12 सबसे अच्छी लिपस्टिक [बेस्ट लिपस्टिक के नाम और कीमत]

author Komal Content Writer

क्या आपको भी लिपस्टिक का काफी शौक़ है? होगा भी क्यों नहीं आखिर लिपस्टिक हर एक लुक के लिए इस्तेमाल में जो आती है। इसलिए आज हम आपको सबसे अच्छी लिपस्टिक के बारे में बताएँगे, जो आपके होठों के साथ-साथ आपके लुक में भी चार चाँद लगा देंगी|

आजकल के दौर में हर किसी को अप-टू-डेट रहना अच्छा लगता है और खासकर महिलाओं को, वो कभी भी अपने लुक के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करती है।

बाज़ार में लिपस्टिक की अलग-अलग कंपनी और विकल्पों की भरमार है। लेकिन इन में से कुछ ऐसी लिपस्टिक होती है जिसको लगाने से हमारे होठों को नुकसान पहुँच सकता है।

इसलिए आपके लिए सबसे अच्छी लिपस्टिक कौन सी है यह जानना बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी है। इसके साथ ही लिपस्टिक का चुनाव करते समय आपको कलर और शेड्स का खास ध्यान रखना होता है। अलग अलग ब्रांड लिपस्टिक के अलग अलग शेड्स के लिए लोकप्रिय हैं। 

तो आइये जानते हैं लिपस्टिक के नाम और कीमत के बारे में।

sabse-achhi-lipstick

Table of Contents

[ Show ]

लिपस्टिक क्या होती हैं? [What is lipstick?]

होठों पर रंग देने के लिए इस्तेमाल होने वाला प्रोडक्ट लिपस्टिक कहलाता है और आज के वक़्त में हर औरत इसका इस्तेमाल करती है। चाहे आप घर संभाल रहे हों या फिर ऑफिस जाते हों, लिपस्टिक का इस्तेमाल और शोक, दोनों चीज़ें आप ज़रूर करती होंगी। इस आर्टिकल में सबसे अच्छी लिपस्टिक कौन सी है इसके साथ ही आप जानेंगे कि लिपस्टिक कितने प्रकार की होती हैं और उन्हें कैसे खरीदना चाहिए।

लिपस्टिक के प्रकार कौन-कौन से हैं? [What are the types of lipsticks?]

आज के समय में लिपस्टिक के बहुत सारे प्रकार मार्केट में आ चुके हैं और हमारे लिए खरीदारी करने से पहले हर एक लिपस्टिक के बारे में पूरी जानकारी होना ज़रूरी है। मार्केट में मिलने वाली लगभग हर प्रकार की लिपस्टिक के बारे में नीचे बताया गया है। इसे पढ़ें और जानें कि आपके लिए सबसे अच्छी लिपस्टिक कौन-सी रहेगी|

  • लिक्विड लिपस्टिक [Liquid Lipstick]: यह लिपस्टिक तरल होती है जिसे ब्रश की मदद से लगाया जाता है। इसमें आयल और पॉलीमर की मात्रा ज़्यादा और वैक्स कम होता है जिसके कारण यह तरल होती है पर लगने के बाद यह बिल्कुल भी ग्लॉसी नहीं रहती। इसका गहरा रंग लम्बे समय तक टिकता है और पानी में भी खराब नहीं होता।

  • मैट लिपस्टिक [Matte Lipstick]: यह ग्लॉसी लिपस्टिक जैसी होती है पर इसमें इसके विपरीत बिल्कुल भी शाइन नहीं होती। इसका टेक्सचर स्मूथ और समतल होता है जो आपके होंठों पर 5 घंटे तक टिका रहता है।

  • सैटिन और शीयर लिपस्टिक [Satin and Sheer Lipstick]: सैटिन और शीयर लिपस्टिक semi-opaque होती हैं जिसमें बेहद हलकी शिमर होती है। इसमें बहुत सारे ऑयल मौजूद होते हैं जिसके कारण आपके होठों पर इसका टेक्सचर सिल्की महसूस होता है।

