App Hide Kaise Kare - जानिए आसान तरीके

author Sameer Content Writer

आज के समय में हम ज़्यादातर काम मोबाइल फ़ोन से करते हैं। ऐसे में कुछ ऐप्स को सबकी नज़रों से हाईड करना ज़रूरी है। लेकिन हर एक फ़ोन में ऐप्प हाईड करने का तरीका अलग है और कुछ फ़ोन्स में तो यह फीचर उपलब्ध भी नहीं होता। 

ऐसे में यह जानना बहुत ज़रूरी है कि apps hide कैसे करें| इस लेख में आपको Mi, Oppo, और Samsung में apps हाईड करने का तरीका पता चल जायेगा| इसके साथ ही ऐसे ऐप्प्स के बारे में भी बताया गया है जो ऐप्स हाईड करने के काम आती हैं। 

आप बहुत आसानी से ऐप्स को हाईड कर सकते हैं। तो आइये जानते है apps hide करने के तरीकों के बारे में विस्तार से। 

app-hide-kaise-kare

मोबाइल में ऐप हाईड कैसे करें?

अगर आपके फ़ोन में ऐप्प हाईड का फीचर है तो आप आसानी से सेटिंग्स में जा कर किसी भी ऐप्प को हाईड कर सकते हैं। इसके लिए आपको फ़ोन की सेटिंग्स में जा कर दिए गए सर्च बॉक्स में 'App hide' टाइप करके सर्च करना होगा। 

ऐसा करते ही आपके सामने ऐप्प हाईड का ऑप्शन आ जायेगा। इसके बाद आप app hide करने का पासवर्ड सेट करें। अब वह apps सेलेक्ट कर लें जिन्हे आप हाईड करना चाहते हैं। 

Redmi में App Hide Kaise karein 

Mi या Redmi में ऐप हाईड करने के लिए सेटिंग्स में जाये। यहाँ App Lock पर क्लिक करे और Hidden Apps के लिए लॉक सेट करें। अब उन ऐप्स को सेलेक्ट करें जिन्हे हाईड करना है। Mi में आपको एंड्राइड का संशोधित संस्करण मिलता है जिसमें आपको काफी सारे फीचर्स मिल जाते हैं।

  • Step 1- फ़ोन की सेटिंग्स में जाये।

  • Step 2- सेटिंग्स में App के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • Step 3- अब हिडन ऐप्स के लिए Lock सेट करें। 

  • Step 4- अब जिन apps को hide करना हैं सेलेक्ट कर दें।

  • Step 5 - इस तरह आप Mi में किसी भी ऐप को हाईड कर सकते हैं। 

Samsung में App Hide Kaise Karein 

Samsung भी अपने फ़ोन्स में बहुत सारे फीचर्स दे रहा है। इन फीचर्स में आपको app hide करने का विकल्प भी मिल जाता है। यह ऑप्शन आपको homescreen पर ही मिल जाता है। जहाँ से आप किसी भी app को आसानी से हाईड कर सकते हैं। Samsung में ऐप्प हाईड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • Step1- सैमसंग फ़ोन्स की सेटिंग्स ओपन करे।

  • Step2- Home Screen पर क्लिक करे।

  • Step3- आपको Hide Apps का ऑप्शन मिलेगा।

  • Step4- अब हाईड करने वाली ऐप्स को सेलेक्ट कर ले। 

  • Step 5 - सेलेक्ट की गयी ऐप्स हाईड हो जाएगी।

Oppo में App Hide Kaise Karein

Oppo के फ़ोन में ऐप्स हाईड करने का विकल्प आपको सेटिंग्स के अंदर Privacy में मिल जायेगा। आप प्राइवेसी सेटिंग्स से App Hide के विकल्प को चुन लें। अब उन ऐप्स को सेलेक्ट करें जिन्हे आप हाईड करना चाहते हैं। 

