10 Best Attar in India - (सबसे अच्छा इत्र कौन सा है?)

क्या आपको इत्र लगाना अच्छा लगता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो एक दिन भी बिना इत्र के नहीं रह सकते है। तो ये लेख आपके लिए हैं , इसमें हम आपको Best Attar in India के बारे में बताने वाले है।
इसके साथ ही आपको हम इस लेख में Best attar for Women and Mens दोनों के बारे में बतायेंगे।
इत्र एसेंशियल ऑयल से बनते हैं और इनकी नेचुरल खुशबू आपको दिन भर ताज़ा रखने में बहुत असरदार है। एक अच्छे इत्र की खुशबू बहुत देर तक बनी रहती है और यह शरीर से हर तरह की बदबू को दूर रखता है।
इस लेख में आपको ऐसे ही 10 Best Attar in India के नाम और उसकी कीमत मिल जायेंगे।

Table of Contents
[ Show ]
10 Best Attar in India (सबसे अच्छा इत्र कौन सा है?)
आपको मार्केट में बहुत तरह के इत्र मिल जाएंगे पर आपके लिए सबसे अच्छा इत्र कौन-सा रहेगा, इसके बारे में आपको थोड़ी रिसर्च करनी चाहिए। कुछ इत्र की खुशबू धीमी (soft) सी होती है जो कि महिलाओं के लिए सही रहेगी। वहीँ कुछ इत्र बेहद स्ट्रांग खुशबू के होते हैं जिसे पुरुषों को लगाना चाहिए।
मैं इस लेख में आपको महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए अलग-अलग इत्र बताउंगी और दोनों के लिए टेबल भी अलग रहेगी। आप अपने लिए या फिर अपने बेटर हाफ के लिए इत्र लेने से पहले इस लेख को अच्छे से पढ़ें। ऐसा करने के बाद ही आप तय करें कि आपको कौन-सा इत्र लेना है।
Best Attar for Women के नाम एवं सूची
जैसा कि मैंने पहले भी कहा, महिलाओं के लिए सबसे अच्छा सेंट वो होता है जिसकी मदद से वह मीठी महक पा सकें। ऐसा भी हो सकता है कि इस बात पर आपकी राय अलग हो, पर ज़्यादातर लोगों को यही पसंद आएगा। वैसे मैं तो इन दोनों टिप्पणियों से परे रहती हूँ और हर तरह की खुशबू अपनी अलमारी में रखती हूँ। आप भी ऐसा कर अकते हैं ताकि आपका जब जैसा मूड हो उसके अनुसार आप अपनी पसंद का इत्र लगा सके।
इत्र का नाम | मात्रा | रेट |
Ylang Ylang | 6 ml | ₹609.00 |
Night Queen | 6 ml | ₹349.00 |
Mogra | 12 ml | ₹399.00 |
Ruh Gulab | 25 ml | ₹584.00 |
Rose Chandan | 12 ml | ₹649.00 |
1. यांग यांग इत्र [Ylang Ylang Attar]
कीमत- ₹609.00
यांग यांग इत्र की खुशबू मेरी सबसे मनपसंदीदा खुशबू है और इसलिए मैंने इसको सबसे पहले रखा है। इसकी खुशबू बेहद मनमोहक, गहरी और फूलों सी है। मानो जैसे किसी ने फल और फूलों को कस्टर्ड में मिला दिया हो।
मुख्य बिंदु
-
25ml रियल / नेचुरल इत्र
-
प्रीमियम क्रिस्टल ग्लास बोतल
-
0% Alcohol कंटेंट
2. इंडियन नाईट क्वीन इत्र [Indian Night Queen Attar]
कीमत- ₹349.00
इंडियन नाईट क्वीन इत्र की खुशबू थोड़ी नरम और गहरी मालूम होती है। इसमें थोड़ी-थोड़ी वुडी खुशबू भी होती है जो इसे बाकियों से थोड़ा अलग बनाती है। अगर आपको फूलों सी महक में थोड़ी कड़क खुशबू चाहिए तो आपको इसे चुनना चाहिए।
मुख्य बिंदु
-
6 ml इत्र
-
हैंडक्राफ़्टेड वुड बोतल
-
0% Alcohol कंटेंट
3. रियल मोगरा इत्र [Real Mogra Attar]
कीमत- ₹399.00
