भारत का सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा है?

author Komal Content Writer

एक अच्छा परफ्यूम दैनिक जरुरत की चीज है जो हमारे शरीर से दिन भर पसीने की दुर्गन्ध को दूर रखता है । मार्किट में कई तरह के परफ्यूम आते है जिन में आपको कीमत और खुशबू दोनों में बहुत ही विविधता मिल जाएगी । 

ऐसे में सबसे अच्छे परफ्यूम का चुनाव करना आसान नहीं है । आपकी इसी मुश्किल को कम करने के लिए मैंने इस लेख में भारत के सबसे अच्छे परफ्यूम के बारे में बताया है । 

मैंने आपको महिला और पुरष दोनों के लिए सबसे अच्छे परफ्यूम के नाम बताये है । तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े जिसमे आपको बेस्ट परफ्यूम के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।  

जानिए भारत का Sabse Accha Perfume Kaun Sa Hai?

Table of Contents

[ Show ]

भारत का सबसे अच्छे परफ्यूम के नाम  [Bharat Ka Sabse Achhe Perfume Ke Naam]

जैसा कि मैंने आपको पहले भी बताया, आपके लिए अच्छा परफ्यूम वो होगा जो आपकी personality से मैच करता हो। साथ ही एक और बात, हम सबकी अपनी एक अलग खुशबू होती है और हर एक परफ्यूम आपके शरीर की खुशबू के साथ मिलकर एक अलग खुशबू बनता है। तो जब भी आप एक नया परफ्यूम खरीदने का सोचें, उसे एक बार try करके ज़रूर देखें।

इस आर्टिकल में मैं आपको मेल और फीमेल, दोनों के परफ्यूम के लिए ऑप्शन दूंगी और आप अपने अनुसार एक या दो परफ्यूम चुन सकते हैं।

सबसे अच्छे लेडीज परफ्यूम [Sabse Achhe Ladies Perfume]

लेडीज परफ्यूम के नाम रेट और मात्रा फ्रेग्रेन्स नोट्स बाकी के प्रकार
Yardley London Country Breeze ₹398 for 100ml (₹3.98 / millilitre) Top Note: Mandarin And Bergamot
Heart Note: Jasmine, Freesia
Base Note: Musk

Autumn Bloom, London Mist, Morning Dew

Layer'r Wottagirl Body Splash Mystic Island ₹179 for 135ml (₹1.33 / millilitre) Top Note: Apple & Pear
Heart Note: Daisies & Lily Of The Valley
Base Note: Peach & Sandalwood

Secret Crush, Vanilla Twist, Amber Kiss, French Peony, Mandarin Twist, Tuscan Green, Tropical Berry

MINISO Blooming Eau De Toilette Blissful Bouquet ₹360 for 30ml (₹12 / millilitre) Top Note: Bergamot, Ginger, Olive, Violet
Middle Note: Orange Flower, Jasmine, Magnolia, Gardenia
Base Note: Amber, Musk, Benzoin
Exquisite Bloom
Engage W2 Perfume Spray ₹154 for 120ml (₹1.28 / millilitre) Top Note: Mandarine, Peach
Heart Note: Rose
Base Note: Sandalwood, Vanilla

Engage W1 Perfume Spray

1. यार्डले लंदन कंट्री ब्रीज [Yardley London Country Breeze]

यार्डले लंदन कंट्री ब्रीज [Yardley London Country Breeze]

₹398 for 100ml (₹3.98 / millilitre)

टॉप नोट: Mandarin and Bergamot

हार्ट नोट: Jasmine, Freesia

बेस नोट: Musk

यार्डले लंदन [Yardley London] को भारत में अपनी जगह बनाए काफी समय हो चुका है और इसके सभी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने वालों को बेहद पसंद आते हैं। इन्ही में से एक प्रोडक्ट है परफ्यूम। इसके सभी परफ्यूम में से यार्डले लंदन कंट्री ब्रीज को भारत की औरतों का बहुत प्यार मिला है और अगर आप इस ब्रांड का परफ्यूम लेना चाहते हैं तो इसे एक बार मौका ज़रूर दें। इसकी महक बहुत भारी है जो स्ट्रांग और स्मूथ खुशबू का एकदम सही ब्लेंड है। इसे आप डेली या ख़ास मौके, दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाकी के प्रकार: Autumn Bloom, London Mist, Morning Dew

