सबसे अच्छा पेंट कौन सा है- 8 Sabse Achche Paint in Hindi

author Komal Content Writer

क्या आप अपने घर को पेंट करने का सोच रहे हैं|  पेंट आपके घर का एक ऐसा पहलु है जो आपके घर को पहचान देता है। अपने घर के लिए पेंट के साथ समझौता करना आपको महंगा पड सकता है इसलिए सबसे अच्छे पेंट का चुनाव सोच समझ कर ही करना चाहिए। 

इसलिए यह जानना ज़रूरी है कि सबसे अच्छा पेंट कौन सा है। जितना ज़रूरी आपके घर के लिए सही रंग का चुनाव करना है उतनी ही ज़रूरी उसकी क्वालिटी भी है। पेंट की क्वालिटी और उसकी फिनिशिंग एक दूसरे से जुड़ी होती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर की दीवारों की फिनिशिंग अच्छी हो तो आपको पेंट की क्वालिटी को भी उतनी ही ध्यान रखना चाहिए जितनी कि कलर को देंगे।

इस लेख में हम इन्ही सब चीज़ों पर चर्चा करेंगे। अगर आप भी अपने घर के लिए सबसे अच्छा पेंट खोज रहे है तो मेरे इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें | इसमें आपको 8 सबसे अच्छे पेंट ब्रांड्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।  

सबसे अच्छा पेंट कौन सा है [Sabse achha paint kaun sa hai]

बेस्ट पेंट कंपनी 2023 [Sabse Accha Paint Kaun Sa Hai]

जैसा कि हमने इंट्रोडक्शन में डिसकस किया, पेंट का रंग, क्वालिटी, फिनिशिंग और टाइप, सभी पहलु बेहद ज़रूरी हैं। अगर इन सब का बारीकी से ध्यान रखा जाएगा, तभी आपके घर का पेंट देखने वाले की नज़रों में खूबसूरत दिखेगा। आइए इस आर्टिकल की मदद से जानें कि आखिर आपके घर की दीवारों के लिए सबसे अच्छा पेंट कौन सा है जो उन्हें बेहद खूबसूरत बना देगा और लम्बे समय तक भी रहेगा।

पेंट कंपनी

स्थापित

डुलक्स पेंट्स [Dulux Paints] 1931
बर्जर पेंट्स [Berger Paints] 1923

1920

एशियन पेंट्स [Asian Paints] 1942
2000
निप्पॉन पेंट्स [Nippon Paints] 1881
शालीमार पेंट्स [Shalimar Paints] 1902

ड्यूलक्स पेंट्स [Dulux Paints]

ड्यूलक्स का मालिक AkzoNobel India है तो आपको ध्यान रखना होगा की यह दो नाम एक दूसरे की जगह पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यह कंपनी 100 साल से ज़्यादा समय से भारत के लोगों तक paint पहुंचा रही है। इसी के साथ-साथ यह कंपनी आपको 30 और प्रोडक्ट्स भी देती है जो आपको आपके घर बनाने या उसे रेनोवेट करने में आपकी मदद करेंगे। अगर आप इस ब्रांड को चुनेंगे तो आपको रंगों में 4,800 से अधिक ऑप्शन मिल जाएंगे| 

 

बर्जर पेंट्स [Berger Paints]

बर्जर आपको 2,200 रंगों के ऑप्शन देता है जिन्हे आप अपने घर की दीवारों पर लगाकर उन्हें सुंदर बना सकते हैं। इनके पेंट की खासियत यह है कि यह एंटी बैक्टीरियल हैं जिसे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अप्रूव भी किया हुआ है।

इसी के साथ यह पेंट्स पर्यावरण के अनुकूल है मतलब इको-फ्रेडंली हैं। इतना ही नहीं, यह ब्रांड आपको ढेर सारे ऐसे ऑप्शन देती है जिसकी मदद से आप अपने घर की दीवारों पर अलग अलग प्रकार का डिज़ाइन लगा सकते हैं। इसके अलावा यह ब्रांड आपको दीवार की सीलन जैसे परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी प्रोडक्ट देती है।

नेरोलैक पेंट्स [Nerolac Paints]

नेरोलैक ने अपने सफर की शुरुवात 1920 में मुंबई से की थी। और आज एक सेंचुरी के बाद भी वह भारत के सबसे अच्छे पेंट्स में से एक है। नेरोलैक भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनियों में से एक है और अगर आप इसे चुनेंगे तो आपके पास 2,200 से भी अधिक रंग होंगे अपने घर पर रंगने के लिए। सपनों के शहर में बनी यह कंपनी आपके घर को बिलकुल आपके सपनों सा रंग देगी। तो आप भारत के लोगों के भरोसे पर भरोसा कर के नेरोलैक को अपना पेंट ब्रांड बना सकते हैं।

