14 मुँहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम [Best Cream for Pimples]

author Neha Nidhi Content Writer

  जब चेहरे पर मुँहासे हो जाते है तो लोग बहुत से घरेलु  नुस्खे अपनाते है और मेरा हाल भी कुछ ऐसा ही था। मैंने हर चीज़ इस्तेमाल करके देख ली है पर मेरे चेहरे से मुहासों की समस्या ख़त्म ही नहीं हो रही थी। 

अंत में मैंने फैसला किया की मुझे मुँहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम ( The Best Cream for Acne) ढूंढनी चाहिए । तो मैंने अपनी खोज शुरू कर दी। बहुत सी क्रीम्स इस्तेमाल करने के बाद मेरी मुहासों की समस्या दूर हो गयी।

अपने इस अनुभव को शेयर करने के लिए मैंने Best Cream for Pimples की यह लिस्ट बनाई है। मैंने मुहासों के लिए 14 क्रीम्स के बारे में बताया है जो की हर बजट में फिट है । 

क्या आपके चेहरे पर pimples हैं? और आप अपने लिए फेस वाश कि खोज कर रहे हैं तो हमारा अंग्रेजी का ये लेख Best Face Wash for Pimples आपके लिए है।

मुंहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम | Pimple ke Liye Best Cream In Hindi 

Table of Contents

[ Show ]

14 मुँहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम ( The Best Cream for Acne) की सूची

आइये जानते है चेहरे पर कील मुँहासे हटाने की 14 सबसे अच्छी क्रीम के बारे में | ये सूची हमने सबसे ज्यादा ख़रीदे जाने वाले उत्पाद के अनुसार बनाई हैं, इसके साथ इसमें  हम आपको क्रीम की  मात्रा के अनुसार कीमत भी बतायेंगे। इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही आपके मुहासों से निजात मिल सकता है|

मुंहासों की सबसे अच्छी क्रीम 

मात्रा 

कीमत

बायोटिक बायो विंटर ग्रीन स्पॉट कर्रेक्टिंग एंटी-एक्ने क्रीम

15g 

₹144

हिमालया हर्बल्स क्लैरिना एंटी एक्ने क्रीम

30g

₹102

विको टर्मरिक स्किन केयर क्रीम

10g

₹242

ओ3+ डेर्मल जोन जीटाडर्म क्रीम

50ml

₹316

मामाअर्थ एंटी- पॉल्यूशनफेस क्रीम

80g

₹278

स्किनक्राफ्ट एक्ने टोटल क्लियर सॉल्यूशन क्रीम

30ml 

₹426

खादी हर्बल्स एक्ने क्रीम

50g

₹330

जोवीस एंटी-एक्ने एंड पिम्पल क्रीम

60g

₹133

न्यूट्रोजेना ऑन-द-स्पॉट एक्ने ट्रीटमेंट

21g 

₹2,699

डॉ. बत्रा नेचुरल एंटी-एक्ने क्रीम

100g

₹258

हिमालय पिम्पल क्लियर क्रीम

20g

₹45

रेक्विल पिम्पल ट्रीटमेंट

20g

₹440

मामाअर्थ बाय बाय एक्ने फेस क्रीम

30g

₹399

बेला वीटा आर्गेनिक एंटी एक्ने क्रीम जेल

85g

₹319

 

1. बायोटिक बायो विंटर ग्रीन स्पॉट कर्रेक्टिंग एंटी-एक्ने क्रीम [Biotique Bio Winter Green Spot Correcting Anti Acne Cream]

कीमत- ₹144

रेटिंग- ⅘  

Biotique Bio Winter Green Spot Correcting Anti Acne Cream

मुहासों और पिम्पल्स के लिए अगर आप कोई प्राकृतिक क्रीम की तलाश कर रहे है तो आप बायोटिक बायो विंटर ग्रीन स्पॉट कर्रेक्टिंग एंटी-एक्ने क्रीम  का यूज कर सकते है| 

इस क्रीम में प्राकृतिक और कई हर्बल तत्व होते हैं जैसे हल्दी और नीम, जो आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इस क्रीम का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन को ठंडक मिलती है, साथ ही साथ ये आपकी स्किन को हील भी करती है|

इस्तेमाल करने का तरीका

  • इस क्रीम को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश कर  लें। 

  • इसके बाद केवल प्रभावित हिस्सों मतलब जहाँ पर मुहासों की समस्या हो वहां पर इस क्रीम का यूज करें। 

  • इसे आप सुबह और शाम दोनों समय प्रयोग कर सकते हैं।

अच्छी बातें 

  • यह ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन के लिए काफी ज्यादा अच्छी हो सकती है।

