Movies Download Karne Wale Apps | मूवीज डाउनलोड करने वाले एप्स

author Sameer Content Writer

क्या आपको फ्री टाइम में मूवीज देखना पसंद है? लेकिन हर मूवी को थिएटर में देखना तो संभव नहीं है। ऐसे में मूवीज डाउनलोड करने वाले कुछ एप्स हमारे काम आ सकते हैं। 

इन एप्स पर आपको हिंदी, इंग्लिश के साथ साथ अन्य भाषाओं की मूवीज भी डाउनलोड करने के लिए मिल जाती है। वैसे तो मूवीज डाउनलोड करने के लिए बहुत से एप्स मिल जाते हैं लेकिन इन में से कई एप्स सिर्फ आपका समय और डाटा ख़राब करते हैं। इसलिए मूवीज डाउनलोड करने वाले सही apps के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है।

आज मै ऐसे ही मूवीज डाउनलोड करने वाले एप्स के बारे में बात करने जा रहा हूँ। आप इन एप्स की मदद से नयी और पुरानी मूवीज आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं मूवीज डाउनलोड करने वाले एप्स के बारे में। 

movies-download-karne-wale-apps

Movies download karne wale apps

ये हैं मूवीज डाउनलोड करने वाले 7 सबसे अच्छे एप्स। इन एप्स पर आप नई हिंदी और इंग्लिश मूवीज आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. Hotstar 

Hotstar

मूवीज डाउनलोड करने वाले एप्स में सबसे लोकप्रिय नाम है हॉटस्टार का। इस ऐप्प पर आपको हर भाषा की ढेरों मूवीज मिल जाएँगी। आप ये मूवीज आसानी से Hotstar ऐप्प द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड होने के बाद आप ये मूवीज हॉटस्टार ऐप्प पर ही बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं। हॉटस्टार पर आपको डाउनलोड quality set करने का विकल्प भी मिल जाता है। 

हॉटस्टार पर आपको कई मूवीज फ्री में मिल जाती है पर नई मूवीज डाउनलोड करने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। आपको बता दें कि Hotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान्स 149 रूपए से स्टार्ट होते हैं। आपको Hotstar सब्सक्रिप्शन कई रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री में भी मिलता है। 

2. Prime Video 

Prime Video 

प्राइम वीडियो, मूवीज डाउनलोड करने वाले एप्स में अगला नाम है। यह अमेज़न का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है जंहा पर प्राइम मेंबर्स मूवीज और TV शो देख सकते हैं। प्राइम वीडियो ऐप्प पर आपको मूवीज डाउनलोड करने का विकल्प भी मिल जाता है। आप अपने सब्सक्रिप्शन के अनुसार डाउनलोड की वीडियो क्वालिटी सेलेक्ट कर सकते हैं। 

प्राइम वीडियो पर आपको हर भाषा में मूवीज डाउनलोड करने के लिए मिल जाएँगी। हॉटस्टार की तरह ही प्राइम वीडियो पर भी आपको मूवीज डाउनलोड करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। 

प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन आपको एयरटेल रिचार्ज प्लान्स के साथ फ्री मिल जाता है। 

3. SonyLiv 

SonyLiv

मूवीज डाउनलोड करने वाली अगली ऐप्प है सोनिलिव। इस ऐप्प पर आप सोनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क के चैनल्स के साथ-साथ विभिन भाषाओं में मूवीज भी देख पाएंगे। 

SonyLiv ऐप्प पर आपको हॉलीवुड मूवीज में कमाल की वैरायटी मिल जाती है। यहाँ आपको हिंदी और रीजनल सिनेमा के भी अच्छे विकल्प मिल जाते हैं। आप अपनी पसंदीदा मूवीज को आसानी से SonyLIV ऐप्प पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

हाल ही में Airtel और Vi ने सस्ते रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध कराये हैं जिनके साथ आपको SonyLiv सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाता है। 

4. MX Player 

MX Player 

अगर आप फ्री में मूवीज डाउनलोड करने वाले एप्स के बारे में जानना चाहते हैं तो MX प्लेयर सबसे बढ़िया विकल्प है। MX प्लेयर सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग एप्स में से एक है। हलाकि MX प्लेयर ने गोल्ड नाम से एक paid सब्सक्रिप्शन भी लॉन्च किया है पर इस ऐप्प पर ज़्यादातर मूवीज को फ्री में ही डाउनलोड कर पाएंगे।  

MX प्लेयर ऐप्प android और iOS के लिए उपलब्ध है और आप फ्री में अकाउंट बना कर मूवीज देखने के साथ साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

