सोखने में बहुत कारगर रहते हैं।

समाप्ति 

तो आपने क्या निर्णय लिया “Oats Benefits in Hindi” इस लेख को पढ़ने के बाद? क्या आप तैयार हैं ओट्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने के लिए ? मुझे मीठा काम पसंद है इसलिए में मसाला ओट्स को ही अलग अलग प्रकार से अपनी डाइट में शामिल करती रहती हूँ। अगर आपके पास भी कुछ नयी स्वादिष्ट ओट्स की रेसिपीज हैं तो कमैंट्स सेक्शन में ज़रूर बताएं।

FAQs (Oats Benefits in Hindi)

प्रश्न - रोजाना ओट्स खाने से क्या होता है?

उत्तर - रोज़ाना ओट्स खाने से आपका शरीर चुस्त रहता है और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

प्रश्न - एक दिन में कितना ओट्स खाना चाहिए?

उत्तर - आप एक दिन में 100 ग्राम ओट्स का सेवन कर सकते हैं जिससे आपको पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल जाएगा।

प्रश्न - क्या रोजाना दूध के साथ ओट्स खाना अच्छा है?

उत्तर - एक गिलास दूध के साथ रोज़ाना ओट्स के सेवन से आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। ओट्स में कैल्शियम, जिंक, प्रोटीन आदि मौजूद होते हैं।

प्रश्न - नाश्ते में ओट्स खाने से क्या फायदा?

उत्तर - ओट्स खाने से आपके ब्लड शुगर लेवल कन्ट्रोल में रहता है और आप लम्बे समय के लिए पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती है।

प्रश्न - क्या हैं oats benefits in hindi त्वचा के लिए ?

उत्तर - आप ओट्स का इस्तेमाल त्वचा को कोमल बनाने में और उसकी रंगत निखारने में कर सकते हैं।

About Author

author

Vaishnavi

Content Writer

Coffee lover and a little writer, who believes in unicorns.

Related Articles arrow

more article

16 Best Oats For Weight Loss In India 2023 : for a healthy lifestyle

time 476 days ago best-oats-in-india
more article

30 Best Multigrain Atta in India For Healthy Diet and Lifestyle

time 622 days ago best-multigrain-atta-in-india

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status