Jio Caller Tune Deactivate कैसे करें? [Jio ट्यून कैसे हटायें?]

author Komal Content Writer

क्या आप अपनी Jio कॉलर ट्यून से खुश नहीं हैं और इसे हटाना चाहते हैं? ऐसा होना स्वाभाविक है कुछ समय के बाद हम caller tune से bore हो जाते हैं| ऐसे में caller tune को हटाना या बदलना दो option रह जाते हैं| 

अगर आपने Jio caller tune हटाने का मन बना लिया है तो आप ऐसा बहुत आसानी से कर सकते हैं| आज हम Jio caller tune deactivate कैसे करे इस विषय पर पूरी जानकारी देंगे |

Jio कॉलर ट्यून deactivate करने के बहुत से बहुत से तरीके उपलब्ध कराता है जिनमे से आप अपनी सहूलियत के अनुसार कोई भी तरीका चुन सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं कि Jio Caller tune कैसे deactivate करे। 

Jio Caller Tune Deactivate kaise kare [How to Remove Jio Caller Tune?]

Jio caller tune हटाने के लिए कई तरीके देता है| आप caller tune MyJio App, SMS, और IVR द्वारा चंद आसान steps में हटा सकते हैं| अगर आप Jiosaavn से caller tune हटाना चाहते हैं तो हम उसपे भी जानकारी देंगे|

क्या JioPhone में caller Tune हटाने की अलग तकनीक है इस सवाल का जवाब भी आपको यही मिलेगा| हम एक-एक कर के इन सभी पर नज़र डालेंगे| तो शुरू करते है MyJio App से| 

1. MyJio app से Caller Tune कैसे Deactivate करे

  • MyJio App को खोले।

  • Menu में जाएँ | 

  • यहाँ आपको ‘JioTunes’ पे click करना होगा| 

  • आपको ‘My Subscriptions page’ मिल जायेगा| 

  • इसमें आपको ‘Deactivate JioTune’ का option मिल जायेगा इस पर click करें।

  • Deactivation Confirmation Page पे ‘Yes’ के विकल्प को select करें।

  • आपकी caller tune हटाने की request submit हो चुकी है|

2. SMS से Caller Tune कैसे Deactivate करे

  • अपने phone में Message app को खोलें।

  • Message box में “STOP” type करें और उसे 56789 पर भेज दें।

  • आपको एक confirmation message मिलेगा| 

  • Message box में “1” type करके उसी नंबर पर भेज दें।

  • इसके बाद आपको एक Confirmation SMS मिलेगा की आपके number से Jio caller tune हटा दी गयी है|

3. IVR से Caller Tune कैसे हटाए

  • Dialer App को खोले |

  • अब 155223 Dial करे |

  • अब apni पसंदीदा भाषा को चुन ले | 

  • 1 English के लिए और 2 Hindi के लिए  press करना होगा |

  • अब IVR सभी Value Added Services का नाम लेगा!

  • Jio Tune option को चुन ले |

  • अब Deactivate करने के लिए बताया गया number press करें|

Jio phone में caller tune कैसे हटाए?

अगर आप यह जानकारी Jio Phone के लिए ढूंढ रहे हैं  तो आपको बता दे की Jio के feature phone users उप्पर दिए गए किसी भी तरीके से caller tune बंद कर सकते हैं | इसका मतलब है की सभी Jio users के लिए caller tune हटाने और लगाने का एक जैसा है| अगर आप Jio phone पे caller tune हटाना चाहते हैं तो आप Jio app, IVR, और SMS द्वारा यह आसानी से कर सकते हैं |

Jiosaavn से caller tune कैसे हटाएँ

Jio Saavn जो की बहुत popular music app है इसमें आप को Jio, caller tune set करने का option तो देता है| पर हमने इस app में caller tune हटाने का option नहीं देखा | JioSaavn app से आप caller tune set तो कर सकते है पर deactivate नहीं कर सकते|

JioSaavn पर set की गयी caller tune आप MyJio app से ही हटा सकते हैं| जिसका procedure हम आपको पहले ही बता चुके हैं| वैसे भी अगर आप Jio user हैं तो MyJio App आपके बहुत काम आने वाली है| इस एक App से आप अपना Jio  account आसानी से मैनेज कर सकते हैं |

जैसा की हम इस post की शुरुवात में ही बता चुके है, की अगर आप अपनी set की गयी Jio Tune से bore हो चुके है तो आपके पास इससे बदलने का विकल्प भी है|

How to Remove Caller Tune in Jio with MyJio App?

आप कभी भी jio caller tune बदल सकते हैं | ऐसा करने के लिए आप MyJio app open करें. आपको menu में से Jiotunes select करना है| वहां दिए गए किसी भी गाने पे click करके, आपको "Set as JioTune" का option मिल जायेगा|

जिसपे click करते ही आपकी Jio caller tune बदल दी जाएगी| आप search करके भी अपनी पसंद के गाने को caller tune बना सकते है| आप Jiosaavn app और IVR द्वारा भी caller tune बदल सकते हैं |

  • MyJio App को खोले।

  • Menu में जाएँ | 

  • यहाँ आपको ‘JioTunes’ पे click करना होगा| 

  • अपने पसंद के गए पे click करते ही आप को उससे caller tune set करने का option मिल जायेगा|

 

निष्कर्ष [Conclusion]

यहाँ हमने Jio caller tune कैसे हटाते हैं यह जानकारी सरलतम तरीके से बताने की कोशिश की है। अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी आये या आप इस विषय पर और जानकारी चाहते हैं तो आप नीचे comment कर सकते हैं। हम आपकी help करने की पूरी कोशिश करेंगे।

आप इस पोस्ट को अपनी दोस्तों के साथ भी share करें जो ऐसी जानकारी ढूंढ रहे हैं। अगर आपका कोई सवाल इस आर्टिकल में रह गया है तो आप उसे नीचे comment section में लिख कर मेरे और बाकी के रीडर्स तक पहुंचा सकते हैं।

Frequently Asked Questions

Q1. क्या Jio Caller Tune free है?

A1. जी हाँ, Jio आपने users को free caller tune की सुविधा देता है| अभी इस सेवा के लिए कोई charges नहीं देने होंगे| आप free में caller tune set कर सकते हैं और कभी भी बदल सकते हैं |

Q2. Jio Caller Tune कितनी दिन के लिए सेट कर सकते हैं?

A2. आप जब किसी भी गाने को Jio Caller Tune set करते हैं तो वह 30 दिन के लिए होता है| लेकिन आप कभी भी tune बदल सकते हैं या बंद कर सकते हैं|

Q3. क्या JioSaavn Aap से Caller tune हटा सकते है?

A3. आप Jio Saavn app से caller tune set तो कर सकते हैं, पर इसमें caller tune हटाने का option नहीं मिलता| लेकिन aap MyJio app से इससे हटा सकते हैं|

About Author

author

Komal

Content Writer

Words help me express the unsaid and we have come a long way like that so now I write about anything and everything.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status