Dhani OneFreedom Card क्या है? इसे कैसे एक्टिवटे और इस्तेमाल करें?

author Komal Content Writer

Dhani OneFreedom Card क्या है? जबसे इसके बारे में सुना है, यह सवाल मेरे दिमाग में घूम रहा है तो मैं इसका जवाब ढूंढ़ने निकल गई। मेरी दोस्त ने मुझे बताया कि वो Dhani OneFreedom Card की मदद से अपनी payments करती है। और इसकी मदद से वो ना ही सिर्फ credit पर shopping कर रही है बल्कि ढेर सारे discounts का लाभ भी उठा रही है।

अगर यह इतनी अच्छी चीज़ है तो आइए हम लोग भी इसके बारे में जानें और इसका इस्तेमाल करें।

हाँ मतलब कुछ अच्छा हो और मैं उसके बारे में पता ना करूँ ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अगर मुझे वह चीज़ पसंद आए और मैं उसके बारे में आपको ना बताऊं ऐसा भी नहीं हो सकता। तो चलिए साथ में इस मज़ेदार चीज़ का लुत्फ़ उठाएं। और हाँ, इस आर्टिकल में मैं आपको एक बढ़िया कैशबैक के बारे में भी बताउंगी तो उसे miss मत करना।

Dhani OneFreedom Card क्या है? इसे कैसे एक्टिवटे और इस्तेमाल करें?

धनी वन फ्रीडम कार्ड क्या है? [What is Dhani OneFreedom Card?]

Dhani OneFreedom Card या फिर Dhani Card Credit एक ऐसा कार्ड है जिसकी मदद से आप अभी shopping करके उसका भुगतान बाद में कर सकते हैं। इस कार्ड की मदद से आप ₹10,000 से लेकर ₹5,00,000 के बीच में कहीं तक भी लोन ले सकते हैं और फिर उसे अपनी सहूलियत के हिसाब से चुका सकते हैं।

धनी वन फ्रीडम कार्ड के फायदे [Benefits of Dhani OneFreedom Card]

  • धनी वन फ्रीडम कार्ड की मदद से आप ₹10,000 से लेकर ₹5,00,000 के बीच में लोन ले सकते हैं।

  • इस कार्ड की मदद से आपको इंस्टेंट लोन मिलता है और बिल्कुल इंतज़ार नहीं करना पड़ता।

  • इस लोन को आप 3 आसान INTEREST-FREE installments में चुका सकते हैं।

  • इस कार्ड की मदद से आप जो पैसे खर्च करेंगे, उस पर आपको 2% कैशबैक मिलेगा।

  • धनी के मेंबर्स को धनी डॉक्टर से 24x7 घंटे मुफ्त में consult करने की सुविधा भी मिलती है।

  • धनी स्टोर से खरीदारी करने पर 25% OFF + 10% additional cashback तक मिलता है।

  • धनी के मेंबर्स को अच्छे ब्रांड पर 30% तक का OFF मिलता है।

Dhani OneFreedom Card को activate कैसे करें?

अपने Dhani OneFreedom Card को activate करने के लिए आप नीचे दिए गए steps को फॉलो करें:

  • सबसे पहले धनी ऐप में लॉगिन करें।

  • उसके बाद ‘My Card’ पर क्लिक करें।

  • अब ‘Activate your new physical card immediately’ पर क्लिक करें।

  • इसके बाद दी गई जगह में अपना 16 डिजिट का कार्ड नंबर भरें।

  • और अपना 4 डिजिट का पिन नंबर सेट करें।

  • अपना पिन confirm करें।

  • अंत में OTP भर कर इस प्रोसेस को ख़त्म करें।

Dhani OneFreedom Card को इस्तेमाल कैसे करें?

Dhani OneFreedom Card Rupay प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। आप इस कार्ड पर दिए 16 अंक के नंबर के ज़रिये इसको ऑनलाइन payment के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस कार्ड का इस्तेमाल किसी भी ऑनलाइन स्टोर पर कर सकते हैं जहाँ पर Rupay कार्ड द्वारा भुगतान हो सकता है। 

निष्कर्ष [Conclusion]

आज हमने Dhani OneFreedom Card के बारे में जाना। आप इस कार्ड के लिए आसान स्टेप्स में अप्लाई कर सकते हैं। Dhani OneFreedom Card को इस्तेमाल करना काफी आसान है और आपको कोई ऑफर्स भी मिल जाते हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखे कि इस कार्ड के लिए आपको monthly charges भी देने पड़ते हैं। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]

Q1. Dhani OneFreedom Card monthly charges कितने हैं?

A1. Dhani OneFreedom Card पर आपको 350/- तक monthly charges देने हो सकते हैं।

Q2. Dhani OneFreedom Card customer care number क्या है?

A2. Dhani OneFreedom Card customer care service को आप 0124-6165722 नंबर पर कॉल करके avail कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए मेरा यह आर्टिकल पढ़ें।

About Author

author

Komal

Content Writer

Words help me express the unsaid and we have come a long way like that so now I write about anything and everything.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status