Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai?

author Neha Nidhi Content Writer

पुरे दुनिया के लोग वर्षो से सोने की ओर खिचे चले आ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्युकि सोना एक ऐसी धातु है, जिसका हर देश ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपने पास रखना चाहते हैं। अपने देश में एक बहुत पुरानी कहावत है कि मुश्किल वक्त के लिए सोने के गहने/बिस्कुट आपके पास होने चाहिए। 

भारत में सोना अपने उच्चतम स्तर को पार कर चुका है। वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमत बहुत अधिक बढ़ गई हैं। ऐसे में अब सबके मन में ये प्रश्न आते हैं कि Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai..

तो हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां भारत के मुकाबले सस्ता सोना मिल सकता है, और हम इसी में आपको हम ये भी बतायेंगे कि भारत में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है।

क्या आपको पता हैं, अगर आप भारत में सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको उत्तर भारत में महंगा सोना मिलता है, दक्षिण भारत के मुकाबले। इसकी पूर्ण जानकारी आपको हमारे इस लेख में मिल जायेगी सूची के साथ जिसमे आपको 24K और 22K सोने की कीमत भी बताई गई है।

अगर आप सोने के साथ हीरे कि खरीदारी करने का सोच रहे हैं, और उसके लिए आप उलझन में है की किस ब्रांड का आपको हीरा लेना चाहिए तो हमारा ये लेख आपकी सहायता करेगा आपकी परेशानी को दूर करने में।

Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai?

भारत में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है?

Bharat me Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai? तो इस बात का कोई एक जवाब नहीं दिया जा सकता। क्युकि भारत में हर रोज विभिन्न शहरों में कम-ज्यादा सोने के कीमत में बदलाव देखने को मिलते है। अधिकतर देखा गया है की भारत के साउथ में सोने के रेट सस्ते रहे है। इस सूची में भारत के उन कुछ शहरों के नाम हैं जहाँ सोने सस्ते कीमत पर मिलता है। इसी के साथ आपको भारत के प्रमुख शहरों की सूची दी गई हैं, जिससे आप अपने बजट एवम् जरूरत अनुसार सोने की खरीदारी कर सकते है।

Note: यह सूची जब ये लिखी गई हैं, उस वक्त तैयार की गई हैं और कीमत भी उसी दिन कि लिखी गई है। कीमत में समय के साथ उतार- चढ़ाव हो सकता है।

भारत के शहरों के नाम 

24K सोने की कीमत 

22K सोने की कीमत 

कोचीन (केरला)

रु 58,750

रु 55,950

बैंगलोर (कर्नाटक)

रु 61,080

रु 55,990

हैदराबाद (तेलंगाना)

रु  59,330

रु 56,500

चेन्नई (तमिलनाडु)

रु 59,330

रु 56,500

Note: भारत में सबसे सस्ता सोना कोचीन (केरला) में मिलता है। बाकी शहरों की तुलना में यहाँ अधिकांश समय सोने का भाव 1 से 2 हजार तक सस्ता रहता है।

भारत का सबसे सस्ता सोना 

Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai

केरल में इस समय सोने की दरें 22 कैरेट और 24 कैरेट के मामले में सबसे सस्ती हैं। मुंबई या दिल्ली की तुलना में कर्नाटक के शहरों में भी सोना सस्ता है। उदाहरण के लिए, बंगलौर में 22 कैरेट सोने की दरें उत्तर में दी जाने वाली सोने की कीमत की तुलना में बहुत सस्ती हैं। वैसे ही , कुछ दक्षिणी शहरों में उत्तर और पश्चिम की तुलना में सोने की कीमत बहुत सस्ती है। सोना हमेशा से ही अध‍िकाशं भारतीयों की पसंद होता है, खास कर दक्ष‍िण के केरल में। केरल के लोग हमेशा यह जानने की कोश‍िश में रहते हैं कि आज सोने के कीमत क्या हैं। मलयाली/ कन्नड़ लोग सोने में निवेश करने में भी बहुत तत्पर रहते हैं। इतना ही आमतौर पर ज्यादातर गोल्ड लोन कंपनियां भी केरल की हैं।

