Jio Phone में Video Download कैसे करें?

author Sumit Content Writer

Jio phone की लोकप्रियता कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इस फ़ोन की कीमत तो कम है ही इसमें कमाल के फीचर्स भी मिल जाते हैं। 

आप Jio phone में Whatsapp, Facebook, और यूट्यूब जैसी एप्प्स तो इस्तेमाल कर ही सकते हैं साथ ही video download भी कर सकते हैं। 

अगर अपने अभी तक इस feature का इस्तेमाल नहीं किया और अभी भी search कर रहे हैं कि Jio phone में वीडियो कैसे डाउनलोड करें तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

आज हम Jio phone में video डाउनलोड करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं। आपको JioPhone में YouTube, Facebook, और Whatsapp स्टेटस वीडियो डाउनलोड करने का तरीका पता चल जायेगा। 

Jio Phone में Video Download कैसे करें?

Jio Phone में Video Download कैसे करें ?

Jio Phone आपके मनोरंजन का पूरा ख्याल रखता है। इसमें आपको कई multimedia के फीचर्स मिल जाते हैं। इन में video download करने का विकल्प भी आता है। आप YouTube और Facebook सहित और भी कई साइट्स से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं| Download किये गए वीडियो आपके फ़ोन में सेव हो जाते है और आप आसानी से किसी भी समय देख सकते हैं। तो आइये जानते हैं Jio phone से video डाउनलोड करने के तरीके। 

Jio Phone में YouTube Video Download कैसे करे?

अगर आप अपने Jio Phone में YouTube से video डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे लिखे स्टेप्स को follow करना होगा| इन स्टेप्स की मदद से आप Jio Phone में YouTube से कोई भी वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने jio phone में browser को open करना होगा|

2. इसके बाद Google के सर्च बॉक्स में YouTube सर्च करे।

3. अब जैसे ही आप YouTube सर्च करेंगे वैसे ही YouTube का पेज ओपन हो जाएगा।

4. अब आप जो भी video download करना चाहते हैं वो वहां पर search करे|

5. अब आपके सामने कई सारे video खुल जाएँगे| उसमे से आपको कौन-सा video download करना हैं वो select कर लें|

6. आपको इस वीडियो का लिंक कॉपी करना है। 

7. अब इस लिंक को आप YouTube video downloader एप्प में पेस्ट कर दें। 

8. लिंक पेस्ट करने के बाद डाउनलोड बटन दबाये|

9. अब आपको वीडियो क्वालिटी सेलेक्ट करने का विकल्प मिल जायेगा। 

10. Video quality सेलेक्ट करते ही डाउनलोड स्टार्ट हो जायेगा। 

11. अब फाइल मैनेजर एप्प से आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

इस तरह से आप बहुत ही आसानी से जिओ कीपैड फ़ोन में विडियो डाउनलोड कर सकते हैं| साथ ही आप YouTube से अपनी मनपसंद मूवीज आदि भी बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं| वो भी बिलकुल फ्री| इसके लिए आपको किसी तरह का भुकतान नहीं करना होता है|

Jio Phone में Facebook Video Download कैसे करे?

आप Jio phone में फेसबुक से भी वीडियो डाउनलोड करना है। इसके लिए आपको Facebook app से वीडियो का लिंक कॉपी करना है। Facebook वीडियो का लिंक कॉपी करने के बाद इस लिंक को Facebook वीडियो downloader में पेस्ट कर दें। अब आपको video की क्वालिटी सेलेक्ट करनी है जिसके बाद वह डाउनलोड हो जायेगा। ऐसे डाउनलोड किये गए video आपकी फ़ोन की स्टोरेज में सेव हो जायेंगे। 

  • Facebook video का लिंक कॉपी करें। 

  • इस लिंक को  Facebook वीडियो downloader में दाल दें। 

  • अब video की quality सेलेक्ट कर लें। 

  • इसके बाद वीडियो डाउनलोड हो जायेगा। 

  • File मैनेजर में जा कर इस वीडियो को आप देख सकते हैं। 

जियो फोन में स्टेटस वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप अपने जियो फोन में व्हाट्सएप स्टेटस डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन के फाइल मैनेजर को ओपन कर लें और यहां पर व्हाट्सएप के फोल्डर में जाइये और फिर इसके बाद व्हाट्सएप के फोल्डर में आपको Media का folder नजर आएगा| इसमे आपको अपने व्हाट्सएप स्टेटस का ऑप्शन मिल जाता है।

जियो फोन में गूगल से फोटो को डाउनलोड कैसे करे?

अगर आप अपने Jio Phone मैं Photo को Download करना चाहते है तो नीचे लिखे हुए स्टेप्स को फॉलो करे| ऐसा करके आप आसानी से jio फ़ोन में फोटो डाउनलोड कर सकते है|

1.   सबसे पहले अपने फोन का डाटा यानी internet कनेक्शन चालू कर लें।

2.   अब अपने फोन के menu में जाकर Browser को ओपन कर लें।

3.   जैसे ही आपका ब्राउज़र ओपन हो जाए आप Google मैं वो Photo या Wallpaper को सर्च करें जो आपको डाउनलोड करनी है।

4.   example- अगर आप किसी नेचर की पिक्चर को डाउनलोड करना चाहते है तो वहां पर आप नेचर फोटो डालकर सर्च करे|

5.   जैसे ही आप ये सर्च करते है आपके सामने इससे सम्बंधित सभी फोटोज खुल के अ जाएंगी| अब जो भी फोटो आपको चाहिए उस पर ok पर क्लिक करे|

6.   अब वह फुल फोटो ओपन हो जाएगी| उस फोटो के नीचे राइट साइड में एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे|

7.   क्लिक करने के बाद बहुत सारे ऑप्शन आएँगे, उसमे से डाउनलोड वाले ऑप्शन पर क्लिक करे |

8.   अब आपकी फोटो डाउनलोड हो जाएगी|

निष्कर्ष (Conclusion) 

आशा करते हैं आपको पता चल गया होगी कि Jio Phone में Video Download कैसे करें। और आप भविष्य में इन सभी तरीको को अपनाकर अपने jio फ़ोन में YouTube, Facebook, और instagram आदि से वीडियो डाउनलोड कर पाएंगे। Jio Phone में Video Download करके आप अपने मनोरंजन का पूरा ख्याल रख सकते हैं। 

पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]

प्र. जियो फोन में सॉन्ग डाउनलोड कैसे करें?

उ.  Jio के phone में song डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप अपने  jio phone का इन्टरनेट ऑन कर लें| इसके बाद जियो फोन के असिस्टेंट को open करें| यहाँ से आप song डाउनलोड कर सकते हैं| आप चाहे तो गाने डाउनलोड करने के लिए मोबाइल में इनस्टॉल ब्राउज़र का भी यूज कर सकते हैं|

प्र. जियो फोन में YouTube से वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

उ. YouTube को ओपन करें और उस वीडियो को निकाल लें जिसे आप डाउनलोड करना चाह रहे हैं| वीडियो के खुलने के बाद अपने सर्च बार पर क्लिक करने वाले लेफ्ट साइड के बटन को दबाएं। बाईं तरफ के बटन को दबाते ही वीडियो के URL को सेलेक्ट कर लें। YouTube के वीडियो को डाउनलोड करने के लिए अपने Jio फ़ोन पर वीडियो के URL को बदल दे और YouTube URL से पहले 'ss' टाइप कर दें| बस आपका काम हो जाएगा|

About Author

author

Sumit

Content Writer

I like to write about different niches. Learning new things while writing is one of the main reasons why I am here. Writing specific content for websites that would drive tariff to it especially SEO-based writing.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status