  • क्रीम लिपस्टिक [Creme Lipstick]: क्रीम लिपस्टिक का बेस क्रीम का होता है जिसके कारण यह आपके होठों के लिए बेहद हाइड्रेटिंग साबित होती है। इसका पिगमेंटेशन मध्यम से ज़्यादा के बीचे में होता है। इसमें वैक्स बहुत अधिक मात्रा में होता है जो अंत में आपके होठों को सिल्की टेक्सचर और क्रीमी शाइन के साथ छोड़ देता है।

  • लिप क्रेयॉन [Lip Crayons]: अगर आप रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए लिपस्टिक ढूंढ रहें हैं तो लिप क्रेयॉन से बेहतर कुछ नहीं। इस लिपस्टिक का टेक्सचर सॉफ्ट और फिनिश मैट होती है जो आपके होठों को नेचुरल लुक देता है। साथ ही यह ना ही चिप-चिपी होती है और ना ही इसे लगाने के बाद आपके होंठ सूखे महसूस होते हैं।

लिपस्टिक की मेन कलर कैटेगरी कौन-कौन सी होती हैं? [What are the main categories of colour in lipsticks?]

लिपस्टिक के रंगों की मेन कैटेगरी नीचे लिखी गई है जिनकी मदद से आप मार्केट में अपने लिए लिपस्टिक का सही शेड तलाश कर सकते हैं:

  • रेड [Red]

  • पिंक [Pink]

  • ऑरेंज [Orange]

  • न्यूड [Nude]

  • वायलेट [Violet]

  • ब्राउन [Brown]

सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट और उनकी कीमत 

तस्वीर

लिपस्टिक का नाम

मात्रा

कीमत

रेटिंग

शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लॉन्गवियर लिपस्टिक [Sugar Cosmetics Nothing Else Long Wear Lipstick]

शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लॉन्गवियर लिपस्टिक

3.5 gm 

474 रूपये  

4.3/5 

एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक [Elle 18 Colour Pops Silk Lipstick]

एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक

4.2gm 

75 रूपये  

3.7/5 

कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक [Colourbar Velvet Matte Lipstick]

कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक 

4.2 gm 

257 रूपये  

4.3/5 

लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक [Loreal Paris Colour Rich Moist Matte Lipstick]

लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक 

3.7 gm 

619 रूपये  

4.3/5 

लैक्मे 9 टू 5 मैट लिपस्टिक [Lakme 9 To 5 Matte Lipstick]

लैक्मे 9 टू 5 मैट लिपस्टिक

3.6 gm 

375 रूपये  

4.2/5  

मेबेलिन न्यू यॉर्क लिप ग्रैडेशन लिपस्टिक [Maybelline New York Lip Gradation Lipstick]

मेबेलिन न्यू यॉर्क लिप ग्रैडेशन लिपस्टिक

1.25 gm 

500 रूपये  

4.2/5  

इंगलोट मैट लिपस्टिक [Inglot Matte Lipstick]

इंगलोट मैट लिपस्टिक 

0.1 gm  

699 रूपये  

4.2/5  

फेसेस कैनडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक [Faces Canada Weighless Cream Lipstick]

फेसेस कैनडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक

4gm 

199 रूपये  

3.9/5  

रेवलॉन सुपर लस्चर्स लिपस्टिक [Revlon Super Lustrous Lipstick] रेवलॉन सुपर लस्चर्स लिपस्टिक 4.2 g ₹594

4.5/5

जस्ट हर्ब्स आयुर्वेदिक लिपस्टिक जस्ट हर्ब्स आयुर्वेदिक लिपस्टिक 4.20gm ₹484.25 4/5
वेट एन वाइल्ड लास्ट लिक्विड कैट सूट मैट लिपस्टिक वेट एन वाइल्ड लास्ट लिक्विड कैट सूट मैट लिपस्टिक 6 g ₹349.00 4.3/5
एम ज़ायन & मायज़ा ट्रांसफर प्रूफ पावर इंटेंस क्रीमी मैट कलर [ZM Zayn & Myza Transfer-Proof Power Intense Creamy Matte Color] ज़ी एम ज़ायन & मायज़ा ट्रांसफर प्रूफ पावर इंटेंस क्रीमी मैट कलर 3.2 g ₹449.00 4/5

1. शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लॉन्गवियर लिपस्टिक [Sugar Cosmetics Nothing Else Long Wear Lipstick]

शुगर कॉस्मेटिक्स नथिंग एल्स मैटर लॉन्गवियर लिपस्टिक [Sugar Cosmetics Nothing Else Long Wear Lipstick]  

₹499

सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में पहले नंबर पर है शुगर कॉस्मेटिक्स की नथिंग एल्स मैटर लॉन्गवियर लिपस्टिक| ये एक मशहूर ब्रांड है|  इस लिपस्टिक के यूज से आपके होठ मुलायम बनते हैं और मैट फिनिश साफ नज़र आता है। यह लिपस्टिक होंठों की असमान त्वचा को छुपाने मे सहायता करती है। 

कंपनी का दावा है कि ये लिपस्टिक वाटरप्रूफ और केमिकल फ्री है। साथ ही ये त्वचा के लिए सुरक्षित भी है|

2. एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक [Elle 18 Colour Pops Silk Lipstick]

 

एली 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक [Elle 18 Colour Pops Silk Lipstick]

 

₹80

सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में अगली बारी है ,ELLE 18 कलर पॉप्स सिल्क लिपस्टिक की| ये लिपस्टिक टीनेजेर गर्ल्स में बहुत ज्यादा मशहूर है। इसकी मुख्य वजह है लिपस्टिक की अच्छी क्वालिटी और कम कीमत। एली 18 की इस रेंज में 18 मैट लिपस्टिक के शेड्स मौजूद हैं। इसके सभी कलर काफी बोल्ड और चटक होते हैं| इस लिपस्टिक में विटामिन-E मौजूद होता है| होठों को मुलायम  एहसास दिलाती है और ये लिपस्टिक लंबे समय तक बनी रहती है। 

3. कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक [Colourbar Velvet Matte Lipstick]

कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक [Colourbar Velvet Matte Lipstick]

₹299

सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है,कलरबार वेलवेट मैट लिपस्टिक | ये लिपस्टिक जोजोबा तेल, विटामिन और शीया बटर तत्वों से युक्त हैं। जो आपके होठों को कोमल बनती है| साथ ही हाईड्रेट भी रखती है | 

कंपनी का ऐसा दावा है कि एक बार लगाने के बाद यह लिपस्टिक पूरे 5 घंटे तक बनी रहती है। इस लिपस्टिक को लगाने से आपको होठों में ज्यादा खिचाव नहीं फील होता है|

4. लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक [Loreal Paris Colour Rich Moist Matte Lipstick]

लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक [Loreal Paris Colour Rich Moist Matte Lipstick]

₹561

सबसे अच्छी और बेस्ट लिपस्टिक की लिस्ट में अब अगला नंबर है लॉरियल पेरिस कलर रिचे मॉइस्ट मैट लिपस्टिक का| लॉरियल की ये लिपस्टिक बिलकुल भी ड्राई नहीं है| इसी वजह से ये पूरे दिन होठों की नमी को बनाए रखती है| इस बेहतरीन ब्रांड का ऐसा भी कहना है कि ये सिर्फ एक स्वाइप यानी एक बार लगाने में यह परफेक्ट लुक प्रदान करती है। ये लिपस्टिक 45 इंटेंस शेड्स में मार्केट में उपलब्ध है, जिसमें रेड न्यूड, पिंक और ब्राउन कलर के अलग-अलग तरह के शेड्स मौजूद हैं।

5. लैक्मे 9 टू 5 मैट लिपस्टिक [Lakme 9 To 5 Matte Lipstick]

लैक्मे 9 टू 5 मैट लिपस्टिक [Lakme 9 To 5 Matte Lipstick]