  • मुंहासों के कारण होने वाले दाग-धब्बों को कम कर सकती है।

  • मुंहासों को दोबारा होने से बचाती है।

  • यह त्वचा के रूखेपन की समस्या पर भी असरदार हो सकती है।

  • कील-मुंहासों के आकार को बढ़ने से रोक देती है।

  • यह त्वचा को स्वस्थ बना सकती है।

  • यह हानिकारक केमिकल्स से मुक्त है, जो मुँहासे हटाने में मदद करती है।

बुरी बातें

  • दाग-धब्बों को पूरी तरह कम न कर पायें।

  • कुछ लोगो को इसे लगाने के बाद जलन या सिहरन महसूस हो।

2. हिमालया हर्बल्स क्लैरिना एंटी एक्ने क्रीम [Himalaya Herblas Clarina Anti-Acne Cream]

कीमत- ₹102

रेटिंग- 3.8 /5 

हिमालय क्लेरिना एंटी-मुँहासे क्रीम - मुँहासे को प्रभावी ढंग से साफ करता है

अगर बात करते है हिमालया हर्बल्स क्लैरिना एंटी एक्ने क्रीम की| ये क्रीम भी मुहासों के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी है। हिमालया की यह क्रीम आपकी त्वचा को कोमल और चिकना बनती है  साथ ही मुंहासे और उसके दाग को कम करने का दावा करती है।

इसमें मौजूद एलोवेरा, बादाम और मंजिष्ठा जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा की रक्षा करते हैं। इसमें कूलिंग, एस्ट्रिंजेंट और एंटीसेप्टिक गुण भी मौजूद होते है, जो की जलन से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को नार्मल पानी और फेस वॉश की मदद से धो लें|

  • उसके बाद प्रभावित जगह पर अपनी उंगलियों की मदद से इस क्रीम को चेहरे पर लगाएं।

  •  इसे आप रात में लगा सकते है|

  •  निर्धारित मात्रा में ही इसका यूज करें| 

अच्छी बातें

  • इसमें एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण शामिल होते हैं।

  • इसमें प्राकृतिक तत्व हैं, इसलिए यह पिंपल के लिए अच्छी क्रीम हो सकती है।

  • मुंहासों से प्रभावित जगह पर इसे लगाने से खुजली और जलन से राहत मिल सकती है।

  • ठंडक देती है|

बुरी बातें 

  • दाग-धब्बों पर ज्यादा असरदार नहीं हो सकती है।

  • थोड़ी चिपचिपी हो सकती है।

3. विको टर्मरिक स्किन केयर क्रीम [Vicco Turmeric Skin Care Cream]

कीमत- ₹242

रेटिंग- 3.8/5 

विको टर्मरिक स्किन केयर क्रीम [Vicco Turmeric Skin Care Cream]

अब बात करते है विको टर्मरिक स्किन केयर क्रीम के बारे में| लोग इस क्रीम का इस्तेमाल कई वर्षों से करते आ रहे है| 

औषधीय गुणों से भरपूर यह क्रीम मुहासों के लिए बहुत फायदेमंद है| इसमें हल्दी,एंटीसेप्टिक और कई एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते है। 

यह मुंहासे, दाने और जलन जैसी कई समस्याओं को ठीक करने में सहायता कर सकती है। साथ ही इसमें मौजूद चंदन का तेल और लॉन्ग त्वचा के दाग धब्बों को दूर करके निखार वापस ला सकता है।

इस्तेमाल का तरीका

  • इसे इस्तेमाल करने के लिए रात को फेस वॉश करके फेस को अच्छी तरह से सुखा लें|

  • उसके बाद  अपने प्रभावित हिस्सों पर इस क्रीम को अपनी उंगली की मदद से लगा लें| 

  • सुबह तक इसे ऐसे ही छोड़ देना है, और सुबह अच्छे से फेस वॉश कर लें|

अच्छी बातें

  • इसमें कई प्राकृतिक पदार्थ मौजूद है।

  • इसकी खुशबू बहुत ही मनमोहक है।

  • मुहासों के लिए यह बेस्ट क्रीम है।

  • इसमें मौजूद चंदन का तेल स्किन टोन को भी निखार सकता है।

  • त्वचा को कोमल बना सकती है।

बुरी बातें 

  • ड्राई स्किन के लिए थोड़ी कम उपयुक्त है।

  • क्रीम थोड़ी ज्यादा गाढ़ी है जो त्वचा में अवशोषित होने में वक्त लेती है।

  • ठंड के दिनों में त्वचा को शुष्क बना सकती है।

  • ज्यादा लगा लेने से त्वचा में पैच पड़ सकते हैं।

  • संवेदनशील यानी सेंसिटिव त्वचा वाले लोगो को इससे एलर्जी की परेशानी भी हो सकती है।

4. ओ3+ डेर्मल जोन जीटाडर्म क्रीम [O3+Dermal Jone Zitderm Cream]

कीमत- ₹316

रेटिंग- 3.⅘ 

ओ3+ डेर्मल जोन जीटाडर्म क्रीम [O3+Dermal Jone Zitderm Cream]

