क्या आपके पास BSNL SIM है पर उसका नंबर नहीं जानते? आज हम आपको बताने वाले हैं कि BSNL का Number कैसे निकाले।
इस लेख में आपको BSNL SIM का नंबर निकालने के आसान तरीके पता चल जायेंगे।
आप USSD Code IVR और एप्प द्वारा BSNL नंबर निकाल सकते हैं। इसके साथ ही आप मोबाइल सेटिंग्स के द्वारा भी BSNL का नंबर पता चल जाता है।
ये सभी तरीके बहुत ही आसान हैं और आप दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके BSNL का नंबर निकाल पाएंगे।
तो चलिए जानते हैं BSNL का नंबर निकालने के तरीकों को विस्तार से।
BSNL Sim का Number कैसे निकाले?
इस आर्टिकल में आपको हर उस तरीके के बारे में पता चल जायेगा जिससे आप BSNL का नंबर निकल सकते हैं। आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी भी तरीके से BSNL का नंबर निकल पाएंगे।
1. USSD Code से BSNL Ka Number कैसे निकाले?
नीचे मैंने कुछ कोड्स दिए हैं जो BSNL का नंबर निकालने में आपकी मदद करेंगे। आप इन कोड्स को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस दिए गए USSD code डायल करने है।
-
*1#
-
*99#
-
*222#
-
*888#
-
*555#
-
*785#
आइये अब देखते हैं कि इन कोड्स का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। आपको नीचे दिए गए बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा और आपकी स्क्रीन पर आपका नंबर आ जाएगा:
-
सबसे पहले आप अपने फोन में डायल पैड खोलेंगे।
-
इसके बाद आप ऊपर दिए गए कोड्स में से एक कोड उसमें लिखेंगे।
-
अब आप उस नंबर को डायल करेंगे।
-
जल्द ही आपका मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आपके सामने होगा।
Also Read: आसानी से Jio Sim Ka Number Kaise Nikale?
2. BSNL Customer Care Number से BSNL Ka Number कैसे निकाले?
BSNL Customer Care Number:
-
1503
-
1800-180-1503
ऊपर दिए गए नंबर BSNL Customer Care Number हैं। अगर आप अपना नंबर कस्टमर केयर पर कॉल करके पता लगाना चाहते हैं तो आपको दिए गए नंबर पर कॉल करना चाहिए। कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपसे बात करते वक़्त चंद सवाल करेगा। आपको उन सवालों का सही से जवाब देना होगा। जब वह आपके जवाब से संतुष्ट हो जाएंगे तब वह आपको आपका नंबर दे देंगे।
ध्यान रखिए कि यह सब सवाल आपकी ही सुरक्षा के लिए पूछे जाते हैं। अगर ऐसा नहीं होगा तो कोई भी व्यक्ति कस्टमर केयर पर कॉल करके आपके नंबर का पता लगा लेगा।
3. एप्लीकेशन की मदद से BSNL Ka Number कैसे निकाले?
अगर आप बीएसएनएल की एप्लीकेशन की मदद से अपना मोबाइल नंबर निकालना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए:
-
सबसे पहले तो आपको My BSNL App को अपने फ़ोन में इंसटाल करना है।
-
अब आपको इसमें अपना अकाउंट बनाना चाहिए।
-
जब भी आपको अपना मोबाइल नंबर जानना हो, तब आपको इस ऐप को ओपन करना चाहिए।
-
अब आपको अपनी Profile Section में जाना चाहिए।
-
यहाँ आपको आपका बीएसएनएल नंबर दिखाई दे जाएगा।
4. मोबाइल सेटिंग्स से BSNL Ka Number कैसे निकाले?
अगर आप अपनी सेटिंग में जाकर अपना नंबर देखना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए:
-
सबसे पहले आप अपना फ़ोन खोलिए।
-
अब आप अपने फ़ोन की Setting में जाइए।
-
सेटिंग में SIM Cards & Mobile Networks के ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
वहां पर आपको आपकी सिम के स्लॉट में पड़ी दोनों सिम कार्ड का नंबर मिल जाएगा।
Also Read: Airtel Sim Ka Number Kaise Nikale?
5. कॉल करके BSNL Ka Number कैसे निकाले?
अगर आपके पास किसी दोस्त या परिवार वाले का नंबर है जिसके फ़ोन में आपका नंबर सेव है तो आप उनके फ़ोन से अपना नंबर निकल सकते हैं।
या फिर आप ऐसा भी कर सकते हैं कि अपने फ़ोन से किसी दूसरे नंबर पर कॉल कर सकते हैं। जब रिंग जाएगी उसके बाद आपको आपका नंबर दूसरे फ़ोन की स्क्रीन पर या फिर कॉल लोग में मिल जाएगा।
Also Read: Sim Port Kaise Kare? [कोई भी सिम पोर्ट कैसे करें]
निष्कर्ष [Conclusion]
इस आर्टिकल की मदद से अपने जाना कि बीएसएनएल का नंबर कैसे निकाले। ऐसे बहुत से तरीके है जिनसे आप BSNL Ka नंबर निकाल सकते हैं। USSD कोड के साथ साथ IVR और मोबाइल सेटिंग से भी BSNL का नंबर पता चल जायेगा। एक बार जब आप अपना नंबर निकाल लें उसके बाद आपको अपने नंबर को कहीं सेव करके रख लेना चाहिए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]
Q1. BSNL number check करने के लिए toll free number क्या है ?
A1. BSNL number check करने के लिए आपको 1503 या 1800-180-1503 टोल फ्री नंबर पर कॉल करना चाहिए।
Q2. BSNL number check करने का USSD code क्या है?
A2. BSNL number check करने का USSD code 222# और *1# है। आप इन दोनों नंबर पर कॉल करके अपने सिम कार्ड के नंबर का पता कर सकते हैं।
Q3. BSNL का ऑफर कैसे चेक करें?
A3. BSNL के ऑफर चेक करने के लिए आपको 1503 पर कॉल करना चाहिए।
Q4. BSNL का बैलेंस कैसे चेक करें?
A4. BSNL का बैलेंस चेक करने के लिए आपको अपनी सिम कार्ड से *123# पर डायल करना चाहिए।
0 Comments
Login to Post Comment