इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस लिस्ट [Electric Scooter Price List in Hindi]

author Komal Content Writer

आज का समय में अगल आप वाहन लेनी की सोच रहे हैं तो petrol या diesel से बेहतर विकल्प इलेक्ट्रिक है। इलेक्ट्रिक वाहन आपकी जेब के लिए तो अच्छे हैं साथ ही वातावरण के लिए भी इनके कुछ फायदे हैं। फिर भले आप 2 या 4 व्हीलर वाहन खरीद रहे हो आज मार्केट में कुछ बहुत ही बढ़िया विकल्प मौजूद हैं। 

अगर हम इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करे तो हीरो वेस्पा TVS और ola जैसी कंपनियां ढेरों विकल्प दे रही हैं। ऐसे में ये फैसला कर पाना मुश्किल है कि कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना चाहिए। आप की इसी मुश्किल को हाल करने के लिए आज हम इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस लिस्ट लेकर आये हैं।

इसमें आपको सबसे ज़्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस पता चल जायेगा तो इस लेख को अंत तक पढ़ कर अपने लिए सबसे अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर का चयन करें। 
 

electric-scooter-price-list-in-hindi

इलेक्ट्रिक स्कूटर क्या है?

जब यह देखा गया कि पेट्रोल के रेट आसमान छू रहे हैं और वैसे भी वह pollution की बढ़ती मात्रा में योगदान दे रहा है, तब एक बदलाव की ज़रुरत महसूस हुई। यह बदलाव हमें हमारे आने-जाने के तरीके में लाना था। हालांकि हम सबने जहाँ तक हो पाया public transport का इस्तेमाल बढ़ाया है। पर इस बात को इनकार नहीं किया जा सकता कि हम पूरी तरह से उस पर निर्भर नहीं रह सकते।

इस दुविधा को सुलझाने के लिए, इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किए गए जो बिजली पर चलने के कारण दोनो ही परेशानियों को मिटाते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर PEV, यानी plug-in electric vehicles कहलाता है जो दो या तीन पहियों वाला हो सकता है। यह rechargeable battery की मदद से चलता है जिसे आप आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इसको अपने जीवन में लाने के बाद ना ही तो आपको भारी भरकम रकम देकर पेट्रोल खरीदना पड़ेगा और साथ ही साथ आप प्रदुषण के घटाव में भी अपना समर्थन दे पाएंगे।

इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस इन इंडिया

स्कूटर का ब्रांड

स्कूटर का नाम

रेट

चार्जिंग का समय

हीरो

Hero Electric Photon Hx

₹ 74,240

5 घंटे

वेस्पा

Vespa Elettrica

₹ 90,000

4 घंटे

टी वी एस

TVS iQuba Electric Scooter

₹ 1,00,777

7 घंटे

ओकिनावा

Okinawa i-Praise Intelligent Scooter

₹ 99,708

5 घंटे

YUG

YUG Electric Scooter

₹ 85,000

5 घंटे

* कृपया इन्हें खरीदने से पहले अपने शहर का updated price चेक कर लें क्योंकि यह रेट हर जगह के मुताबिक अलग हो सकता है।

1. Hero Electric Photon Hx

Hero ब्रांड को कौन नहीं जानता! हीरो ने past में हम सब भारतीयों का भरोसा कई दफा जीता है और इस बार इलेक्ट्रिक स्कूटर की दौड़ में भी इसने हमे निराश नहीं किया है। Hero Electric Photon Hx इस ब्रांड का अभी तक का one of the best hero इलेक्ट्रिक स्कूटर है और मैं चाहूंगी की आप अपने options में बेस्ट ही देखें।

Hero Electric Photon Hx

Top Speed: 45 KM/H

Range: 108 KM/C

Charge Time: 5 घंटे

Price:  ₹ 74,240

2. Vespa Elettrica

75 साल पुरानी यह कंपनी कहीं लुप्त सी हो गई थी, पर अब धमाकेदार वापसी के साथ यह आज के manufacturers के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। जब इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात आई तब भी इसने बढ़िया options हमारे सामने लाकर रख दिए। उन्ही में से एक है Vespa Elettrica जिसे आप बेहद पसंद करेंगे। यह एक बहुत सुंदर स्कूटर है जिसके features उसकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं।

Vespa Elettrica

Top Speed: 45 KM/H

Range: 45 KM/C

Charge Time: 4 घंटे

Price: ₹ 90,000 

3. TVS iQuba Electric Scooter

1978 में स्थापित हुई यह कंपनी: TVS, भारत की शान है और कोई भी नई चीज़ का चलन हो तो यह सबके साथ आगे बढ़ती है। इसी दौड़ में TVS ने भी अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर निकाला और हम सबको उसके features से खुश कर दिया। इसलिए मैंने उसको भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर 2022 लिस्ट में शामिल किया है।