मुहासों के लिए अब जिस क्रीम की हम बात करने जा रहे है वो है ओ3+ डेर्मल जोन जीटाडर्म क्रीम की|  यह क्रीम आपकी त्वचा के छिद्रों को साफ करके मौजूद अत्यधिक तेल की वजह से होने वाले कील-मुंहासों से बचाव कर सकती है। ये आपकी त्वचा को सेहतमंद और जवां भी बना सकती है।

इस्तेमाल का तरीका

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले चेहरे को धो लें|

  •  अब इसके बाद क्रीम को लगाएं और धीरे-धीरे सर्कुलर में इसे रगड़ें।

  •  आप हर दिन इसका प्रयोग कर सकते है। 

अच्छी बातें 

  • यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेट करने में मद्दद करती है।

  • त्वचा को कोमल बनती है|

  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में सहायता करती है।

बुरी बातें 

  • हर किसी के लिए यह उपयुक्त नहीं है।

5. मामाअर्थ एंटी- पॉल्यूशनफेस क्रीम [Mamaearth Anti- Pollution Face Cream]

कीमत- ₹278

रेटिंग-4.⅖ 

मामाअर्थ एंटी- पॉल्यूशनफेस क्रीम [Mamaearth Anti- Pollution Face Cream]

अब बारी आती है मामाअर्थ एंटी- पॉल्यूशनफेस क्रीम की। कील मुंहासे को हटाने के लिए ये  क्रीम बेस्ट है। यह एकदम लाइट क्रीम होती है| 

प्रदूषण की वजह से ये त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा कर रखती है। कंपनी का ऐसा दावा है कि इसमें सल्फेट, पैराबें, पेट्रोलियम और किसी तरह का कोई भी रंग मौजूद नहीं होता है, इसीलिए ये क्रीम आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है|

इस्तेमाल करने का तरीका 

  • सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश की मदद से धो लें| 

  • अब इसके बाद अपने प्रभावित हिस्से पर इस क्रीम को लगाएं और इसे हवा में सूखने दें।

  •  इसे आप दिन में दो बार यूज कर सकते है| 

अच्छी बातें 

  • मुहासों के लिए यह सबसे बेस्ट क्रीम में से एक है| 

  • हर तरह की स्किन के लिए ये क्रीम उपयुक्त हो सकती है।

  • इसमें मौजूद हल्दी आपको एंटीसेप्टिक गुण दे सकती है।

  • यह एक ऑयल फ्री क्रीम है।

  • त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में सहायता करती है।

बुरी बातें

  • काफी लोगो को इसकी सुगंध पसंद नहीं आती है।

  • कुछ लोगों को यह चिपचिपी सी लग सकती है।

6. स्किनक्राफ्ट  एक्ने टोटल क्लियर सॉल्यूशन क्रीम [Skinkraft Acne Total Clear Solution]

कीमत- ₹426

रेटिंग- 3.8/5 

स्किनक्राफ्ट एक्ने टोटल क्लियर सॉल्यूशन क्रीम [Skinkraft Acne Total Clear Solution]

अब बारी आती है स्किनक्राफ्ट एक्ने टोटल क्लियर सॉल्यूशन क्रीम की| ये क्रीम आपके मुँहासे पर बड़े ही प्रभावी ढंग से काम करती है। 

ये क्रीम आपके चेहरे के बैक्टीरिया को हटाकर आपके छिद्रों को एकदम साफ़ कर देती है, जिससे आपके मुँहासे थोड़े कम दिखाई देते हैं, कम लाल भी होते है। 

कंपनी का ये दावा है कि इसमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद नहीं होते है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें|

  •  फिर इसके 10 मिनट के बाद अपने प्रभावित हिस्सों में या जहां पर मुँहासे हैं वहां पर लगा लें।

  •  इस क्रीम को आप रोजा़ना एक बार प्रयोग कर सकते है। 

  • रात में इसका प्रयोग करने से आपको ज्यादा फायदा होता है।

अच्छी बातें 

  • ये आपकी त्वचा में एंटीऑक्सीडेंट का उत्पादन बढ़ा देती है।

  • इसमें किसी भी तरह के जैसे  पैराबीन,एस एल एस या फिर कई और हानिकारक कैमिकल  शामिल नहीं है। इसीलिए यह आपकी त्वचा के लिए 100% सुरक्षित हो सकती है।

  • ये आपके स्किन बैरियर फंक्शन में सुधार कर देता है।

बुरी बातें 

  • कुछ लोगो को इसकी महक अच्छी ना लगें|

7. खादी हर्बल्स एक्ने क्रीम [Khadi Herbals Acne Cream]

कीमत- ₹ 330

रेटिंग- ⅗

खादी हर्बल्स एक्ने क्रीम [Khadi Herbals Acne Cream]

अब हम आपको बताने जा रहे है मुहासों की एक आयुर्वेदिक क्रीम के बारे में| खादी हर्बल्स एक्ने क्रीम एक आयुर्वेदिक क्रीम(दवा) है| ये आयुर्वेदिक क्रीम प्रोडक्ट्स केमिकल्स से मुक्त होती हैं। 