Oppo में ऐप्स को हाईड करने के लिए आपको एक Pass-Code सेट करना होता है जिससे आप हाईड की गयी Apps को देख सकते हैं।

  • Step 1 - फ़ोन्स की सेटिंग्स ओपन करे| 

  • Step 2 - Privacy सेटिंग्स को सेलेक्ट करें।

  • Step 3 - यहाँ App Hide के विकल्प को चुन लें। 

  • Step 4 - हाईड करने वाली ऐप्स को सेलेक्ट करें। 

  • Step 5 - App hide Pass-Code सेट कर लें। 

  • Step 6 - सेलेक्ट की गयी apps हाईड हो जाएँगी। 

App Hide Karne Wale Apps 

अगर आपके फ़ोन में ऐप्प हाईड करना का फीचर नहीं है तो ऐसे में कुछ ऐप्स आपके काम आएंगे। इन ऐप्स से आप आसानी से किसी भी ऐप्प को हाईड कर सकते हैं।

1. Nova Launcher 

Nova Launcher एक बहुत की लोकप्रिय ऐप्प है जिसे आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद आपको App Drawer में ‘Hide Apps‘ करने का विकल्प मिल जाता है। 

Step 1 - प्ले स्टोर से ‘Nova Launcher App’ को ‘Download और Install’ करें।

Step 2 - अब ‘Nova Settings‘ में जा कर ‘App Drawer‘ को सिलेक्ट करें।

Step 3 - इसमें ‘Hide Apps‘ विकल्प पर टैप करें। 

Step 4 - अब चुनें कि आप कौन से ऐप्स को हाईड करना चाहते हैं।

2. Apex Launcher 

App Hide करने के लिए Apex Launcher एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह एक फ्री ऐप्प है जिसे आप Google Play store से download कर सकते हैं। Apex Launcher को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के बाद आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

  • Apex Launcher App को मोबाइल में ‘Download’ करे।

  • अब ओपन करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • ऐप्प ओपन करने के बाद ‘Apex Setting’ में जाये। 

  • अब ‘Drawer Settings’ में आपको ‘Hidden Apps’ के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

  • यहाँ आपको फोन ‘Installed Apps’ की लिस्ट मिल जाएगी।

  • आप जिस एप्लीकेशन को Hide करना चाहते है उसको सेलेक्ट कर के ‘Save’ पर क्लिक कर दे।

  •  इससे आप किसी भी ऐप्प को Hide कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज हमने जाना कि किसी भी ऐप्प हाईड कैसे कर सकते हैं। आपको ऐप्प हाईड करने के लिए कई विकल्प मिल जाते हैं। आप दिए गए किसी भी तरीके से आसानी से अपने मोबाइल पर ऐप्स को हाईड कर सकते हैं। अगर आपके फ़ोन में Hide App का फीचर नहीं है तो आप दिए गए ऐप्स को डाउनलोड करके भी apps को hide कर सकते हैं। 

पूंछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions) 

Q1. ऐप को छुपाने वाला ऐप कौन सा है?

A1. ऐसे बहुत से apps हैं जिनकी मददः से आप आसानी से अपने मोबाइल पर apps को हाईड कर सकते हैं। ऐप्स छिपाने के लिए आप Nova launcher या Apex launcher जैसे ऐप्स बहुत ही बढ़िया हैं। 

Q2. मैं अपना व्हाट्सएप ऐप कैसे छुपा सकता हूं?

A2. आप किसी भी ऐप्प को Nova launcher या Apex launcher से छिपा सकते हैं। 

Q3. हिडन एप्स को स्क्रीन पर कैसे लाएं?

A3. आप हिडन एप्स को password या passcode द्वारा देख सकते हैं। अगर आप चाहे तो इन ऐप्स को unhide भी कर सकते हैं। 

About Author

author

Sameer

Content Writer

I’m an engineer that accidentally fell in love with words. I write about things that I like and things that I don’t, mainly in the online shopping sphere.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status