सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है? [7 Best Laptop in Hindi]

author Komal Content Writer

क्या आप एक नया लैपटॉप खरीदने की तैयारी कर रहे हैं? लेकिन मार्केट में इतने सारे ब्रांड हैं जो ढेरों प्रोडक्ट्सके साथ आते हैं ऐसे में यह फैसला कर पाना मुश्किल हैं कि सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है।  

लैपटॉप का चुनाव करते समय आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है जो चयन और भी मुश्किल बना देती हैं। 

इन सब बातों का ख्याल रख कर ही मैंने यह लेख लिखा हैं जिसमे आपको पता चलेगा कि सबसे अच्छे लैपटॉप कौन सा है। मुझे आशा है इस लेख को पढ़ने के बाद आप अपने बजट और उपयोग के अनुसार सबसे अच्छे लैपटॉप का चुनाव कर पाएंगे।  

तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़े मैंने कई ऐसी बाते बताई है जिनसे आपके लिए सबसे अच्छे लैपटॉप का चुनाव आसान हो जायेगा।

सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है? [Best Laptops in India in Hindi]

Sabse Acha Laptop Kaun Sa Hai?

अगर आप अपने लिए एक अच्छे लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपको मेरा यह आर्टिकल काफी मदद करेगा। सबसे पहले तो यह जान लेते हैं कि एक अच्छा लैपटॉप होता कौन-सा है? एक अच्छा लैपटॉप वह होता है जो आपके बजट में आपकी ज़रूरतों को पूरा कर सके। अगर आपकी ज़रूरतें छोटी हैं तो आप एक सस्ते लैपटॉप से अपना काम चला सकते हैं और वहीँ अगर आपकी ज़रूरतें ज़्यादा और बड़ी हैं, तो आपको अपना बजट बढ़ाना ही पड़ेगा।

इस आर्टिकल में हम 7 ऐसे लैपटॉप के बारे में बात करेंगे जो आपको काफी कम मिल जाएंगे। यह लैपटॉप आपकी बेसिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एकदम सही रहेंगे। सबसे पहले यह टेबल देख लीजिए और उसके बाद आप नीचे दिए गए विवरण में से उसके बारे में संक्षेप में दी गई जानकारी पढ़ सकते हैं।

7 सबसे अच्छे लैपटॉप के नाम [ 7 Best Laptop in Hindi]

लैपटॉप की तस्वीर (Picture of the Laptop)

 

लैपटॉप का नाम (Name of the Laptop)

स्क्रीन साइज (Screen Size)

वजन (Weight)

रेट (Price)

अमेज़न रेटिंग (Amazon Rating)

एचपी क्रोमबुक x360 14a-cb0007AU [HP Chromebook x360 14a-cb0007AU)]

एचपी क्रोमबुक x360 14a-cb0007AU [HP Chromebook x360 14a-cb0007AU)]

14-inch (35.56 cms)

1.49 Kg

₹28,500.00

4/5
एचपी क्रोमबुक 14a-na0003TU [HP Chromebook 14a-na0003TU]

एचपी क्रोमबुक 14a-na0003TU [HP Chromebook 14a-na0003TU]

14-inch (35.56 cms)

1.46 Kg

₹24,890.00

3.7/5
अविता असेंशिअल्स NE14A2INC43A-LB [AVITA Essential NE14A2INC43A-LB]

Avita एसेंशुअल्स NE14A2INC43A-LB [AVITA Essential NE14A2INC43A-LB]

14-inch (35.56cm)

1.37 Kg

₹23,990.00

3.9/5
डैल वोस्त्रो 3405 D552147WIN9BE [Dell Vostro 3405 D552147WIN9BE]

डैल वोस्त्रो 3405 D552147WIN9BE [Dell Vostro 3405 D552147WIN9BE]

14-inch (35.56cm)

1.59 Kg

₹36,999.00

4/5
लेनोवो आईडियापैड स्लिम 1 इंटेल सेलेरोन N4020 81VT0071IN [Lenovo IdeaPad Slim 1 Intel Celeron N4020 81VT0071IN]

लेनोवो आईडियापैड स्लिम 1 इंटेल सेलेरोन N4020 81VT0071IN [Lenovo IdeaPad Slim 1 Intel Celeron N4020 81VT0071IN]

11.6-inch (29.46cm)