इस क्रीम को नीम, तुलसी, टी ट्री, कैलेंडुला, लॉन्ग, दालचीनी, कैंपर और हल्दी जैसे कई तत्व के अर्क से बनाया जाता है।

इस्तेमाल करने का तरीका 

  • इस क्रीम को यूज करने के लिए सबसे पहले चेहरे को वॉश कर लें|

  •  चेहरे के सूखने के बाद इस क्रीम को अपनी उंगलियों के टिप्स की सहायता से अपने प्रभावित भागों पर लगा लें|

  •  इस क्रीम को आप रात को सोने से पहले लगा सकते है।

अच्छी बातें 

  • ये क्रीम आपके मुंहासों, फुंसियों और त्वचा को  फटने से  रोकती है

  • ये आपकी त्वचा को चिकना और मुलायम बनाने में मदद करती है।

  • इसमें मौजूद हर्बल अवयवों में शीतलन गुण होते हैं जो काफी ज्यादा उपयोगी होते हैं।

बुरी बातें 

  • यह ऑइली और सेंसिटिव त्वचा वालों के लिए ज्यादा उपयोगी है।

  • इसे केवल रात के वक्त ही लगाने का कहा जाता है।

8. जोवीस एंटी-एक्ने एंड पिम्पल क्रीम [Jovees Ayurveda Anti Acne & Pimple Cream]

कीमत- ₹133

रेटिंग- 4.⅖ 

जोवीस एंटी-एक्ने एंड पिम्पल क्रीम [Jovees Ayurveda Anti Acne & Pimple Cream]

मुहासों को दूर करने की बात हो और जोवीस एंटी-एक्ने एंड पिम्पल क्रीम की बात न हो ऐसा तो नहीं हो सकता है| 

जोवीस एंटी-एक्ने एंड पिंपल क्रीम एक प्राकृतिक प्रोडक्ट की तरह ही होता है। इसमें नीम, लाल चंदन और अन्य हर्बल अर्क से बना हुआ होता हैं, ये न केवल आपके मुंहासों को कम करने में मदद करता हैं बल्कि उन्हें फिर से होने से भी रोक देता हैं। यह क्रीम आपके मुहासों को हटाकर त्वचा को मॉइस्चराइज करने में सहायता कर सकती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने चेहरे को धो लें|

  •  उसके बाद जहाँ भी आपको मुहासों की समस्या है वहां पर इसे लगाएं|

  •  इसे आप दिन में एक बार लगा सकते है|

अच्छी बातें 

  • मुंहासों से परेशान स्किन के लिए उपयुक्त हो सकती है।

  • इसमें मौजूद नीम त्वचा के लिए एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल साबित हो सकती है।

  • इसकी थोड़ी-सी मात्रा ही आपके लिए काफी हो सकती है।

  • इसकी खुशबू अच्छी है।

बुरी बातें 

  • इसका असर होने में थोड़ा समय लग सकता है।

  • यह एक गाढ़ी एक्ने क्रीम हो सकती है।

9. न्यूट्रोजेना ऑन-द-स्पॉट एक्ने ट्रीटमेंट क्रीम [Neutrogena On-The-Spot Acne Treatment Cream]

कीमत- ₹2,699

रेटिंग- 4.6/5 

न्यूट्रोजेना ऑन-द-स्पॉट एक्ने ट्रीटमेंट क्रीम [Neutrogena On-The-Spot Acne Treatment Cream]

न्यूट्रोजेना क्रीम भी एक मशहूर ब्रांड है| न्यूट्रोजेना ऑन-द-स्पॉट एक्ने ट्रीटमेंट क्रीम एक औषधीय क्रीम है जिसमे 2.5 प्रतिशत बेंजोइल पेरोक्साइड मौजूद है, जो आपके कील-मुंहासों को हटाने में सहायता कर सकते है । ये आपकी त्वचा को बिलकुल भी रूखा नहीं बनाती है। यह आपके मुंहासे के लिए एक बेस्ट क्रीम हो सकती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

सबसे पहले चेहरे को धो लें| 

इसके बाद जहाँ भी मुहासें हो, वहां पर डॉट की तरह इस क्रीम को लगा लें|

 इस क्रीम को रात के टाइम लगाना ज्यादा सही है|

अच्छी बातें 

  • ये त्वचा से तेल को हटाती है।

  • मुहासों को जल्द हटाती है|

  • कोमल त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती है|

  • यह त्वचा में खुजली और जलन पैदा नहीं करती है|

  • इसे आप सनस्क्रीन के साथ भी लगा सकते हैं।

बुरी बातें 

  • ये पुराने और जिद्दी मुंहासों पर अधिक असरदार न हो|

  • त्वचा को कुछ रूखा कर सकती है|

10. डॉ. बत्रा नेचुरल एंटी-एक्ने क्रीम [Dr. Batra’s Natural Anti Acne Cream]