भारत में बदलते है हर रोज़ सोने के भाव

भारत अधिक सोने की खान नहीं है और लगभग सभी सोना देश में आयात किया जाता है। यह सोना कुछ बड़े बैंकों जैसे भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, यूनियन बैंक आदि द्वारा आयात किया जाता है। भारत के लगभग हर शहर में सोने की अलग-अलग कीमत है। स्थानीय लेवी और कर हैं, जो हर शहर को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के लिए एक अलग कीमत रखता है। इसके अलावा, स्थानीय सराफा एसोसिएशन भी कीमत तय करता है। इसके चलते एक शहर से दूसरे शहर में कीमत बदलती रहती है। सोने की कीमतों में हर रोज दो बार संशोधन किया जाता है और काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसका रुझान दिखाई देता है। दुसरे देशो के मुकाबले अपने देश में सोने की कीमत उच्च है, इस वजह से भी हमे भारत में बिकने वाले सोने महंगे लगते है।

भारत के कुछ शहरों में 22 और 24  कैरेट सोने की कीमत की सूची

यहाँ आपको भारत के कुछ शहरों की सूची तैयार की गई है, जिसमे आपको 22K और 24K सोने की कीमत बताई गई है। आप स्वयं देख सकते हैं कि नार्थ और साउथ भारत में कैसे सोने की कीमत में फर्क आ रहा है।

शहरों के नाम 

24K सोने की कीमत

22K सोने की कीमत 

दिल्ली 

रु 6,11,800

रु 55860 

मुंबई 

रु 59,620

रु 56,780

पंजाब 

रु  60060

रु 461500

पटना (बिहार)

रु 6,10,800

रु 5,59,900

झारखण्ड 

रु 60,270

रु 57,400

उत्तराखंड

रु 59,900

रु 57,050

पश्चिम बंगाल 

रु 61030

रु 55940

स्क्किम 

रु 60,270

रु 57550

असम 

रु 60,270

रु 57,400

राजस्थान 

रु 61,180

रु 56,090

Sabse Sasta Sona Kaha Milta H की सूची

यहाँ अभी हम बात करेंगे कि दुनिया में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है, यह सूची एक लम्बे शोध के बाद तैयार की गई है। जिसमे देश के नाम के साथ मूल्य सीमा भी बताया गया हैं, इसमें हम आपको ये भी बतायेंगे कि कैसे आप विदेशो से सोना ला सकते हैं एवम् सस्ता सोना खरीदने का तरीका भी इस लेख के द्वारा आपको बताया जाएगा।

देश के नाम 

24K सोने की कीमत 

22K  सोने की कीमत 

हांगकांग

5,002.12 Indian Rupee

5002.20  Indian Rupee

स्विट्जरलैंड

5921.91 Indian Rupee

5430.57 Indian Rupee

सऊदी अरब 

54829.95 Indian Rupee

50679.48 Indian Rupee

दुबई 

19893.97 Indian Rupee

18418.82 Indian Rupee

थाईलैंड 

5279.55 Indian Rupee

4841.52 Indian Rupee

1. हांगकांग

Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai.

हांगकांग दुनिया का सबसे सस्ता सोना विक्रेता देशों में सबसे उपर के क्रम पे आता हैं। हांगकांग में खरीदारों के लिए बड़ी संख्या में सोने की दुकानें मिल जाएंगी। शॉपिंग हब नेचर के लिए मशहूर हांगकांग में सोना बेहद सस्ते कीमत पर मिलता है। आपको बता दे कि ये शहर दुनिया के सबसे एक्टिव गोल्ड ट्रेडिंग मार्केट में से एक है।

2.स्विट्जरलैंड

Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai.