5. YouTube 

YouTube 

ज़्यादातर लोग YouTube को वीडियो देखने के लिए तो इस्तेमाल करते ही है पर क्या आप जानते है कि आप YouTube पर मूवीज डाउनलोड भी कर सकते हैं। आपको ढेरों मूवीज YouTube पर मिल जाएँगी जो की आप फ्री में ही डाउनलोड कर सकते हैं। 

ये मूवीज आप यूट्यूब ऐप्प पर download कर सकते हैं। YouTube पर आपको वीडियो की quality चुनने का विकल्प भी मिल जाता है। 

6. JioCinema 

jiocinema

JioCinema ऐप्प आपके मनोरंजन का पूरा ख्याल रखता है। आप इस ऐप्प को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करके ढेरों मूवीज को डाउनलोड कर सकते हैं। Jio Cinema पर आपको रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी सहित हर शैली की मूवीज मिल जाएँगी जो की आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

अगर आप Jio SIM इस्तेमाल कर रहे हैं तो आज ही JioCinema ऐप्प इनस्टॉल करके पसंदीदा मूवीज डाउनलोड कर सकते हैं। 

7. Vidmate Cash 

Vidmate Cash 

Vidmate Cash एक ऐसा ऐप्प है जिसपर आप वीडियो देख कर पैसे भी कमा सकते हैं। हर एक वीडियो देखने के लिए आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। ये रिवॉर्ड पॉइंट्स वीडियो की अवधि पर निर्भर करते हैं। 

इस ऐप्प पर आप वीडियो तो देख ही सकते हैं साथ ही साथ लेटेस्ट मूवीज भी डाउनलोड कर सकते हैं। Vidmate Cash ऐप्प आपको गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा आप इसे गूगल पर सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

आप बिना अकाउंट बनाये भी Vidmate cash से वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं । 

Apps से मूवीज डाउनलोड कैसे करें?

आप चंद आसान स्टेप्स में बताये गए ऐप्स से मूवीज डाउनलोड कर सकते हैं। सभी ऐप्स पर मूवीज डाउनलोड करने का तरीका लगभग एक जैसा ही है। लेकिन हर ऐप्प पर available मूवीज अलग होंगी तो सबसे पहले आपको ये पता करना होगा कि मूवी किस ऐप्प पर मिलेगी। यहाँ में आपको हॉटस्टार ऐप्प पर मूवीज डाउनलोड करने का तरीका बताने वाला हूँ। 

  • सबसे पहले hotstar ऐप्प को ओपन करें। 

  • आप डाउनलोड करने वाली मूवी का नाम सर्च करे। 

  • रिजल्ट्स में से मूवी सेलेक्ट करें। 

  • मूवी ओपन होने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें। 

  • अब वीडियो quality सेलेक्ट करें। 

  • मूवी डाउनलोड शुरू हो जायेगा। 

  • मूवी hotstar ऐप्प के डाउनलोड सेक्शन में सेव हो जाएगी। 

  • अब आप इसे कभी भी देख सकते हैं। 

Conclusion 

तो ये थे मूवीज डाउनलोड करने वाले 7 सबसे अच्छे एप्स। इन एप्स की मददः से आप लेटेस्ट मूवीज आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आप अब आपको नयी मूवीज देखने के लिए इंतज़ार करने की ज़रुरत नहीं है,आप आसानी से अपने फ़ोन पर ही डाउनलोड कर सकते हैं। इनमे से ज़्यादातर ऐप्स का सब्सक्रिप्शन आपको फ्री में मिल जाता है। इसलिए आपको सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे देने की ज़रुरत नहीं है। 

पूंछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions) 

Q1. नई मूवी डाउनलोड करने के लिए कौन सा ऐप achha hai?

A1. आप नई मूवीज हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, SonyLiv और MX प्लेयर पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

Q2. बेस्ट फ्री मूवी ऐप कौन सा है?

A2. MX प्लेयर और YouTube पर आप फ्री में मूवीज देख सकते हैं। इन एप्स पर आपको ढेरों मूवीज मिल जाती हैं  जो कि आप फ्री में देख सकते हैं।

Q3. नई मूवी देखने के लिए कौन सी वेबसाइट है?

A3. आज कल नई मूवीज OTT प्लेटफॉर्म्स पर बहुत जल्दी आ जाती है। आप हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, और Zee5 पर कई नई मूवीज देख सकते हैं। 

About Author

author

Sameer

Content Writer

I’m an engineer that accidentally fell in love with words. I write about things that I like and things that I don’t, mainly in the online shopping sphere.

Related Articles arrow

more article

Meesho App kya hai? हिंदी में जानिए

time 72 days ago meesho-app-kya-hai
more article

आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले? [Aadhar Se निकाले Paise]

time 534 days ago aadhar-card-se-paise-kaise-nikale
more article

10 Best Paise Kamane Wale Games - गेम्स से कमाए तुरंत पैसे

time 566 days ago paise-kamane-wale-games

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status