कीमत- ₹258

रेटिंग- ⅘ 

डॉ. बत्रा नेचुरल एंटी-एक्ने क्रीम [Dr. Batra’s Natural Anti Acne Cream]

डॉ. बत्रा नेचुरल एंटी-एक्ने क्रीम के बारे में तो अपने सुना ही होगा| ये क्रीम भी मुहासों के लिए काफी ज्यादा अच्छी है| इस क्रीम का मुख्य घटक बरबेरिस एक्विफोलियम (Berberis Aquifolium) है, जो ऑरेगन अंगूर (Oregon grape) की जड़ से है। ये आपके मुंहासों से जल्द राहत दिलाता है। 

इसमें मौजूद घटक आपकी त्वचा पर आरामदायक प्रभाव डालकर त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इस क्रीम में जैतून की पत्तियों का अर्क भी मिला होता है, जो आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद करती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने पसंदीदा फेस वॉश से अपना मुंह धो ले|

  •  इसके बाद प्रभवित एरिया में इस क्रीम को लगा लें|

  •  इसका इस्तेमाल आप एक दिन में दो बार कर सकते है|

अच्छी बाते 

  • इसमें कई प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं।

  • मुंहासों के कारण से होने वाली सूजन को कम कर सकती है।

  • त्वचा में होने वाली जलन को कम कर देती है।

  • पोर्स को बंद नहीं करती है।

  • त्वचा विशेषज्ञ के द्वारा बनाई गयी है ।

बुरी बातें

  • त्वचा में अवशोषित होने में समय लग सकता है।

  • इसे लगाना छोड़ देने के बाद एक्ने फिर से हो सकता हैं ।

  • असर दिखाने में थोड़ा समय लगता है|

11. हिमालय पिम्पल क्लियर क्रीम [Himalaya Pimple Clear Cream]

कीमत- ₹ 45

रेटिंग- 3.6/5

 हिमालय पिम्पल क्लियर क्रीम

हिमालय पिम्पल क्लियर क्रीम आपके चेहरे से पिम्पल को हटाती है और उसी के साथ-साथ आपकी त्वचा को सॉफ्ट भी बनाती है। पिम्पल के साफ़ हो जाने के बाद आपके चेहरे पर एक प्राकृतिक ग्लो आ जाता है जो आपके चेहरे को और भी खिला-खिला बनाता है।

इस क्रीम का इस्तेमाल आपके चेहरे पर पिम्पल को वापस आने से रोकता है और आपका चेहरा साफ़ और चमकदार बना रहता है। इस क्रीम में आपको एलो वेरा, फाइव लीव्ड चास्ते ट्री और सिल्क कॉटन ट्री के अद्भुत गुणों का मिश्रण मिलता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • हर क्रीम की तरह इस क्रीम को भी आप अपना चेहरा धोकर लगाएंगें।

  •  इसे आप दिन में कम से कम दो बार लगाएं, एक बार सुबह और एक बार शाम को।

अच्छी बातें 

  • पिम्पल को हटाए।

  • पिम्पल को वापस आने से रोके।

  • चेहरे को सॉफ्ट बनाए।

  • एलो वेरा, फाइव लीव्ड चास्ते ट्री और सिल्क कॉटन ट्री के गुणों से बनी।

बुरी बातें

  • असर करने में समय लगाए।

  • मार्केट में नकली प्रोडक्ट मिल सकते हैं।

12. रेक्विल पिम्पल ट्रीटमेंट [Re’equil Pimple Treatment]

कीमत- ₹ 440

रेटिंग- 4.⅘ 

 रेक्विल पिम्पल ट्रीटमेंट

रेक्विल पिम्पल ट्रीटमेंट आपके चेहरे से पिम्पल को जड़ से हटाती है। बाकी की क्रीम जब ऐसा करती हैं तब वह आपके चेहरे को बेहद रूखा बना देती हैं पर रेक्विल की यह पिम्पल ट्रीटमेंट क्रीम ऐसा नहीं करती। यह क्रीम आपके चेहरे से पिम्पल हटाते समय आपके चेहरे को हाइड्रेट भी करती है ताकि आपके चेहरे को रूखेपन से लड़ने के लिए तेल ना छोड़ना पड़े।

साथ ही यह क्रीम इस बात का भी ध्यान रखती है कि आपकी त्वचा का pH बैलेंस सही बना रहे और पिम्पल को वापस आने से रोका जा सके। इसके बाद यह क्रीम आपकी त्वचा से डेड स्किन सेल को भी निकालती है ताकि आपकी त्वचा साफ़ सुथरी लगने लगे।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • रेक्विल पिम्पल ट्रीटमेंट को आपको अपना चेहरा धोकर लगाना चाहिए।

  •  चेहरा धोने के लिए भी आपको रेक्विल का Oil Control & Anti Acne Face Wash का इस्तेमाल करना चाहिए।