यह इत्र सबको पसंद नहीं आएगा तो आपको इसे बेहद ध्यान से चुनना चाहिए। रियल मोगरा इत्र बिलकुल मोगरे के फूलों जैसे महकता है। अगर आप इसे अपने लिए लेंगे तो ध्यान दीजिए कि आप इसे कम मात्रा में ही लगाएं क्योंकि इसकी खुशबू बेहद तेज़ होती है। और एक बात, इस इत्र को या फिर किसी और खुसबू को भी लगाने के बाद आपके शरीर से जो खुशबू आती है वह आपकी और उस इत्र की मिली हुई खास खुशबू होती है।
मुख्य बिंदु
-
12ml नेचुरल
-
अल्कोहल फ्री
4. रूह गुलाब इत्र [Ruh Gulab Attar]
कीमत- ₹584.00
रूह गुलाब की खुशबू बिलकुल गुलाबों जैसी नहीं होती है बल्कि उसमें से थोड़ी तीखी-मीठी सी महक आती है। अगर आपको गुलाबों की खुशबू बेहद मनमोहक लगती है पर आप बिलकुल गुलाब की खुशबू को खुद पर नहीं लगाना चाहते तो यह आपके लिए सबसे सबसे अच्छा इत्र है।
5. रोज़ चन्दन इत्र [Rose Chandan Attar]
कीमत- ₹649.00
चन्दन की खुशबू के बारे में तो हम सबको पता ही है। उसकी वुडी खुशबू आखिर किसे नहीं पसंद। अगर इस बेहतरीन खुशबू में गुलाब की नरमी मिला दी जाए तो रोज़ चन्दन का इत्र तैयार होता है।
Best Attar for Men के नाम एवं सूची
इस सूची में आपको पुरुषों के लिए इत्र के बारे में बताया गया हैं, साथ ही इसकी कीमत भी बताई गई हैं। आप अपने बजट एवं त्वचा के अनुसार इनमे से कोई भी ले सकते हैं।
इत्र का नाम | मात्रा | रेट |
Oriental Oudh | 12 ml | ₹699.00 |
Himalayan Kasturi | 6 ml | ₹389.00 |
Musk Amber | 25 ml | ₹584.00 |
Jannat Al Firdaus | 12 ml | ₹802.80 |
Diamond Sandal | 6 ml | ₹198.00 |
1. ओरिएण्टल औद्ध इत्र [Oriental Oudh Attar]
कीमत- ₹699.00
फूलों की महक में अगर तीखापन मिलकर उसमें चमड़े का डीप सेंट मिला दिया जाए, उसके बाद ओरिएण्टल औद्ध इत्र की खुशबू बनती है। यह इत्र मीठी और कड़क खुशबू का बेहद बढ़िया कॉम्बिनेशन है।
2. हिमालयन कस्तूरी इत्र [Himalayan Kasturi Attar]
कीमत- ₹389.00
क्या आपको बच्चों की खुशबू पसंद है? हिमालयन कस्तूरी इत्र की खुशबू भी कुछ वैसी सी होती है जिसमें थोड़ी ज़मीन और लकड़ी की खुशबू को मिलाया हुआ हो।
3. मस्क एम्बर इत्र [Musk Amber Attar]
कीमत- ₹584.00
अगर आपको हिमालयन कस्तूरी की खुशबू में थोड़ा सा वुडी टच चाहिए तो आपको मस्क एम्बर इत्र लेना चाहिए। मस्क यानि कस्तूरी खुशबू जिसमें एम्बर जिसकी खुशबू वुडी और थोड़ी स्मोकी होती है, उसे मिलाया जाता है।
4. जन्नत उल फिरदौस इत्र [Jannat Al Firdaus Attar]
कीमत- ₹802.80
जन्नत उल फिरदौस इत्र की खुशबू को दुनिया का सबसे बेहतरीन इत्र माना जाता है। इसे पुरुष और महिलाऐं दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खुशबू में जैस्मिन, लोटस, दालचीनी, गंधराज का फूल, गुलाब, वुडी और हर्बल नोट्स का बेहतरीन ब्लेंड होता है।
5. डायमंड सैंडल इत्र [Diamond Sandal Attar]
कीमत- ₹198.00
डायमंड सैंडल इत्र चन्दन की लकड़ी से बना हुआ होता है पर इसकी खासियत यह है कि इसे ख़ास पुरुषों के लिए बनाया जाता है जिसके चलते इसकी खुशबू थोड़ी कड़क होती है।
इत्र को खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
जब आप अपने लिए इत्र खरीद रहे हों तब आपको नीचे बताई गई बातों का ख्याल रख कर ही अपना इत्र खरीदना चाहिए। इन बातों को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद ही अपने लिए सही इत्र का चुनाव करें:
-