₹293

सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में अगला नाम है लैक्मे 9 टू 5 मैट लिपस्टिक का| लैक्मे काफी पुरानी और मशहूर कंपनियों में से एक है | इसकी 9 टू 5 लिपस्टिक में विटामिन-ई की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। ये लिपस्टिक आपको स्मूथ लिप्स देती है। यह लिपस्टिक मैट फिनिश के साथ लंबे वक्त तक होंठो पर बनी रहती है।

 लैक्मे की यह लिपस्टिक ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद है| लैक्मे की ख़ास बात ये है कि ये अपने सभी तरह के ग्राहकों का ध्यान रखती है| इसकी सबसे कम कीमत की लिपस्टिक केवल 150 रूपये की है|

6. मेबेलिन न्यू यॉर्क लिप ग्रैडेशन लिपस्टिक [Maybelline New York Lip Gradation Lipstick]

मेबेलिन न्यू यॉर्क लिप ग्रैडेशन लिपस्टिक [Maybelline New York Lip Gradation Lipstick]

₹550

इस लिस्ट में अगला नंबर है मेबेलिन न्यू यॉर्क लिप ग्रैडेशन लिपस्टिक का| इस रेंज की ख़ास बात ये है कि ये लिपस्टिक उन महिलाओं के लिए है, जो किसी भी तरह का कुछ नया ट्राई  करने से घबराती नहीं है। इस लिपस्टिक की यह रेंज बहुत ही बोल्ड और चमकदार रंगों को पेश करती है। इसमें आपको चटकीले रंग जैसे कोरल, फ्यूशिया और रेड आदि मिल जाएँगे।

7. इंगलोट मैट लिपस्टिक [Inglot Matte Lipstick]

इंगलोट मैट लिपस्टिक [Inglot Matte Lipstick]

 

₹2,662

सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में अब बारी है इंगलोट मैट लिपस्टिक की | यह लिपस्टिक विटामिन ई और एवोकाडो ऑइल से बनी हुई है| ये लिपस्टिक आपके होठो को मुलायम रखती है |इसमें मौजूद तत्व आपके होठों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं| इस लिपस्टिक को आप कभी भी लगाई सकती हैं | इसमें आपको डार्क और लाइट दोनों तरह के कलर मिल जाएँगे| यह आपके लुक को बढ़ा सकती है। 

8. फेसेस कैनडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक [Faces Canada Weighless Cream Lipstick]

फेसेस कैनडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक [Faces Canada Weighless Cream Lipstick]

₹149

सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में अगला नाम है फेसेस कैनडा वेटलेस क्रीम लिपस्टिक का| ये लिपस्टिक शीया बटर, जोजोबा और बादाम के तेल के गुणों से युक्त हैं, इसी वजह से इसे सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में रखा गया है। ये लिपस्टिक आपके होठों को हानि नहीं पहुंचाती है| इस लिपस्टिक के कई सारे शेड्स मिल जाते हैं| यह लिपस्टिक आपके होंठों की त्वचा को बिलकुल भी ड्राई नहीं करती बल्कि उनको और भी ज्यादा मुलायम बन देती है।

9. रेवलॉन सुपर लस्चर्स लिपस्टिक [Revlon Super Lustrous Lipstick]

रेवलॉन सुपर लस्चर्स लिपस्टिक

₹594

रेवलॉन सुपर लस्चर्स लिपस्टिक में बेहद नमीयुक्त क्रीम फार्मूला का इस्तेमाल हुआ है जो आपके होंठों को नमी के साथ-साथ बेहद आकर्षक रंग भी देता है। इसी के साथ इस लिपस्टिक में बहुत सारा विटामिन इ भी डाला जाता है जो आपके होंठों में खून के बहाव को बढ़ाकर नए सेल को पैदा होने में मदद करता है। इसकी मदद से आपके होंठ प्राकृतिक रूप से नरम होने लगते हैं।

साथ ही इस लिपस्टिक को बनाने में अवोकाडो का तेल भी इस्तेमाल होता है जिसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स होठों को सूरज की हानिकारक UV रेज़ से भी बचाता है। मतलब इस लिपस्टिक के इस्तेमाल से आप ख़ूबसूरत तो लगेंगे ही और साथ में यह आपके होंठों की केयर भी करेगी।