अच्छी बातें 

  • त्वचा में सीबम के उत्पादन को सही करे।

  • पिम्पल को वापस आने से रोके।

  • डेड स्किन सेल को हटाए।

  • त्वचा में मॉइस्चर को बनाए रखे।

बुरी बातें

  • क्रीम थोड़ा महंगा है।

13. मामाअर्थ बाय बाय एक्ने फेस क्रीम [Mamaearth Bye Bye Acne Face Cream]

कीमत- ₹399

रेटिंग- 4.⅕

मामाअर्थ बाय बाय एक्ने फेस क्रीम [Mamaearth Bye Bye Acne Face Cream]

दिल में अपने लिए जगह बना ली है और इसी वजह से इस आर्टिकल में इस ब्रांड की दो क्रीम रखी गई है। अगर आपको पहली क्रीम इतनी पसंद ना आए तो आप मामाअर्थ बाय बाय एक्ने फेस क्रीम को मौका दे सकते हैं।

इस क्रीम की मदद से आप अपने चेहरे के पिम्पल हटा सकते हैं और साथ ही उनके कारण हुई रेडनेस से भी मुक्ति पा सकते हैं। इसी के साथ यह क्रीम आपकी त्वचा पर पिम्पल के कारण आई सूजन से भी आपको बचा सकती है। इस क्रीम का इस्तेमाल करके आप अपनी साफ़-सुथरा चेहरा पाने की तमन्ना को पूरा कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

  • मामाअर्थ आपको ढेर सारे फेसवाश के ऑप्शन भी देता है जिनका इस्तेमाल करके आपको अपना चेहरा साफ़ करना चाहिए।

  •  इसके बाद आपको अपने चेहरे पर इस क्रीम को लगाना चाहिए।

अच्छी बातें

  • क्रीम में विल्लो बारक एक्सट्रेक्ट डाला गया है।

  • सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल किया गया है।

  • प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स की मदद से बनाई गई है।

बुरी बातें

  • धीरे काम करती है।

  • आसानी से नहीं मिलती।

14. बेला वीटा आर्गेनिक एंटी एक्ने क्रीम जेल [Bella Vita Organic Anti Acne Cream Gel]

कीमत- ₹ 319

रेटिंग- 3.8/5

 बेला वीटा आर्गेनिक एंटी एक्ने क्रीम जेल

बेला वीटा आर्गेनिक एंटी एक्ने क्रीम जेल में नीम, तुलसी, जोजोबा और एलो वेरा के गुण होते हैं जिनकी मदद से यह क्रीम आपके चेहरे से पिम्पल हटाकर उसे साफ़ बना देती है। इसी के साथ इस क्रीम का इस्तेमाल से आपके चेहरे से आयल को भी साफ़ करता है और उसके बाद आपके चेहरे को हाइड्रेट भी करता है।

यह सब गुण तो है ही, इन सबके साथ आपको इस क्रीम में यह भी फायदा मिलेगा कि इस क्रीम में किसी तरह के पैराबेन, सलफेट, या फिर और कोई हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल भी नहीं हुआ है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस क्रीम का इस्तेमाल आप रोज़ाना सुबह चेहरा धोकर कर सकते हैं।

अच्छी बातें

  • नीम, तुलसी, जोजोबा और एलो वेरा के गुण।

  • चेहरे से आयल हटाए।

  • हाइड्रेट करती है।

  • केमिकल नहीं हैं।

बुरी बातें

  • असर धीरे करती है।

मुंहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम कैसे चुनें?

अगर आप मुंहासो यानी पिम्पल्स की समस्या से परेशान है और आप उसके लिए एक अच्छी क्रीम लेना चाहते है, तो आज हम मुंहासो के लिए एक अच्छी क्रीम कैसे चुने उसके बारे में बताएँगे|

  •  मुंहासो के लिए ऐसी क्रीम चुनें, जो हाइपोएलर्जेनिक हो, जिससे आपको एलर्जी का खतरा कम हो जाए।

  • कोई भी क्रीम अपनी त्वचा के मुताबिक ही लेनी चाहिए| इसीलिए मुंहासों के लिए भी क्रीम अपनी त्वचा के अनुसार ही लें|

  • इस बात का जरुर ध्यान रखे कि कील मुंहासे हटाने की क्रीम त्वचा विशेषज्ञ(dermatologist) के द्वारा प्रमाणित हो|

  • ये क्रीम नॉन-कॉमेडोजेनिक (non comedogenic) हो इससे आपके रोम छिद्र बंद न हों|

  • मुंहासे की क्रीम में एसपीएफ होना अच्छी बात है|

  • जितना हो सके प्राकृतिक तत्व युक्त एक्ने क्रीम को ही चुने। इससे आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुँचता है|

  • सर्टिफाइड ब्रांड की ही क्रीम चुने|

  • सैलिसिलिक एसिड युक्त ही मुंहासे क्रीम का चुनाव करें क्योंकि यह मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिला सकती है।

मुंहासों को रोकने के आसान नुस्खें 

जैसा की आपको पता है मुहांसे और एकने के होने से हर किसी को प्रॉब्लम होती है। ये देखने में तो खराब लगते ही है साथ ही इनमें दर्द भी होता है।इसलिए आपको अपने मुंहासे को दूर करने के लिए एक सही क्रीम की काफी ज्यादा जरूरत होती है| जो की हमने इस लेख में आपको बताया भी है| आइये अब जानते है इनको रोकने के आसान टिप्स....