2. लेयर वोटागर्ल बॉडी स्प्लैश मिस्टिक आइलैंड [Layer'r Wottagirl Body Splash Mystic Island]

लेयर वोटागर्ल बॉडी स्प्लैश मिस्टिक आइलैंड [Layer'r Wottagirl Body Splash Mystic Island]

₹179 for 135ml (₹1.33 / millilitre)

टॉप नोट: Apple & Pear

हार्ट नोट: Daisies & Lily of the Valley

बेस नोट: Peach & Sandalwood

लेयर वोटागर्ल के परफ्यूम बिना गैस के बनाए जाने वाले सबसे पहले के परफ्यूम हैं। जब से यह मार्किट में उतरे हैं तब से ही इस्तेमाल करने वालों के दिल में भी उतरे हुए हैं। अगर आपको बॉडी मिस्ट पसंद हैं तो आपको इसकी लेयर वोटागर्ल बॉडी स्प्लैश आपको बेहद पसंद आएगी। उसमें भी सबसे बेहतरीन है लेयर वोटागर्ल बॉडी स्प्लैश मिस्टिक आइलैंड जो कि फूलों और एक्वेटिक खुशबू का अनोखा मिश्रण हैं। इसे आप आसानी से रोज़ाना ऑफिस जाने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाकी के प्रकार: Secret Crush, Vanilla Twist, Amber Kiss, French Peony, Mandarin Twist, Tuscan Green, Tropical Berry

3. मिनीसो ब्लूमिन्ग ब्लिसफुल बुके [MINISO Blooming Eau De Toilette Blissful Bouquet]

मिनीसो ब्लूमिन्ग ब्लिसफुल बुके [MINISO Blooming Eau De Toilette Blissful Bouquet]

₹360 for 30ml (₹12 / millilitre)

टॉप नोट: Bergamot, Ginger, Olive, Violet

हार्ट नोट: Orange Flower, Jasmine, Magnolia, Gardenia

बेस नोट: Amber, Musk, Benzoin

अगर आप अपने लिए ख़ास मौकों के लिए अलग परफ्यूम रखना पसंद करते हैं तो मेरे पास आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्टोइन है: मिनीसो ब्लूमिन्ग। यह परफ्यूम आपको 30ml की छोटी और बेहद खूबसूरत बोतल में मिल जाएगा जिसे आप अपने साथ आसानी से ले जा सकते हैं। इसकी ताज़ी और मनमोहक खुशबू आपके किसी भी तरह के सोशल इवेंट के लिए सही होगी। सही होने के साथ-साथ यह परफ्यूम ज़्यादा देर तक टिकने वाला भी है तो चाहे पार्टी कितनी भी लम्बी क्यों ना हो, यह आपके लिए एकदम सही रहेगा।

बाकी के प्रकार: Exquisite Bloom

4. एंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे [Engage W2 Perfume Spray]

एंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे [Engage W2 Perfume Spray]

₹154 for 120ml (₹1.28 / millilitre)

टॉप नोट: Mandarin, Peach

हार्ट नोट: Rose

बेस नोट: Sandalwood, Vanilla

एंगेज की ब्रांड ने अपने डिओड्रेंट के कारण बहुत लोकप्रियता हासिल की है और इसी के चलते उन्होंने अपने परफ्यूम भी मार्केट में लांच किये। इन परफ्यूम को भी लोगों ने उतना ही प्यार दिया जितना उन्होंने इनके डिओड्रेंट को दिया था। अगर आप एंगेज के परफ्यूम स्प्रे को खरीदना चाहते हैं तो आपको एंगेज W2 परफ्यूम स्प्रे से शुरू करना चाहिए। इसकी मीठी मीठी खुशबू आपको बेहद पसंद आएगी जिसे आप चाहे रोज़ या फिर ख़ास मौकों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाकी के प्रकार: Engage W1 Perfume Spray

सबसे अच्छे जेंट्स परफ्यूम [Gents Perfume Price List]

परफ्यूम का नाम

रेट और मात्रा

फ्रेग्रेन्स नोट्स

बाकी के प्रकार

The Man Company Blanc Perfume EDP ₹269.00 for 120ml (₹2.24 / millilitre) Top Note: Lemon
Middle Note: Lavender
Base Note: Musk