10. जस्ट हर्ब्स आयुर्वेदिक लिपस्टिक [Just Herbs Ayurvedic Lipstick]

जस्ट हर्ब्स आयुर्वेदिक लिपस्टिक

₹484.25

जस्ट हर्ब्स आयुर्वेदिक लिपस्टिक के इंग्रेडिएंट्स सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। इसमें ढेर सारे नेचुरल हर्ब्स जैसे इंडियन कुंड़जू, शतावरी, भ्रमि, गुडुची, यष्टिमधु, बाला, मंजिष्ठा, इत्यादि का इस्तेमाल होता है। इन सब हर्ब्स के साथ आपकी लिपस्टिक में गाए के घी, तिल और बादाम के तेल के गुण भी पाए जाते हैं।

इंग्रेडिएंट्स के नाम सुनकर ही आपको पता चल गया होगा कि यह लिपस्टिक आपके होंठों के लिए कितनी अच्छी रहेगी। और साथ ही साथ इस लिपस्टिक का रंग बेहद गाढ़ा होता है जो आपके होंठों पर लम्बे समय तक टिका भी रहता है।

11. वेट एन वाइल्ड लास्ट लिक्विड कैट सूट मैट लिपस्टिक [Wet n Wild Mega Last Liquid Cat Suit Matte Lipstick]

वेट एन वाइल्ड लास्ट लिक्विड कैट सूट मैट लिपस्टिक

₹349.00

जैसा कि नाम में ही है, वेट एन वाइल्ड लास्ट लिक्विड कैट सूट मैट लिपस्टिक, यह लिपस्टिक लिक्विड होती है जो लगने के बाद सूख जाती है। सूखने के बाद यह लिपस्टिक आपके होंठों पर मैट रंग छोड़ देती है जो कि वहां तब तक रहता है जब तक आप उसे खुद ना उतारें।

वेट एन वाइल्ड ब्रांड तो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है तो अगर इस ब्रांड की लिपस्टिक आपको इतने सस्ते रेट में मिल रही है तो आपको ज़रूर लेनी चाहिए। उम्मीद है आपको यह पसंद आएगी और आप अपना एक्सपीरियंस मेरे और बाकी के रीडर्स के साथ नीचे comment section में लिखकर शेयर ज़रूर करेंगे।

12. एम ज़ायन & मायज़ा ट्रांसफर प्रूफ पावर इंटेंस क्रीमी मैट कलर [ZM Zayn & Myza Transfer-Proof Power Intense Creamy Matte Color]

ZM Zayn & Myza Transfer-Proof Power Intense Creamy Matte Color

₹449.00

ज़ी एम ज़ायन & मायज़ा ट्रांसफर प्रूफ पावर इंटेंस क्रीमी मैट कलर एक बुलेट लिपस्टिक है जो की वीगन है। वीगन का मतलब होता है कि इसे बनाने के प्रोसेस में ऐसे किसी भी इंग्रेडिएंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है जो कि जानवर से आता हो। ना डाले जाने वाले इंग्रेडिएंट्स में गाए का घी भी शामिल है तो अगर आप इन सब चीज़ों का सेवन नहीं करते तो यह लिपस्टिक आपके लिए एकदम सही है।

इसी के साथ इस लिपस्टिक में पैराबेन जैसे हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल भी नहीं होता है। और इन सब गुणों के साथ-साथ यह लिपस्टिक फैलती नहीं है और लम्बे समय तक आपके होंठों पर टिकी भी रहती है। इसलिए इस लिपस्टिक का इस्तेमाल आप रोज़ाना भी कर सकते हैं।

सबसे अच्छे लिपस्टिक ब्रांड्स कौन से है ?