  • जितना हो सके मेकअप का कम से कम यूज करें, क्यूंकि इसमें ऐसी कई चीज़े मिली होती है जो आपकी स्किन के लिए सही नहीं होते है

  • रात में सोने से पहले कोई भी क्रीम या जेल का यूज जरुर करें। मुंहासे को रोकने के लिए यह सबसे अच्छा आप्शन होता है 

  • पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें| पानी आपकी त्वचा को फ्रेश रखने और त्वचा में नमी बनाए रखने में काफी ज्यादा मदद करता है। जिससे मुहांसे जल्दी कम हो जाते है।

मुँहासे होने के मुख्य कारण 

1. त्वचा के रोम या हेयर फॉलिकल्स जो छोटे छोटे छेद के रूप में होते है, बंद हो जाते है तब मुँहासे निकलने की सुरुवात होती है|

2. जब चेहरे की त्वचा शारीर के अन्दर की मृत कोसिकाओ (सेल्स) को शारीर से बहार निकालती है तब ऐसे में यदि किसी गन्दगी, तनाव या मृत कोशिका अधिक बढ़ जाये तब ऐसे में खिल मुँहासे होते है|

3. महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर में परिवर्तन अथवा  हार्मोन असुंतलन होने पर मुँहासे के निकलने का अधिकतर संभावना रहता है|

4. अगर माता पिता में से किसी को पहले से ही मुँहासे की समस्या हो तो बच्चे में बड़े होने पर अधिक लम्बे समय तक मुँहासे की होने की समस्या होती है|

5. महिलओं में माहवारी, गर्भ्वावास्था और बच्चे के जन्म के बाद या कुछ समय पहले मुँहासे की समस्या देखने को मिलती है| यह शारीर के हार्मोन में बदलाव के कारण PH लेवल के बिगड़ने पर होता है|

6. शारीर के अन्दर अधिक गर्मी बढ़ने से मुँहासे निकलते है| जो व्यक्ति बहुत ज्यादा मसालेदार और तली भुनी हुई चीजे खाते है उनके शारीर में कोलेस्ट्रोल का मात्र बहुत बढ़ता है यह बहुत से बीमारियों को उत्पन्न करता है|

7. धुम्रपान हर प्रकार से हानिकारक है उसी प्रकार बड़े लोगो में मुँहासे की समस्या को बढाने में धुम्रपान का काफी योगदान होता है|

8. चेहरे के ऊपर गन्दगी के जमने से और बक्टेरिया के पनपने से खिल मुहांसे होते है इसी के साथ शारीर में आतंरिक गन्दगी के होने पर भी मुँहासे और पिम्पल की समस्या जवानी से लेकर बुढापे तक रहती है|

मुंहासों के  लक्षण

मुंहासे, चेहरे पर छोटे, आमतौर पर लाल या सफेद पिंपल्स को मुंहासों के नाम से जाना जाता है।

  • खुजली और जलन: ये लक्षण अक्सर मुंहासों के साथ होते हैं। जब तक ये रैशेज नहीं टूटते तब तक बेचैनी या त्वचा में जलन की समस्या बनी रहती है।

  • अतिरिक्त तेल: तैलीय त्वचा पिंपल्स के विकास में एक आम योगदानकर्ता है। वसामय ग्रंथियों के अधिक काम करने से अतिरिक्त तेल उत्पादन होता है।

  • अन्य त्वचा संक्रमण: अन्य त्वचा संक्रमण, जैसे बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण भी मुँहासे के लक्षणों और लक्षणों से जुड़े हो सकते हैं।

  • त्वचा का अधिक उत्पादन: त्वचा का अधिक उत्पादन एक अन्य कारक है जो मुँहासे में योगदान कर सकता है। नतीजतन त्वचा पर बहुत अधिक तेल तनाव या तनाव लागू होता है।

किस कारण से मुँहासे होते हैं?