1.2 Kg

₹27,990.00

4/5
 Acer Extensa 15 Acer Extensa 15 लाइटवेट लैपटॉप 11th Gen Intel Core i3 प्रोसेसर  15.6-inch (39.6 cm) 1.7 Kg ₹ 29,990 4/5
 Lenovo थिंकबुक 15 AMD Ryzen 3 5300U Lenovo थिंकबुक 15 AMD Ryzen 3 5300U 15.6-inch (39.62cm) 1.7 Kg ₹33,990 4.1/5

1. एचपी क्रोमबुक x360 14a-cb0007AU [HP Chromebook x360 14a-cb0007AU)]

HP Chromebook x360 लैपटॉप की स्पेसिफिकेशन नीचे दी गई है पर इस लैपटॉप में कुछ और भी चीज़ें हैं जिन्हे बताना बहुत ज़रूरी है। यह एचपी का लैपटॉप अपनी स्क्रीन 360 डिग्री घूमा कर टेबलेट का मज़ा भी दे सकता है और इसी के चलते यह लैपटॉप टच स्क्रीन भी होता है। यह एक पतला और हल्का लैपटॉप है जिसे आसानी से उठाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है।

इस लैपटॉप की खास बात यह भी है कि यह 10 सेकंड में शुरू हो जाता है तो आपका ज्यादा समय भी बर्बाद नहीं होगा। इसमें आपको 14 इंच की स्क्रीन के साथ 64 GB की इंटरनल स्टोरेज और 4 GB RAM मिल जाती है। 

एचपी क्रोमबुक x360 14a-cb0007AU [HP Chromebook x360 14a-cb0007AU)]

₹28,500.00

 

फीचर्स:

  • Series: 14a-cb0007AU

  • Screen Size: 14 Inches (35.56 cm)

  • Operating System: Chrome OS

  • CPU Manufacturer: AMD

  • Connectivity Technology: Bluetooth, Wi-Fi

  • Processor: AMD 3015Ce (up to 2.3 GHz max boost clock, 4 MB L3 cache, 2 cores, 4 threads) with AMD Radeon Graphics

  • Memory & Storage: 4 GB DDR4-1600 MHz SDRAM | Storage: 64 GB eMMC, 100 GB Google Drive storage, 256 GB Expandable

2. एचपी क्रोमबुक 14a-na0003TU [HP Chromebook 14a-na0003TU]

एचपी क्रोमबुक 14a-na0003TU में आपको Intel Celeron N4020 प्रोसेसर मिल जाता है। इसमें आपको 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ इसे कम बजट के लिए एक अच्छा लैपटॉप बनाती है। आप Google Play Store की मदद से Google Drive, Gmail, Amazon Prime, Evernote, Slack, Lightroom, Whatsapp, और MS ऑफिस जैसी ऍप्स डाउनलोड कर सकते हैं। 

एचपी क्रोमबुक 14a-na0003TU [HP Chromebook 14a-na0003TU]

₹24,890.00

 

फीचर्स:

  • Series: Chromebook

  • Screen Size: 14 Inches (35.56 cm)

  • Operating System: Chrome OS

  • CPU Manufacturer: Intel

  • Connectivity Technology: Wireless

  • Processor: Intel Celeron N4020

  • Memory and Storage: 4 GB DDR4-2400 SDRAM | HARD DRIVE: 64 GB eMMC | Expandable up to 256 GB | 100 GB Google Drive storage

AVITA Essential NE14A2INC43A-LBA एक 1.37 Kg का पतला और हल्का लैपटॉप है जिसको आप अपने साथ ऑफिस या कॉलेज, कहीं भी ले जा सकते हैं। इसकी 6 घंटे तक चलने वाली बैटरी आपको आसानी से आपके काम चलते फिरने करने की इजाज़त देती है। इसकी लिनन ब्लैक रंग की बॉडी इसको बेहद खूबसूरत लुक देती है जो की आपको काफी पसंद आएगी। अगर आपके मन में सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है सवाल अब भी है और आप तय नहीं कर पा रहे कि आपको कौन सा लैपटॉप चाहिए तो बीना ज्यादा सोचे इसको लॉक कर दीजिये।

अविता असेंशिअल्स NE14A2INC43A-LB [AVITA Essential NE14A2INC43A-LB]

₹23,990.00

 

फीचर्स:

  • Series: AVITA Essential

  • Screen Size: 14 Inches (35.56 cm)