आइयें जानते है सबसे अच्छे लिपस्टिक ब्रांड्स के बारे में जो आपके होठों को बनाएंगी और भी ज्यादा कोमल और देंगी एक परफेक्ट लुक|

सबसे अच्छे लिपस्टिक ब्रांड्स के नाम और उनकी कीमत

लिपस्टिक के नाम 

मात्रा 

कीमत 

रेटिंग 

मेइबलीन कलर शो इंटेंस क्रेयॉन 

3.5 gm 

359 रूपये 

4.2/5 

लोटस हर्बल्स मैट लिपस्टिक 

4.2 gm

265 रूपये 

3.9/5 

रिमेल लंदन मैट  लिपस्टिक

5.5 ml 

533 रूपये 

4/5 

शुगर स्मज मी नौट लिपस्टिक 

4.5 ml  

474 रूपये 

4.3/5 

लिपस्टिक लगाने के क्या लाभ है ?

लिपस्टिक लगाना हर लड़की की पहली पसंद होती है | क्या अपने कभी सुना है की इसको लगाने से आपको फायदा हो सकता है ? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएँगे लिपस्टिक को लगाने से सेहत को क्या लाभ होता है| कई शोध से ये पता चला है कि लिपस्टिक लगाने के कई सारे लाभ हैं। तो आइये जानते है क्या हो वो?

  • सर्दियों के दिनों में होठ फटने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है| ऐसा कम पानी पीने की वजह से होता होता है। फटे हुए होठ देखने में काफी ज्यादा खराब लगते है| मार्केट में कई ऐसी कई सारी लिपस्टिक मौजूद हैं, जो नेचुरल तरीके से आपके होठों को मॉस्चराइज करने में मदद करती हैं।

  • कुछ लिपस्टिक का यूज करके होठ नुकसानदायक यूवी रेज से बच जाते हैं। सूरज की किरणे यानी यूवी किरणों के संपर्क में आने से होठ काफी ज्यादा टैन हो जाते  है| 

  • एक अध्ययन में ऐसा पता चला है कि लिपस्टिक का यूज करके महिलाएं काफी ज्यादा कॉंफिडेंट महसूस करती है|

अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक कैसे चुनें? [How to choose lipstick according to your skin tone?]

लिपस्टिक के बिना मेकअप काफी अधूरा सा लगता है| लेकिन अगर सही लिपस्टिक का यूज न किया जाए तो इसको लगाने का भी कोई फायदा नहीं होता है| इसीलिए अपनी स्किन के हिसाब से सही लिपस्टिक का चुनाव करना चाहिए| 

लिपस्टिक का रंग आपकी स्किन के रंग से कुछ मिलता हुआ होना चाहिए| तभी चेहरे की खूबसूरती दिखाई देती है|  तो आइये जानते है अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक का चुनाव करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए|

गोरी त्वचा के लिए लिपस्टिक : गोरी त्वचा वाली महिलाओं के चेहरे पर कई अलग-अलग तरह की लिपस्टिक शेड्स सूट कर जाते हैं। जैसे- लाइट पिंक, वाइन रेड, लाइट पर्पल और चेरी रेड कलर गोरी त्वचा पर काफी ज्यादा उभर कर नज़र आते हैं। ऐसी स्किन की महिलायों को लिपस्टिक में बहुत अधिक शिमर या ग्लॉसी लुक से दूर रहना चाहिए। इस स्किन टोन पर चमकीला कलर थोडा कम सूट करता है।

गेहूंए रंग के लिए लिपस्टिक : जिन महिलाओं की स्किन का रंग गेहुएं होता है, वो चमकीले रंगों का यूज कर सकती हैं। साथ ही वो डार्क पिंक, ब्लड रेड और डार्क पर्पल रंग की लिपस्टिक का भी इसतेमाल कर सकती हैं। ऐसी स्किन की महिलायों को हरे, नारंगी, डार्क कॉफी और महरून जैसे लिपस्टिक शेड्स का यूज नहीं करना चाहिए| क्योंकि ये कलर आपके चेहरे की रंगत को कम कर देते हैं।

गहरे रंग के लिए लिपस्टिक : गहरे कलर की त्वचा वाली महिलायों को लाइट रंग काफी ज्यादा सूट करते हैं। इसके साथ ही उनके ऊपर डार्क रेड और डार्क पर्पल कलर भी अच्छा लगता है|  ये चाहे तो कुछ पेस्टल शेड्स जैसे लाइट पिंक, लाइट पर्पल, लाइट ग्रीन, एक्वा, लैवेंडर आदि का भी यूज कर सकती हैं।

लिपस्टिक लगाने का सही तरीका क्या है? [What is the right way to apply lipstick?]