स्विट्जरलैंड कुछ प्रमुख देशों के सबसे महंगे देश में इसे रखा जाता हैं, लेकिन जब हम शोध कर रहे थे कि Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai तो उसमे एक नाम स्विट्जरलैंड का भी था। स्विट्जरलैंड के गोल्ड डिजाइन विश्वभर में फेमस हैं। स्विटजरलैंड के ज्यूरिख शहर में वैसे तो चीज़े काफी महँगी मिलती हैं, लेकिन यहाँ सोना सस्ते कीमत पे लोगों को अच्छा और बेहतर सोना मिल सकता है। यह पूरी दुनिया में अपने डिजाइनर घड़ियों के लिए काफी मशहूर है। इस देश में सोने का अच्छा कारोबार होता है। यह टूरिस्ट व्यापारियों को बहुत आकर्षित कर रहा है। यहां हैंडमेड डिजाइनर गहनों के साथ आपको काफी वैरायटी मिलती है, और अगर आपका बजट ज्यादा हैं तो आप लक्ज़री गहने भी ले सकते हैं। 

3.सऊदी अरब

Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai.

भारत  में बहुत कम लोगो को पता है की सऊदी अरब में भी सस्ता सोना मिलता है। भारत के सोने की कीमत के तुलना में यहाँ 1 से 3 हजार तक का फर्क होता है। ऐसे में केवल सोना खरीदने के लिए सऊदी अरब जाना ठीक नहीं होगा। लेकिन अगर आप वहा घूमने जा रहे है या आपका कोई दोस्त जा रहा है, या फिर आ रहा है। तो ऐसे में बेशक सोने की खरीदी करना बिल्कुल सटीक निर्णय होगा। अरेबियन देशो में उनके त्योहारों के दौरान काफी सेल और ऑफर्स चलते है। जिसमे सोने की कीमत भी घट जाती है।

4.दुबई 

Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai.

जब सस्ता और क्वालिटी गोल्ड खरीदने की आती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम दुबई का आता है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्सर लोग दुबई जाते हैं, तो वहां से सोना जरूर खरीदकर आते हैं। दुबई के सोने की शुद्धता ज्यादा मानी जाती है। और यह भी मानी जाती है कि दुबई का सोना अन्य देशों के मुकाबले काफी अच्छा होता है। आपको बताद दे कि यहां दिएरा नाम की एक जगह है, जिसे गोल्ड एरिया यानी गोल्ड शॉपिंग का हब माना जाता है। यहाँ सोने का सस्ता होने का सबसे बड़ा कारन है कि दुबई सरकार सोने पर कोई टैक्स नहीं लगती। यहाँ दुनिया भर से लोग पुरे साल सस्ते सोने खरीदने आते रहते हैं, क्युकि यहाँ अधिकतर समय सोने सस्ते ही रहते हैं।

5.थाईलैंड

Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai. 

दुबई के बाद आपको थाईलैंड में सस्ता सोना मिल जाएगा। थाईलैंड में आप घुमने के साथ- साथ सस्ता सोना भी खरीद सकते हैं। थाईलैंड के बैंकॉक में आप कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का सोना खरीद सकते हैं। यहां आपको बहुत कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाता है और साथ ही अच्छी वैरायटी भी होती है। थाईलैंड के चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहाँ बड़ी संख्या में चाइनिस कमुनिटी रहती हैं, जो सस्ते कीमत पे सोना बेचती है। यहाँ आपको कई छोटी-बड़ी ऐसी दुकान मिल जायेगी जहाँ कि कीमत आपको आकर्षित करेंगी।  

कितना सोना भारत ला सकते है एवम् ड्यूटी चार्ज

विदेश से आप सोना ला सकते है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं उसकी भी एक सीमा है। भारत में जो यात्री सोना लेकर आते है, उन पर टैक्स लगाया जाता है। जिसकी पूरी जानकारी निचे दी गई है।

  • जो नागरिक एक साल या उससे ज्यादा विदेश में है वह 40 ग्राम तक सोना भारत ला सकते है।