एशियन पेंट्स [Asian Paints]

एशियन पेंट्स की शुरुवात 1942 में चार दोस्तों की पार्टनरशिप से हुई थी और आज इतने सालों बाद यह भारत की हर पेंट कंपनी से दुगने आकार की है। इस कंपनी ने हमेशा अपने कस्टमर्स को फोकस में रख कर ही अपने डिसिशन लिए हैं। इसी के कारण आज यह कंपनी ऐसे बड़े मुकाम पर है और सबकी भरोसेमंद भी है। ना ही आपको यहाँ पर 2,200 से अधिक रंग मिलेंगे बल्कि अनेकों वॉलपेपर डिज़ाइन भी मिलेंगे जिसमें सब्यसांची जैसे जाने माने नामों ने अपना योगदान दिया है।

इंडिगो पेंट्स [Indigo Paints]

इंडिगो पेंट्स की शुरुवात साल 2000 में हुई थी और तब से लेकर अभी तक इस कंपनी ने 2,200 से अधिक रंग अपने कलर पैलेट में जोड़ लिए हैं। इस कंपनी ने अपनी शुरुवात लोअर एन्ड सीमेंट पेंट्स से की थी। फिर जैसे जैसे साल बीतते गए वैसे वैसे यह ब्रांड अपने कस्टमर्स के लिए वाटर बेस्ड पेंट की सेगमेंट भी ले आई। नीचे दिए गए लिंक की मदद से इनकी वेबसाइट को देखिए और जानिए कि इंडिगो पेंट्स से आप अपने घर का कौन-कौन सा काम करवा सकते हैं।

निप्पन पेंट्स [Nippon Paints]

निप्पॉन पेंट का जन्म जापान में हुआ था और पिछले 140 सालों में उसने अपनी पहुँच देश विदेश में बना ली है। इसी के चलते यह पेंट का ब्रांड भारत का भी भरोसेमंद बन गया है। यह ब्रांड आपको अनेकों रंगों में ऑप्शन देता है जिनकी मदद से आप अपने घर को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। निप्पॉन ने इनोवेटिव और एको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बना कर ग्राहकों का भरोसा जीता है।

शालीमार पेंट्स [Shalimar Paints]

शालीमार पेंट्स के साथ आपको 1,200 से भी अधिक ख़ूबसूरत रंगों का विकल्प मिल जाता है। आप इनमे से अपने घर के लिए रंग चुन सकते है। यह कंपनी साल 1902 में वेस्ट बंगाल में दो ब्रिटिश लोगों द्वारा शुरू की गई थी।

उनकी वेबसाइट पर आपको ऐसा भी पढ़ने को मिलेगा कि तब से लेकर आज तक Rashtrapati Bhavan, Howrah Bridge, Vidyasagar Setu, और Salt Lake Stadium जैसी जगहों पर आज भी शालीमार पेंट्स का इस्तेमाल होता है।

जेनसन & निकोलसन पेंट्स [Jenson & Nicholson Paints]

यह कंपनी भारत में साल 1922 में आई थी और तभी से इसने भारतवासियों के दिल में अपने लिए जगह बना ली है। यह ब्रांड आपको आपके घर के अंदर और बाहर दोनों जगह के लिए प्रोडक्ट देती है। तो एक ही ब्रांड से आप अपने पूरे घर के लिए पेंट खरीद सकते हो। Jenson & Nicholson भारत का दुसरा सबसे पुराण पेंट ब्रांड है। यह डेकोरेटिव पेंट्स के लिए आज भी सबसे लोकप्रिय ब्रांड है। 

किस कंपनी का पेंट सबसे अच्छा होता है?

Asian Paints की वेबसाइट पर जाइए और जाकर देखिए कि यह ब्रांड आपको कितने तरह के पेंटिंग ऑप्शन देती है। ना ही इस ब्रांड के पास पेंट के विभिन ऑप्शन है बल्कि इस वेबसाइट पर आपको बहुत प्रकार के वॉलपेपर भी मिल जाएंगे। यह वॉलपेपर आपके आपके घर को एक खास पहचान देते है। 

आपको जानकार और भी ख़ुशी होगी कि इन वॉलपेपर की कलेक्शन में सब्यसांची के डिज़ाइन भी शामिल हैं।