हम सबके शरीर की अपनी अलग सुगंध होती है। यह सुगंध अलग-अलग इत्र या परफ्यूम के साथ मिलकर एक और ख़ास सुगंध बनाती है। जब आप अपने लिए इत्र ले रहे हों तब आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आपको अपना इत्र अपने शरीर की खुशबू के हिसाब से ही लेना होगा। ज़रूरी नहीं है कि अगर आपको आपके दोस्त के इत्र की खुशबू पसंद आई है तो उसका इस्तेमाल आप करेंगे तो आप में से भी वैसी ही खुशबू आएगी।
-
इसी के साथ आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि जो इत्र आप अपने लिए लेंगे, उसकी खुशबू आपके व्यक्तित्व को दर्शाने वाली हो।
-
इत्र लेते वक़्त इस बात का ख़ास ख़्याल रखें कि उसकी खुशबू आपके लिए ज़्यादा तेज़ ना हो।
-
इत्र बनाते वक़्त उसमें प्रकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल होता है। इत्र खरीदने से पहले यह जाँच लें कि आपको उन चीज़ों में से किसी चीज़ से एलर्जी ना हो।
सबसे अच्छी खुशबू कौन सी होती है?
अगर आपको अपने लिए या फिर किसी ओर को देने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन खुशबू वाला इत्र चाहिए तो आपको नीचे बताई गई खुशबू को आज़माकर देखना चाहिए:
1. उद
2. आदिलकद्री
3. पेट्रीचोर
4. जन्नत
5. अत्तरफ़ुल
इत्र क्यों लगाना चाहिए?
हमें परफ्यूम की जगह इत्र इसलिए लगाना चाहिए क्योंकि इत्र पुराने समय से चलता आ रहा है तो उसमें केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है। इसी के साथ नीचे दिए गए कारणों पर भी नज़र फरमाएं:
-
इत्र में 0% अल्कोहल का इस्तेमाल होता है।
-
इत्र आपके शरीर में लम्बे समय तक रहता है।
-
इत्र प्राकृतिक सामग्री से बनाया जाता है।
-
इत्र आपके शरीर पर 2 से 3 दिन तक भी रह जाता है।
निष्कर्ष [Conclusion]
आशा है की आपको पता चल गया होगा कि सबसे अच्छा इत्र कौन सा है। इस लेख में 10 सबसे अच्छे इत्र के बारे में जानकारी दी गयी है। साथ ही ऐसी बातों के बारे में भी बताया गया है जिनसे आपके लिए एक अच्छे इत्र का चुनाव बहुत आसान हो जायेगा। अब आप अपनी पसंद के अनुसार किसी एक इत्र का चुनाव आसानी से कर पाएंगे ।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]
Q1. गुलाब का इत्र लगाने से क्या होता है?
A1. गुलाब का इत्र लगाने से आपके शरीर को शांति मिलती है और हलके-फुल्के दर्द मिट जाते हैं। गुलाब के इत्र को नाभि में लगाने से आपको अंदर से ख़ुशी मिलती है।
Q2. चंदन व मोगरे का इत्र नाभि में लगाने से क्या होता है?
A2. अगर आप चन्दन व मोगरे का इत्र नाभि में लगाएंगे तो आपका माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द दूर हो जाता है।
Q3. गुलाब का सेंट कैसे बनाया जाता है?
A3. गुलाब का इत्र बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी और गुलाब के फूल डाले जाते हैं। इस बर्तन पर बाहर से मिट्टी का लेप लगाया जाता है। इस बर्तन के नीचे आग लगाई जाती है। गर्म होने के कारण पानी और गुलाब भाप बन जाती है और बर्तन की सतह से लगकर वापस बर्तन में गिर जाती है। यह मिश्रण इत्र के रूप में छोटी बोतलों में भरकर मार्केट में बेचा जाता है।
Q4. इत्र कैसे लगाया जाता है?
A4. इत्र को शरीर के उन भागों पर लगाया जाता है जहाँ पर नसें चमड़ी के सबसे करीब हो जैसे कलाइयों, कान की लौ के नीचे, गर्दन के दोनों तरफ, और घुटनों के पीछे। ध्यान रखें कि इत्र को आप सीधा अपनी त्वचा पर ही लगाएं।
0 Comments
Login to Post Comment