  • यात्रियों  को सीमा से अधिक गोल्ड लाने पर ड्यूटी कनवर्टिबल करेंसी में देना पड़ता है।

  • दुबई से लाये गोल्ड पर हर 10 ग्राम अनुसार ₹300 प्लस 3% एडु सेस चार्ज देना होता है।

  • कॉइन या सोने के गहनों पर प्रति 10 ग्राम ₹750 चार्ज और 3% एडु सेस चार्ज है।

  • गोल्ड बार जिस पर  मैन्युफैक्चर का नाम सीरियल नंबर लिखा होता है, 12.5 प्रतिशत की दर से चार्ज देना होता है।

  • अन्य प्रकार के गोल्ड जैसे कि पत्थरों या मोतियों से जड़े गहनों के अलावा 12.5 प्रतिशत ड्यूटी के साथ 1.25% समाज कल्याण चार्ज लगाया जाता है

विदेश से ज्यादा और सस्ता सोना खरीदने का तरीका

  • पुरुष 20 ग्राम तक और महिला 40 ग्राम तक सोना बिना चार्ज ला सकते है।

  • ऐसे में आपके साथ कोई महिला यात्री होगी तो लाभ ज्यादा होगा।

  • कोशिश करे की आप एक दोस्तों का ग्रुप बना कर घूमने जाये ताकि आप ज्यादा से ज्यादा सोना ला सके।

  • सस्ता सोना खरीदने के लिए सेलर की ऑफर अनुसार सोना ख़रीदे।

ऑनलाइन सोना खरीदने वक्‍त कुछबातों का ध्‍यान रखें

  • ऑनलाइन सोना खरीदने के बारे सोच रहे हैं तो सबसे पहले उस शहर में सोने का भाव पता करें। 

  • हर शहर में सोने के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।

  • इसके अलावा जरूरी है कि आपको शुद्ध सोना के बारे सही जानकारी हो। 

  • ज्यादातर लोग इसे अपनी सेविंग के तौर पर खरीदना पसंद करते हैं। 

  • सोने के पीछे छुपा है टैक्स के एक नियम, शुद्ध सोना, सोने की कीमत, हॉलमार्क आदि कई ऐसी चीज़ है जिससे ध्यान रखने की जरुरत है।

निष्कर्ष 

तो आज इस लेख के माध्यम से हमने जाना कि Sabse Sasta Sona Kahan Milta Hai. इसी के साथ हमने ये भी जाना की भारत में सबसे सस्ता सोना कहां मिलता है एवम् भारत के अन्य कुछ शहरों के नाम। इस लेख में हमने ये भी देखा कि आप कितना और कैसे विदेशो से सोना भारत ला सकते हैं एवम् ड्यूटी चार्ज से बच सकते हैं। उम्मीद है ये लेख पढ़ने के बाद आपको Sabse Sasta Sona Kaha Milta H इसका उत्तर मिल गया होगा, और यह जानकारी आपके लिए सहायक साबित हुई हो।

Frequently Asked Questions

Q1.सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता है ?

A1.सबसे सस्ता सोना हांगकांग में मिलता हैं, इससे संबंधित पूर्ण जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगा।

Q2.भारत में सबसे सस्ता सोना कहाँ मिलता है?

A2. भारत में सबसे सस्ता सोना आपको केरल में मिलेगा, दक्षिण भारत एवम् उत्तर भारत सभी कि जानकारी आपको इस लेख में दी गई है। आप इस लेख को पढ़ कर पूर्ण जानकारी ले सकते हैं।

Q3.दुबई में 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है?

A3. दुबई में 24K सोने की कीमत 19893.97 Indian Rupee है, और 22K की कीमत 18418.82 Indian Rupee हैं। ये सभी जानकारी आपको उपर इस लेख में दी हुई है, तो आप इस लेख से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है।

About Author

author

Neha Nidhi

Content Writer

I love to play with words and aim to provide informative information to readers, which helps them get their answers.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status