अगर आप Dulux का पेंट खरीदना चाहते हैं तो आपको इसकी भी वेबसाइट चेक करनी चाहिए। आप जैसे ही इसकी वेबसाइट पर जाएंगे, आपको पता चलेगा कि दुनिया में कितने प्रकार के रंग हैं जिनको आप अपने घर की दीवारों पर पोत सकते हैं। यह ब्रांड आपको 4,800 से भी अधिक रंगों का ऑप्शन देता है। और मेरा यकीन कीजिए कि इन सभी चुनिंदा रंगों को देखकर आप कंफ्यूज हो जाएंगे कि आपको अपने घर के लिए कौन-सा रंग चाहिए।

पेंट खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान 

जब आप अपने घर के लिए पेंट का चुनाव कर रहे होंगे, तब आपको नीचे बताई गई बातों का ख्याल रखना चाहिए:

  • पेंट आपके घर की लोकेशन के मौसम को झेलने की क्षमता रखे।

  • पेंट की फिनिश आपकी पसंद मुताबिक हो।

  • आपके पेंट का रंग आपके घर के कमरों के अकार को सूट करे।

  • पेंट का रंग और आपका फर्नीचर एक दूसरे को कॉम्पलिमेंट करे।

  • पेंट और फर्नीचर के रंग एक दूसरे के साथ सही से जाएं।

  • आपके घर की दीवारों पर वही पेंट अच्छा लगेगा जो आपकी पर्सनालिटी को दर्शाता होगा।

घर को पेंट करने के लिए सबसे अच्छा कलर कौन सा होता है?

अगर आप मेरा ओपिनियन लें, तो मुझे ऐसा लगता है कि घर को पेंट करने के लिए आपको अपने फर्नीचर के रंग और स्टाइल के हिसाब से ही रंग का चुनाव करना चाहिए।

जैसे गहरे रंग के फर्नीचर के साथ हलके रंग के पेंट सुंदर लगते हैं। प्लेन फर्नीचर के साथ प्रिंटेड वॉलपेपर खूबसूरत लगते हैं और वहीँ हलके रंग के फर्नीचर के साथ गहरे रंग सुंदर लगता हैं।

इसी के साथ आपके कमरे का अकार भी रंग का चुनाव करने में बेहद ज़रूरी भूमिका निभाता है।इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए आप अपने घर की दीवारों के लिए सही रंग का चुनाव कर सकते हैं।

फर्नीचर के लिए सबसे अच्छा पेंट कौन सा है?

फर्नीचर के लिए सबसे अच्छा पेंट Asian Paints है। यह ब्रांड आपको वुड और मेटल के लिए अलग अलग पेंट के ऑप्शन देता हैं। तो अगर आपका फर्नीचर वुडेन है तो आप Asian Paints Wood Paints Collection चेक कर सकते हैं और अगर आपका फर्नीचर मेटल का है तो आप Asian Paints Metal Paints Collection चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष [Conclusion]

इस लेख में आपको पेंट ब्रांड्स के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। मार्केट में ऐसे अनेको ब्रांड्स हैं जो अच्छी क्वालिटी का पेंट बेचते हैं पर इस आर्टिकल में मैंने चुनिंदा ब्रांड्स का ही जिक्र किया है। उम्मीद है इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको अपने घर के लिए सबसे अच्छा पेंट चुनने में मदद मिली होगी।

अगर आपकी जान पहचान में कोई और भी ऐसा है जो अपनेघर की पुताई करना चाहता है तो आपको उनके साथ इस आर्टिकल को शेयर जरूर करना चाहिए। अगर आपके पास कोई विचार है तो आप नीचे दिए गए comment section की मदद से उसे मेरे और बाकि के रीडर्स तक पहुंचा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]

Q1. सबसे अच्छा पेंट कौन सा है?

A1. Asian Paints और Dulux के पेंट आपके घर की दिवारों के लिए एकदम सही है।

Q2. वाटरप्रूफ पेंट कौन सा है?

A2. अगर आपको अपने घर के लिए वाटरप्रूफ पेंट चाहिए तो आपको आपकी चुनिंदा ब्रांड के Exterior Wall Paints में से कोई पेंट चुनना चाहिए। पेंट के बारे में इसके अतिरिकत जानकारी पाने के लिए आपको मेरा यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए।

Q3. बाहरी दीवारों के लिए कौन सा पेंट अच्छा है?

A3. बहरी दीवारों के लिए वाटरप्रूफ पेंट अच्छा होता है। पेंट के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए आपको मेरा यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए।

About Author

author

Komal

Content Writer

Words help me express the unsaid and we have come a long way like that so now I write about anything and everything.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status