  • Operating System: Windows 10 Home

  • CPU Manufacturer: Intel

  • Connectivity Technology: Bluetooth, Wi-Fi, USB, HDMI

  • Processor: Intel Celeron N4020

  • Memory & Storage: 4 GB DDR4 RAM | Storage: 128GB SSD

अगर आपको Dell ब्रांड की चीज़ें पसंद हैं तो आपको यह लैपटॉप भी बहुत पसंद आएगा। Dell Vostro 3405 अपने छोटे से आकार में हर वो चीज़ लेकर आता है जिसकी एक लैपटॉप में ज़रुरत हो सकती है। इस डेल लैपटॉप प्राइस में आपको HD AG Display के साथ साथ अच्छे ग्राफ़िक्स (AMD APU) और Microsoft Office Home and Student 2019 भी मिलेगा। तो अगर आप यह लैपटॉप WFH के लिए खरीद रहें हैं तो डैल वोस्त्रो 3405 D552147WIN9BE एक अच्छा विकल्प है। 

डैल वोस्त्रो 3405 D552147WIN9BE [Dell Vostro 3405 D552147WIN9BE]

₹36,999.00

 

फीचर्स:

  • Series: Vostro 3405

  • Screen Size: 14 Inches (35.56 cms)

  • Operating System: Windows 10

  • CPU Manufacturer: AMD

  • Connectivity Technology: USB

  • Processor: AMD Athlon Silver 3050U Mobile Processor with Radeon Graphics

  • Memory & Storage: 4GB, 1x4GB, DDR4, 2400MHz |256GB M.2 PCIe NVMe Solid State Drive

अगर आपको थोड़ा और छोटा लैपटॉप चाहिए, तो आप Lenovo IdeaPad Slim 1 Intel Celeron N4020 लैपटॉप ले सकते हैं। इसमें आपको Windows 10 Home मिलता हैं जिसको आप Windows 11 में अपडेट भी कर सकते हैं। साथ में इस छोटे से लैपटॉप में आपको MS Office Home and Student 2019 भी पहले से लोड हुआ मिलेगा जो की एक लैपटॉप की सबसे ज़रूरी चीज़ होती है।

लेनोवो आईडियापैड स्लिम 1 इंटेल सेलेरोन N4020 81VT0071IN [Lenovo IdeaPad Slim 1 Intel Celeron N4020 81VT0071IN]

₹27,990.00

 

फीचर्स:

  • Model Name: IdeaPad 1 11IGL05

  • Screen Size: 11.6 Inches

  • Operating System: Windows 10 Home

  • CPU Manufacturer: Intel

  • Connectivity Technology: Wi-Fi, USB, Ethernet, HDMI

  • Processor:  Intel Celeron N4020 | Speed: 1.1 GHz (Base) - 2.8 GHz (Max) | 2 Cores | 4MB Cache

  • Memory & Storage: 4GB RAM DDR4 | 256GB SSD

6. Acer Extensa 15 लाइटवेट लैपटॉप

Acer Extensa 15 11th Gen Intel Core i3-1115G4 प्रोसेसर के साथ आता है। यह लैपटॉप 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। इसमें 256 जीबी एसएसडी कार्ड है और 8 GB RAM है जो कुशलता से काम करने में मदद करता है। Acer Extensa 15 एक स्लिम लैपटॉप है जिसका वजन केवल 1.7kg है।   

₹29,990.00

फीचर्स:

  • Model Name: Acer Extensa 15

  • Screen Size: 15.6 Inches

  • Operating System: Windows 11

  • CPU Manufacturer: Intel

  • Connectivity Technology: Wi-Fi, USB, Ethernet, HDMI

  • Processor:  Core i3 3.06 GHz

  • Memory & Storage: 8GB RAM DDR4 | 256GB SSD

7. Lenovo थिंकबुक 15 AMD Ryzen 3 5300U

थिंकबुक 15 लैपटॉप AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर के साथ आता है। आपको इसमें 8GB RAM और 256GB SSD स्टोरेज मिल जाती है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम के साथ आता है और इसका बैटरी लाइफ 7.5 Hours है। 

₹33,990

फीचर्स:

  • Model Name: Lenovo थिंकबुक 15

  • Screen Size: 15.6 Inches

  • Operating System: Windows 11

  • CPU Manufacturer: AMD

  • Connectivity Technology: Wi-Fi, USB, Ethernet, HDMI

  • Processor:  AMD Ryzen 3 5300U

  • Memory & Storage: 8GB RAM DDR4 | 256GB SSD

लैपटॉप खरीदने से पहले रखें इन बातों का ख्याल (Things to consider before buying a Laptop)