Bleu, Kopar, Noir, Vert, Rouge

Fogg Xtremo Scent EDP ₹359.00 for 100ml (₹3.59 / millilitre) Top Note: Ginger, Bitter Orange,
Heart Note: Rose, Jasmine, Honey-Amber Accord
Base Note: Sandalwood

Intensio, Xpressio, Impressio

Ustraa Malt Perfume ₹1,049 for 100ml (₹10.49 / millilitre) Top Note: Vetiver, Musk
Heart Note: Balsom, Coffee, Neroli
Base Note: Tonka, Tobacco, Patchouli

Insignia, Base Camp Cologne, After Dark Cologne, Scuba Cologne

Beardo Whiskey Smoke Perfume EDP ₹699 for 100ml (₹6.99 / millilitre) Top Notes: Tobacco, Whiskey
Middle Notes: Vanilla, Cinnamon, Coriander
Base Notes: Oudh, Sandalwood, Leather, Patchouli

Origin (Classic), Godfather (Powerful), Dark Side (Mysterious), Black Musk (Wild)

1. द मैन कंपनी ब्लांक परफ्यूम EDP [The Man Company Blanc Perfume EDP]

द मैन कंपनी ब्लांक परफ्यूम EDP [The Man Company Blanc Perfume EDP]

₹269.00 for 120ml (₹2.24 / millilitre)

टॉप नोट: Lemon

हार्ट नोट: lavender

बेस नोट: Musk

अभी हाल फिलहाल में कस्टमर्स के दिल में अपने लिए जगह बनाती हुई इस कंपनी का नाम द मैन कंपनी है। मर्दों के लिए अलग अलग तरह के प्रोडक्ट लांच करने के साथ साथ यह कंपनी बेहतरीन परफ्यूम  भी बनती है। इसकी अनोखी रेंज बिना गैस के बनाई जाती है जिसकी खुशबू पूरा दिन टिकती है। इस रेंज को आप रोज़ाना ऑफिस के इस्तेमाल के लिए रख सकते हैं जिस से आपका इम्प्रैशन लाजवाब होगा। अगर आपको इसमें interest आया है तो आपको इस रेंज का द मैन कंपनी ब्लांक परफ्यूम खरीदना चाहिए।

बाकी के प्रकार: Bleu, Kopar, Noir, Vert, Rouge

2. फॉग एक्सट्रीमो सेंट EDP [Fogg Xtremo Scent EDP]

फॉग एक्सट्रीमो सेंट EDP [Fogg Xtremo Scent EDP]

₹359.00 for 100ml (₹3.59 / millilitre)

टॉप नोट: Ginger, Bitter Orange,

हार्ट नोट: Rose, Jasmine, Honey-Amber Accord

बेस नोट: Sandalwood

‘क्या चल रहा है? फॉग चल रहा है।’ यह ऐड इतनी चली है कि बच्चे बच्चे को इस ब्रांड के बारे में पता चल गया। सिर्फ इतना ही नहीं, बिना गैस का परफ्यूम इस्तेमाल करने के बाद हर एक यूजर को यह पसंद भी आया। अगर आप भी फॉग का परफ्यूम इस्तेमाल करने का सोच रहे हैं तो आपको फॉग एक्सट्रीमो सेंट को एक मौका देना चाहिए। इसकी ख़ुशू बेहद फ्रेश है जिसे luxurious केटेगरी में डाला गया है तो मतलब आप इसे ख़ास मौकों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाकी के प्रकार: Intensio, Xpressio, Impressio

3. उस्तरा माल्ट परफ्यूम [Ustraa Malt Perfume]

उस्तरा माल्ट परफ्यूम [Ustraa Malt Perfume]

₹1,049 for 100ml (₹10.49 / millilitre)