वैसे तो आप लिपस्टिक को अपने चेहरे पर यूँ ही लगा सकते हैं, पर तब भी एक सही तरीका होता है जिसकी मदद से आप एकदम परफेक्ट लिपस्टिक लगा पाएंगे जो कि लम्बे समय तक टिकेगी भी:

  • सबसे पहले अपना चेहरा धोकर नरम तौलिये से पोंछ लें।

  • अब एक अच्छे लिप स्क्रब की मदद से अपने होठों पर से डेड स्किन सेल हटा लें।

  • स्क्रब साफ़ करने के बाद अपने होठों पर अच्छे से लिप बाम लगाकर छोड़ दें।

  • लिप बाम को करीब 15 मिनट के लिए अपने होठों की त्वचा में समाने दीजिए और इतनी देर आप बाकि तैयार हो जाएं।

  • अब अपने होठों पर प्राइमर लगाएं और हलके कंसीलर से अपने होठों के चरों और की त्वचा को साफ़-सुथरा और समतल कर लें।

  • अब अपनी मनचाही लिपस्टिक को अपने मनचाही शेप में लगाएं और उसे होठों पर टिकने के लिए समय दें।

निष्कर्ष [Conclusion]

अगर आप अपने लिए एक अच्छी लिपस्टिक की तलाश में थीं, तो उम्मीद है यह आर्टिकल पढ़कर आप को अच्छा लगा होगा। अगर आप किसी को गिफ्ट करने के लिए भी लिपस्टिक ढूंढ रहे हैं तो भी आप सबसे अच्छी लिपस्टिक की लिस्ट में से कोई भी प्रोडक्ट चुन सकते हैं। यहाँ पर जितनी भी लिपस्टिक का ज़िक्र हुआ है, वो सभी options अच्छे और budget-friendly भी। जब आप इन में से कोई एक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, तब इस आर्टिकल पर वापस आकर हमसे अपना experience ज़रूर शेयर करें। 

पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]

Q1. लंबे वक्त तक लिपस्टिक का यूज करने से नुकसान हो सकता है क्या?

A1. हाँ| जैसा की आप जानते है कि कुछ लिपस्टिक में रासायनिक कलर्स का यूज किया जाता है, जो आपकी स्किन और होठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं| इससे कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होने का भी खतरा बढ़ जाता है| इस बात का ध्यान रखे की हमेशा अच्छी कंपनी की लिपस्टिक ही खरीदे और रात में सोने से पहले इसे साफ करके लिप बाम जरुर लगाएं|

Q2. क्या लिपस्टिक का यूज करने से होठों का प्राकृतिक रंग चला जाता है?

A2. हाँ| सस्ती और बेकार लिपस्टिक का यूज करने से आपके होठों का प्राकृतिक रंग चला जाता है| 

Q3. डार्क होठो पर लिपस्टिक को कैसे लगाएं?

A3. डार्क होठों पर लिपस्टिक लगाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना चाहिए| लिपस्टिक से होठो को कोट करें आप चाहे तो डबल कोट भी कर सकते है|

Q4. सिंपल और फॉर्मल लुक के लिए किस कलर की लिपस्टिक का यूज किया जा सकता है ?

A4. सिंपल और फॉर्मल लुक के लिए आप न्यूड लिपस्टिक का यूज कर सकती है|

Q5. सबसे कम कीमत लक्मे लिपस्टिक कौन सी है?

A5. आपको सबसे कम कीमत लक्मे लिपस्टिक ₹300 तक में मिल जाएगी। 

About Author

author

Komal

Content Writer

Words help me express the unsaid and we have come a long way like that so now I write about anything and everything.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status