एक लैपटॉप में बहुत सारे कंपोनेंट्स होते हैं जो आपकी ज़रुरत के हिसाब से ज़रूरी या गैरज़रूरी हो सकते हैं। इसलिए लैपटॉप्स की लिस्ट शुरू करने से पहले हमें यह जान लेना ज़रूरी है कि एक लैपटॉप को खरीदते वक़्त हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है।

  • बॉडी 

लैपटॉप लेते वक़्त उसकी बॉडी सबसे अहम चीज़ होती है। आपको इस बात का अच्छे से पता होना चाहिए कि आपका लैपटॉप आपके पास आने के बाद कैसे इस्तेमाल में आएगा। अगर आप अपने लैपटॉप के साथ ढेर सारा ट्रेवल करने का सोच रहे हैं तो आपको छोटा और हल्का लैपटॉप खरीदना चाहिए। वहीं अगर आप कुछ इसे ज़्यादातर घर या ऑफिस में ही रखने वाले हैं तो आपको बड़ी स्क्रीन चाहिए होगी। ऐसे ही कीबोर्ड की गुणवत्ता (quality) अच्छी ही देखनी चाहिए साथ ही साथ यह भी ध्यान में रखें कि जो भी लैपटॉप आप घर लेकर आएं वो टिकाऊ हो।

  • इस्तेमाल

यह तो हुई लैपटॉप की बॉडी की बात, आपको आपकी ज़रुरत के अनुसार आपके लैपटॉप में और भी चीज़ें चाहिए होंगी। अगर आप फिल्म या फोटो एडिटिंग, गेमिंग, या गेम डिजाइनिंग इत्यादि करना चाह रहे हैं, तो आपको बड़ी स्क्रीन के साथ अच्छे ग्राफ़िक कार्ड की भी ज़रुरत होगी। और साथ ही साथ अगर आपको लैपटॉप और टैबलेट का मिश्रण चाहिए तो आपको टच स्क्रीन लैपटॉप लेना चाहिए जो 360 डिग्री घूमने की क्षमता भी रखे| इस लिस्ट में RAM भी आ जाती है क्योंकि भारी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा RAM चाहिए होगी और हलके सॉफ्टवेयर के लिए कम RAM भी चल जाएगी।

  • स्टोरेज

हर लैपटॉप में आपको अलग क्षमता में स्टोरेज मिलेगी तो खरीदने से पहले आपको अपनी ज़रुरत का अंदाज़ा होना ज़रूरी है। अगर आप अपने लैपटॉप को व्यावसायिक तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि आपके लैपटॉप में ज्यादा स्टोरेज चाहिए होगी। वहीं अगर आपको अपना लैपटॉप घर पर ही इस्तेमाल करना है तो आपका काम कम स्टोरेज में ही बन जाएगा। और अगर कहीं आपको बहुत सारी गेम्स या फिल्मे लैपटॉप में रखनी है तो आपको काफी सारी स्टोरेज चाहिए होगी।

  • बैटरी

अगर आप कंप्यूटर ना ले कर के लैपटॉप ले रहे हैं तो इसका मतलब साफ़ है कि आपको घूमते फिरते काम करने की ज़रुरत पड़ेगी जिसके लिए बैटरी बैकअप चाहिए होगा। अब आपको कितनी देर बिना पावर के अपना लैपटॉप चलाने की ज़रुरत पड़ सकती है आप उस हिसाब से अपने लैपटॉप में बैटरी बैकअप ढूंढ सकते हैं।

  • बजट

अंत में यह देख लेना बेहद ज़रूरी है कि आपको जो लैपटॉप पसंद आ रहा है, वो आपके बजट में है या नहीं। बजट सेट करने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि आपको एक लिस्ट बनानी चाहिए जिसमें आपकी ज़रुरत की स्पेसिफिकेशन्स हो। और जब आप लैपटॉप खरीद रहे हों, तब आप उन स्पेसिफिकेशन्स से ज़रा भी इधर उधर ना हिले। साथ ही एक और लिस्ट होनी चाहिए उन फीचर्स की जिनके साथ आप समझौता कर सकते हैं ताकि अगर लैपटॉप आपके बजट से बाहर जा रहा हो तो आप उनको बदल कर लैपटॉप को अपने बजट में वापिस ला सके।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम

अपने लिए लैपटॉप लेने से पहले आपको यह पता होना चाहिए कि आपके लिए कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम सही रहेगा। मार्केट में आपको विंडोज और ओ एस, दो तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं जिसमें बहुत अंतर होता है। अगर आपको यह अंतर नहीं पता तो आपको इसके बारे में पता करना चाहिए और उसके बाद ही अपने लिए निर्णय लेना चाहिए।

कंप्यूटर अच्छा है या लैपटॉप?

