सरसों का तेल बालों में कब लगाना चाहिए: जानिए सिर्फ 2 मिनट में
.jpg)
क्या आप जानते हैं सरसों का तेल हमारी त्वचा और सेहत के साथ ही बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्यूंकि आज मैं आपको बताउंगी कि सरसो का तेल आपके बालों के अच्छे ग्रोथ में कैसे मदद करता है।
मैं जानती हूँ कि आपके मन में यह सवाल ज़रूर आ रहा होगा कि सरसों का तेल बालों में कब लगाना चाहिए और कितना लगाना चाहिए। मैं इन सभी सवालो का जवाब इस आर्टिकल में देने वाली हूँ तो आप इसे अंत तक पढ़े।
सरसों का तेल एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी विशेषताओं से भरपूर होता है। यह स्कैल्प पर जमे हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को हटाने में बहुत फायदेमंद होता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत और बालों का झड़ना बंद हो जाता है।
साथ ही अगर आप बालों के लिए आयुर्वेदिक तेलों के प्रकार और उनके लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो इसपर लिखा आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।

Table of Contents
[ Show ]
सरसों का तेल बालों में कब लगाना चाहिए ?
अगर आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत,बनाना चाहते हैं, तो सप्ताह में दो बार सरसों का तेल का इस्तेमाल ज़रूर करें। इससे बालों को भरपूर पोषण मिलता है और बाल जड़ से मजबूत होते हैं। बालों में सरसों का तेल लगाने के लिए सबसे पहले इसे धीमी आंच पर हल्का गरम कर लें। फिर इसे बहुत अच्छी तरह से स्कैल्प और बालों में लगाएं और 7-10 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करते रहें। 2-3 घंटे बाद बालों को किसी भी माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो सरसों के तेल में मेथी दाना या करी पत्ता उबालकर भी बालों पर लगा सकते हैं।
सरसो के तेल के फायदे
-
सरसों के तेल में ओलिक और लिनोलिक एसिड होते हैं, जो इसे एक बेहतरीन हेयर टॉनिक बनाते हैं।
-
ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन बालों के लिए प्रमुख घटक हैं और ये दोनों सरसो के तेल में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
-
सरसों के तेल में कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सिडेंट, और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होने के साथ ही विटामिन ए, डी, ई और के से भरपूर होता है। ये सभी बालों के विकास के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं।
-
सरसों का तेल एक उत्तेजक के रूप में भी काम आता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है और बालों के विकास को तेज करता है जिससे आपके बाल घने होते हैं।
-
सरसों तेल एक नेचुरल कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे नियमित रूप से लगाने से बाल ड्राई, डल, और बेजान नहीं रहते हैं।
कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल
-
अगर आपके बाल ऑयली हैं, तो सरसों का तेल डायरेक्ट बालों में कभी भी नहीं लगाएं। बल्कि इसकि जगह पर आप एक स्प्रे बॉटल में आधा पानी और आधा सरसों का तेल मिक्स कर लें और फिर इसे अपने गीले बालों पर लगाएं।
-
सरसों का तेल हमेशा आपको हल्का गरम करके ही बालों में लगाना चाहिए। सरसों का तेल गाढ़ा होता है और गरम करने से उसकी थिकनेस कम हो जाती है, साथ ही गरम सरसों के तेल से हेड मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
-
सरसों का तेल बालों में लगाने के बाद आपको बालों को 2 बार शैंपू से वॉश करना चाहिए। यह तेल बहुत गाढ़ा होता है इसलिए एक बार वॉश करने से इसकी चिकनाई नहीं निकलती है।
-
सरसों का तेल लगाने के बाद आप 5 मिनट के लिए हॉट टॉवल हेयर ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं। इससे तेल अच्छे से जड़ों तक पहुंच जाएगा।
-
सरसों का तेल आपको अपने बालों में 1 घंटे से ज्यादा बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। अगर आपको हाई बीपी या हाइपर टेंशन की समस्या है, तो सरसों के तेल की तेज महक आपको तंग कर सकती है।
बालों को लंबा करने के लिए सरसों तेल का इस्तेमाल
अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जल्दी लंबे, सुन्दर और मज़बूत हो तो सप्ताह में सरसों का तेल कम से कम दो बार जरूर लगाना चाहिए। इससे बाल जड़ से स्ट्रॉन्ग और काले होंगे। आप एक कटोरी में सरसों तेल और 3-4 करी के पत्ते डालकर कम आंच पर पकाएं। जब करी पत्ते का रंग बदलने लगे तो गैस बदं कर दें। इस तेल को गुनगुना करके बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर मालिश करें। करी पत्ते से सिर की खुजली, रेडनेस भी दूर होगी और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिल सकता है। दो-तीन घंटे बाद किसी माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को साफ कर लें। यह मिश्रण आपके बालों को जल्द ही लम्बे, घने और सुन्दर बनाने में सहायता करेगा।
निष्कर्ष
आशा करती हूँ कि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको सरसों का तेल बालों में कब लगाना चाहिए, कितना लगाना चाहिए, कैसे लगाना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं, इनके बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल गयी होगी। सरसो तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने से लेकर टेक्सचर सुधाने में काफी प्रभावी पाया जाता है। सरसों के तेल में मौजूद विभिन्न गुण बालों की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करते हैं। सरसों के तेल से जुड़ी यह सूचना अगर आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र. क्या सरसों के तेल से बाल बढ़ते हैं?
ऊ. सरसों का तेल वर्षों से बेस्ट हेयर ऑयल कहा जाता है क्युकी यह बालों को जल्दी लंबा, काला और घना बनाता है।
प्र. क्या सरसों का तेल बालों का झड़ना बंद करता है?
ऊ. सरसों के तेल में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट व मिनरल्स पाए जाते हैं जो हेयर फॉलिक्स के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।। यह बालों को मुलायम बनाने के साथ काला भी बनाते है जिससे आपके हेयर फॉल की समस्या भी कण्ट्रोल हो सकती है.
प्र. सरसों का तेल बालों में कितने घंटे रखना चाहिए?
ऊ. सरसो का तेल बालों में कम से कम १ घंटे तक लगाकर ज़रूर रखना चाहिए और उसके बाद किसी भी माइल्ड शैम्पू से आप अपने बाल धो सकते हैं।
0 Comments
Login to Post Comment