  1. त्वचा के रोम या हेयर फॉलिकल्स जो छोटे छेद के रूप में होते है, बंद हो जाते है तब मुँहासे निकलने की शुरुआत होती है|

  2. जब चेहरे की त्वचा शारीर के अन्दर डेड सेल्स को शारीर से बहार निकालती है तब ऐसे में यदि किसी गन्दगी, तनाव या मृत कोशिका अधिक बढ़ जाये तब ऐसे में खिल मुँहासे होते है|

  3. महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर में परिवर्तन अथवा  हार्मोन असुंतलन होने पर मुँहासे के निकलने का अधिकतर संभावना रहता है|

  4. महिलओं में माहवारी, गर्भ्वावास्था और बच्चे के जन्म के बाद या कुछ समय पहले मुँहासे की समस्या देखने को मिलती है| यह शारीर के हार्मोन में बदलाव के कारण PH लेवल के बिगड़ने पर होता है|

  5. चेहरे के रोमछिद्रों के बंद होने पर खिल मुहासे की समस्या देखने को मिलती है| कई प्रकार के केमिकल से बनी क्रीम, वायु प्रदुषण और धुल मिटटी के कारण त्वचा का रोमछिद्र बंद हो सकता है|

  6. शारीर के अन्दर अधिक गर्मी बढ़ने से मुँहासे निकलते है| जो व्यक्ति बहुत ज्यादा मसालेदार और तली भुनी हुई चीजे खाते है उनके शारीर में कोलेस्ट्रोल का मात्र बहुत बढ़ता है यह बहुत से बीमारियों को उत्पन्न करता है|

  7. धुम्रपान हर प्रकार से हानिकारक है उसी प्रकार बड़े लोगो में मुँहासे की समस्या को बढाने में धुम्रपान का काफी योगदान होता है|

  8. चेहरे के ऊपर गन्दगी के जमने से और बक्टेरिया के पनपने से खिल मुहांसे होते है इसी के साथ शारीर में आतंरिक गन्दगी के होने पर भी मुँहासे और पिम्पल की समस्या जवानी से लेकर बुढापे तक रहती है|

मुँहासे से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

1. जब भी कभी बहार जाये तो वापस आने पर अपने चेहरे को साफ़ पानी से साफ़ करे|
2. पूरी तरह से तेल से भुना हुआ, मसालेदार और फ़ास्ट फ़ूड जैसी चीजे खाना बंद कर दे|
3. हमेशा पेट को साफ़ रखने के लिए ठंडे पदार्थ का सेवन करे|
4. रोजाना 3 से 5 लीटर पानी पिए|
5. महिलओं को ऑयली स्किन से बचने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करे जिससे मुँहासे होने की समस्या ख़त्म हो जाती है|

मुँहासे के लिए आयुर्वेदिक क्रीम कौन सी है?

दूध और हल्दी का लेप बनाकर रोजाना 15-20 मिनट के लिए मुँहासे या पिम्पल वाले जगह पर लगाकर रखे और साथ में हल्दी वाला दूध पिए पुराना से पुराना खिल मुँहासे की समस्या ख़त्म हो जाएगी|

निष्कर्ष 

आज आपने इस लेख में मुँहासे के लिए सबसे अच्छी क्रीम ( The Best Cream for Acne) के बारे में पढ़ा। आशा करती हूँ, आपको चेहरे के मुंहासों को दूर करने वाली क्रीम ( Best Cream for Pimples) के बारे में ज़रूरी जानकारी मिल गयी होगी। मार्किट में मुंहासों के लिए बहुत सारी क्रीम मिल जाएगी मैंने आपको मुंहासों के लिए 14 बेस्ट क्रीम के बारे में बताया है।  अपने बजट और स्किन टाइप के अनुसार आप मुंहासों के लिए बेस्ट क्रीम चुनन सकते है । 

Frequently Asked Questions

प्र. पिंपल के निशान कैसे मिटाएं?

. पिंपल के निशान मिटाने के लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल ले उसमे एक चम्मच ग्लिसरीन को मिला लें । अब इस मिश्रण में आधा चम्मच नींबू का रस भी मिला लें। अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगा लें। ऐसा करने से आपके पिंपल के निशान जल्द चले जाते है|

प्र.चेहरे पर पिंपल है तो क्या लगाएं?

उ. चेहरे पर पिंपल होने पर आप कई सारी चीज़े लगा सकते है जैसे- शहद, इसमें कई सारे एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं| इसी के साथ आप ग्रीन टी और एलोवेरा जेल का भी यूज कर सकते है इससे भी आपको पिंपल से जल्द छुटकारा मिल जाता है| 

प्र. मुंहासे के लिए क्या लगाना चाहिए?

उ. मुहांसे के लिए आप मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल और नींबू के रस को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। हाथ की मदद से इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर या फिर सिर्फ मुंहासों वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही इससे छुटकारा मिल जाता है|

About Author

author

Neha Nidhi

Content Writer

I love to play with words and aim to provide informative information to readers, which helps them get their answers.

Related Articles arrow

more article

20चेहरा साफ करने वाली क्रीम के नाम (Chehra Saaf Karne Ki Cream)

time 340 days ago chehra-saaf-karne-ki-sabse-achi-cream
more article

12 सबसे अच्छी लिपस्टिक [बेस्ट लिपस्टिक के नाम और कीमत]

time 429 days ago sabse-achhi-lipstick

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status