एक इंसान की ज़रुरत के हिसाब से कंप्यूटर या लैपटॉप अच्छा हो सकता है। अब आपको पता लगाना है कि आपकी ज़रूरतें कौन पूरी कर सकता है। अगर आपको अपने घर पर रहकर ही सारा काम करना है तो कंप्यूटर से अच्छा कुछ नहीं है। आप कंप्यूटर को समय के साथ जितना चाहें उतना अपडेट कर सकते हैं। अगर गेमिंग आपका पैशन है या फिर आप फिल्म बनाते हैं तब तो एक डेस्कटॉप आपका जितना साथ दे पाएगा उतना लैपटॉप नहीं दे पाएगा। इन सभी चीज़ों में इस्तेमाल होने वाले भारी सॉफ्टवेयर के लिए कंप्यूटर सही रहेगा क्योंकि जैसे-जैसे इनके अपडेट आते रहेंगे वैसे-वैसे आप अपना सिस्टम भी अपडेट करवा सकते हैं।

वहीं अगर आपको ज्यादा भारी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल नहीं करने और साथ ही साथ आपको घूमते फिरते अपना काम करना है, तब आपके लिए लैपटॉप एकदम सही रहेगा। उसकी छोटी और हल्की बॉडी आपको उसे आसानी से अपने साथ ले जाने की इजाज़त देती है। अगर आपको उसे उठाने में परेशानी नहीं होगी तो आप आराम से उसे अपने बैग में रख सकते हैं और जहां मन करेगा, जब मन करेगा तब उसका इस्तेमाल करके अपना काम कर सकते हैं। ऐसे मामले में आपके लिए लैपटॉप से बेहतर कुछ नहीं रहेगा।

अंत में (Conclusion)

मुझे आशा है कि दी गयी जानकारी से आप यह जान गए होंगे की आपके बजट और उपयोग के लिए सबसे अच्छा लैपटॉप कौन सा है। मैंने आपको 7 बेस्ट लैपटॉप के बारे में बताया है जो 40,000 के कम के बजट में सबसे अच्छे हैं। आपको इस बजट में कमाल की वैरायटी मिल जाती है जो ढेरों फीचर्स के साथ आते हैं।  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions)

Q1. लैपटॉप कौन सी कंपनी का अच्छा होता है?

A1. लैपटॉप ख़रीदते वक़्त आप अपनी प्रायोरिटी के अनुसार लैपटॉप की कंपनी चुन सकते हैं। अगर आपको सुंदर दिखने वाला लैपटॉप चाहिए तो Apple सही रहती है वहीं Dell अपनी परफॉरमेंस और सर्विस के लिए जाना जाता है। HP आपका साथ कभी नहीं छोड़ता और Lenovo एक बिजनेसमैन के लिए परफेक्ट है। अगर अभी आप एक स्टूडेंट हैं तो Asus आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें आपको ज़रुरत का सब कुछ मिल जाएगा। 

Q2. सबसे अच्छा लैपटॉप कितने का आता है?

A2. ऐसे तो लैपटॉप लाखों में भी मिलते है पर एक ठीक-ठाक लैपटॉप की कीमत ₹30,000 से शुरू हो जाती है। हमारे इस आर्टिकल में आपको 7 ऐसे लैपटॉप मिल जाएंगे जो ₹30,000 के अंदर-अंदर आपकी सारी ज़रूरतें पूरी कर देंगे। इस आर्टिकल को पढ़िए और जानिए कि आपके लिए कौनसा लैपटॉप सही रहेगा और उस लैपटॉप की कीमत कितनी है।

Q3. एचपी कंपनी कौन से देश की है?

A3. HP, जिसकी फुल फॉर्म Hewlett – Packard है, यह एक अमेरिकी कंपनी है जो लैपटॉप के साथ बाकी और भी इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है। इसके लैपटॉप भारत में बहुत पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी अपने लिए लैपटॉप ढूंढ रहे हैं और आपको HP में इंटरेस्ट है तो आपको हमारे इस आर्टिकल में ₹30,000 के अंदर अंदर काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे।

About Author

author

Komal

Content Writer

Words help me express the unsaid and we have come a long way like that so now I write about anything and everything.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status