TVS iQuba Electric Scooter

Top Speed: 78 KM/H

Range: 75 KM/C

Charge Time: 7 घंटे

Price: ₹ 1,00,777

4. Okinawa i-Praise Intelligent Scooter

ओकिनावा आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आया है जिसे आप चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे। ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर price आपको इसकी फोटो के नीचे ही मिल जाएगा और आप देख पाएंगे कि अपने रेट के अनुसार Okinawa i-Praise Intelligent Scooter काफी अच्छा option है।

Okinawa i-Praise Intelligent Scooter

Top Speed: 58 KM/H

Range: 139 KM/C

Charge Time: 5 घंटे

Price: ₹ 99,708

5. YUG Electric Scooter

YUG का Electric Scooter काफी चलन में है और Amazon पर इसके लिए users द्वारा काफी अच्छे reviews भी दिए गए हैं। यह reviews देखकर ही मुझे लगा कि इसे भी हमारी इस लिस्ट में डालना चाहिए। यह स्कूटर भी काफी अच्छे features के साथ आती है और आपको इसे खरीद कर कोई परेशानी नहीं होगी।

YUG Electric Scooter

Top Speed: 40 KM/H

Range: 75 KM/C

Charge Time: 5 घंटे

Price: ₹ 85,000

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस लिस्ट

Name

Top Speed

Range

Charge Time

Ex-Showroom Price

Hero Electric Flash LX (VRLA)

25 किमी/घंटा

50 किमी फुल चार्ज पर

8 से 10 घंटे

₹ 46,640

Hero Electric Flash LX

25 किमी/घंटा

85 किमी फुल चार्ज पर

4 से 5 घंटे

₹ 59,640

Hero Electric Optima LX (VRLA)

25 किमी/घंटा

50 किमी फुल चार्ज पर

8 से 10 घंटे

₹ 51,440

Hero Electric Optima LX

25 किमी/घंटा

85 किमी फुल चार्ज पर

4 से 5 घंटे

₹ 67,440

Hero Electric Optima HX (Single Battery)

42 किमी/घंटा

82 किमी फुल चार्ज पर

4 से 5 घंटे

₹ 55,580

Hero Electric Optima HX (Dual Battery)

42 किमी/घंटा

122 किमी फुल चार्ज पर

4 से 5 घंटे

₹ 65,640

Hero Electric Atria LX

25 किमी/घंटा

85 किमी फुल चार्ज पर

4 से 5 घंटे

₹ 66,640

Hero Electric NYX HX (Dual Battery)

42 किमी/घंटा

165 किमी फुल चार्ज पर

4 से 5 घंटे

₹ 67,540

Hero Electric Photon Hx

45 किमी/घंटा

108 किमी फुल चार्ज पर

5 घंटे

₹ 74,240

निष्कर्ष [Conclusion]

मैंने जब यह इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस लिस्ट तैयार की तब मैंने इस बात का ख़ास ख्याल रखा कि बताई गए प्रोडक्ट्स हर बजट और जरूरत के लिए फिट हो। जब आप अपने शहर में इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस देखेंगे तो कुछ अंतर हो सकता है। खरीदते वक़्त इस बात का ख्याल रखें और अपने शहर में अपनी पसंद की गाड़ी का रेट पता करके ही उसे लेने का मन बनाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]

Q1. इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी प्राइस क्या है?

A1. इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी प्राइस हर स्कूटर का अलग-अलग होता है। आप इस जानकारी के लिए हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं जिसमे ऐसे लिंक का इस्तेमाल हुआ है जो आपके हर सवाल का जवाब दे देंगे।

Q2. सबसे अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा है?

A2. हर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी जगह सही है बस वह ‘अच्छा’ आपकी ज़रुरत के अनुसार होता है। इस आर्टिकल को पढ़िए और जानिए कि कोन-सा स्कूटर आपके लिए सही है जिसे आप घर ला सकते हैं।

Q3. Honda इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस लिस्ट क्या है?

A3. Honda Activa Electric शायद से होंडा की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी। अभी यह आम पब्लिक के लिए available नहीं है। पर अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर लेना ही चाहते हैं तो इस आर्टिकल की मदद से आप अपने लिए एक option चुन सकते हैं।

About Author

author

Komal

Content Writer

Words help me express the unsaid and we have come a long way like that so now I write about anything and everything.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status