टॉप नोट: Vetiver, Musk

हार्ट नोट: Balsam, Coffee, Neroli

बेस नोट: Tonka, Tobacco, Patchouli

आपने उस्तरा का नाम तो सुना ही होगा: यह ब्रांड ख़ास मर्दों के स्किन केयर के प्रोडक्ट्स बनाती है। उम्मीद है अपने इस बेहतरीन ब्रांड को एक मौका दिया है क्योंकि अगर नहीं, तो यही सही वक़्त है ऐसा करने का। शुरू करने के लिए आप इसका limited edition perfume खरीद सकते हैं जिसका नाम उस्तरा माल्ट परफ्यूम है। इसकी ताज़ी और मरदाना खुशबू आपके पार्टी जैसे ख़ास मौकों के लिए एकदम सही रहेगी। और अगर उस्तरा की बात माने तो उसकी खुशबू का असली आनंद आपको रात में ही आएगा।

बाकी के प्रकार: Insignia, Base Camp Cologne, After Dark Cologne, Scuba Cologne

4. बियर्डो व्हिस्की स्मोक परफ्यूम EDP [Beardo Whiskey Smoke Perfume EDP]

बियर्डो व्हिस्की स्मोक परफ्यूम EDP [Beardo Whiskey Smoke Perfume EDP]

₹699 for 100ml (₹6.99 / millilitre)

टॉप नोट: Tobacco, Whiskey

हार्ट नोट: Vanilla, Cinnamon, Coriander

बेस नोट: Oudh, Sandalwood, Leather, Patchouli

बियर्डो भी उस्तरा की तरह मर्दों के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट बनाती है और उसने भी अभी अभी एक limited edition perfume रिलीज़ किया है। इस परफ्यूम का नाम बियर्डो व्हिस्की स्मोक परफ्यूम है जिसमे व्हिस्की और तम्बाकू जैसी अनोखी खुशबू का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप किसी को तोहफा देने के लिए सोच रहे हैं तो आपको इस से बेहतर ऑप्शन नहीं मिलेगा।

बाकी के प्रकार: Origin (Classic), Godfather (Powerful), Dark Side (Mysterious), Black Musk (Wild)

परफ्यूम लगाने का सही तरीका क्या है? [How to apply perfume correctly?]

अगर आप सही तरीके से परफ्यूम लगाना चाहते हैं तो नीचे दी गई चीज़ों का ख्याल रखें:

  • परफ्यूम का इस्तेमाल करने से पहले आप उसकी बोतल को अच्छे से हिला कर मिला लें।

  • परफ्यूम की बोतल को अपने शरीर से करीब 15 cm दूर रख के इस्तेमाल करें।

  • परफ्यूम को सीधा अपनी गर्दन या फिर कलाई, यानी कि पल्स पॉइंट पर लगाएं।

  • परफ्यूम को लगाने के बाद अपने घिसे नहीं। ज़रुरत हो तो हलके हाथ से दबाए।

  • परफ्यूम को अपनी आंखें, चेहरे और चोट लगी चमड़ी से दूर रखें।

  • परफ्यूम को सीधा ना निगलें।

निष्कर्ष [Conclusion]

इस लेख में आपको भारत के सबसे अच्छे परफ्यूम के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी होगी। मुझे लगता है अब आप आसानी से अपने लिए सबसे अच्छे परफ्यूम का चुनाव कर पाएंगे । एक अच्छा परफ्यूम खरीदने के लिए आपको ज़्यादा पैसों की ज़रूरत नहीं है आपको अपने बजट के अनुसार कई अच्छे विकलप मिल जायेंगे।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल [Frequently Asked Questions]

Q1. इंडिया का सबसे अच्छा परफ्यूम कौन सा है?

A1. Taylor of London White Satin Perfume भारत का सबसे अच्छा परफ्यूम है जिसकी 50ml की बोतल के लिए आपको Rs.6,861 खर्चने होंगे। अगर आप सस्ते और अच्छे परफ्यूम खरीदना चाहते हैं तो आपको मेरा यह आर्टिकल पढ़ना चाहिए।

Q2. सबसे महंगा परफ्यूम कौन सा है?

A2. भारत का सबसे महंगा परफ्यूम Agatha Ruiz Dela Prada (Flor) का है जिसकी 100 ml की बोत्तल को खरीदने के लिए आपको Rs.80,000 देने होंगे। सबसे और अच्छे परफ्यूम के बारे में जानने के लिए मेरा यह आर्टिकल पढ़ें।

About Author

author

Komal

Content Writer

Words help me express the unsaid and we have come a long way like that so now I write about anything and everything.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status