सबसे अच्छा फ्रिज कौन सी कंपनी का है? 5 सबसे अच्छे फ्रिज

author Neha Nidhi Content Writer

मौसम के साथ हमारी ज़रूरतें भी बदल जाती हैं, मार्च का महीना और अभी से ही गर्मी अपने चरम पर आ गई है भारत के कई शहरों में तो अभी से ही हीट वेव का अलर्ट लागू कर दिया गया है । इसलिए अभी फ्रिज खरीदना एक  बहुत अच्छा विचार हो सकता है। 

फिर आपके मन में एक प्रश्न आता सबसे अच्छा फ्रिज कौन सी कंपनी का है।  एक फ्रिज आपको कई तरह से संतुष्टि दे सकता है, खासकर जब गर्मी अपने चरम सीमा पे  हो।

चाहे आपका परिवार छोटा हो या बड़ा ये उपकरण हमेसा से लोगो के समस्या को कम करने में मूल्यवान साबित होता है. इसकी मदद से आप अपने फलों, सब्जियों और अन्य खाने - पिने की चीजों को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं। 

फ्रिज के ठंडे तापमान के वजह से, वे भोजन को संरक्षित रखने में सक्षम होते हैं । इसके अलावा, फ्रिज आपके घर की सुंदरता और आकर्षण को बढ़ता हैं ।

तो चलिए हम इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए यह देखते है कि सबसे अच्छा फ्रिज कौन सी कंपनी का है। अगर आप 10 Best Mini Fridge In India के बारे में पढना चाहते है तो हमारा ये लेख आप जरुर पढ़े।

यह सब जानकारी पाने के बाद ही आप अपने लिए सबसे अच्छा फ्रिज चुन पाएंगे और अपने प्रश्नों के उत्तर मिल जायेंगे।  

sabse-accha-fridge-kaun-sa-hai

भारत में सबसे अच्छा फ्रिज कौन सी कंपनी का है?

आज हमने 5 सबसे लोकप्रिय फ्रिज कि सूची तैयार की है, जिसमे हम आपको कंपनी के नाम,फ्रिज का स्टार और मूल्य सीमा के बारे में बताये हैं। जिसको पढ़ने के बाद आप ये तय कर पायेंगे कि आपके बजट के अनुसार कौन सा फ्रिज सबसे अच्छा हैं। अगर आप अधिक जानकारी चाहते हैं, तो हमारा ये लेख आपके लिए हैं जिसमे आपको नीचे पूरी जानकारी दी गई हैं।

फ्रिज का नाम

फ्रिज का स्टार 

मूल्य सीमा 

Godrej 

4 स्टार

 9,990 to 49,990 रु  

Samsung 

4 स्टार

9,446 to 1.37 Lakh रु 

Whirlpool 

5 स्टार

8,910 to 58,990 रु 

AmazonBasics 

N/A

7,990 to 72,990 रु 

Haier 

2 स्टार

11,490-1,45,990 रु 

रेफ्रिजरेटर कितने प्रकार के होते है?

आज के समय में आपको कुल 6 प्रकार के रेफ्रिजरेटर मार्केट में मिल जाएंगे जिनके बारे में नीचे बताया गया है:

  1. सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर : इस फ्रिज का एक ही दरवाज़ा होता है जिसमें फ्रीजर और सब्ज़िओं के लिए अलग-अलग जगह बनी होती है। उसके अलावा इसमें शेल्फ लगी होती है जिस पर आप अपना सामान रख सकते हैं। साथ ही आपको हर फ्रिज की तरह इसके दरवाज़े में भी स्टोरेज मिलती है।

  2. डबल डोर रेफ्रिजरेटर : जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसके दो दरवाज़े होते हैं जिस में से एक के पीछे फ्रीजर और दूसरे के पीछे नार्मल फ्रिज होता है। इस फ्रिज का यह फायदा है कि उसे बार-बार खोलने से बर्फ जमाने वाले हिस्से की ठंडक पर कोई असर नहीं पड़ता।

  3. ट्रिपल डोर रेफ्रिजरेटर: इस फ्रिज में तीन कम्पार्टमेंट होते हैं जिस में से एक फ्रीजर के लिए होता है, दूसरा नार्मल सामान रखने के लिए और तीसरा सब्ज़ी और फलों के लिए। इसकी मदद से सही टेम्परेचर बनाए रखने के साथ-साथ आप एक खाने की गंध दूसरे में जाने से भी बचा सकते हैं।

  4. साइड बाइ साइड डोर रेफ्रिजरेटर: अलमारी जैसा दिखने वाला यह फ्रिज बेहद खूबसूरत और  अत्य्लंक्रित (luxurious)  लगता है। इसकी एक साइड फ्रीजर होती है वहीँ दूसरी साइड नार्मल स्टोरेज के काम आती है। अगर आप इस श्रेणी में थोड़ा महंगा फ्रिज खरीदेंगे तो आपको उसमें पानी और बर्फ के लिए डिस्पेंसर भी शामिल मिलेगा।

  5. बॉटम माउंटेड रेफ्रिजरेटर : इस टाइप के फ्रिज रिवर्स डिज़ाइन के होते हैं जिसमे फ्रीजर नीचे होता है और फ्रिज ऊपर की तरफ होता है। यह डबल डोर फ्रिज के जैसे दिखाई देते हैं।

  6. फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर : फ्रेंच डोर फ्रिज दो हिस्सों में बटा होता है और हर एक हिस्से के दो दरवाज़े होते हैं। यह फ्रिज देखने में बेहद खूबसूरत दीखता है और अगर आप इसे हॉल जैसी बड़ी जगह में रखना चाहेंगे तो यह उसमें चार चाँद लगा देगा।

1.गोदरेज

गोदरेज एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी  है जिसका मुख्यालय मुंबई में हैं, जिसका प्रबंधन और स्वामित्व गोदरेज परिवार के पास है। इसकी स्थापना अर्देशिर गोदरेज और पिरोजशा बुर्जोरजी गोदरेज ने 1897 में की थी और यह रियल एस्टेट, उपभोक्ता उत्पाद, औद्योगिक इंजीनियरिंग, उपकरण, फर्नीचर, सुरक्षा और कृषि उत्पादों सहित क्षेत्रों में काम करता है।

मुख्य बिंदु -

  •  टाइप - निजी कंपनी 
  • स्थापना  -1897 में; 126 साल पहले 
  • संस्थापक - अर्देशिर गोदरेज और पिरोजशा बुर्जोरजी गोदरेज
  • मुख्यालय - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • उत्पाद -एयरोस्पेस,कृषि,उपभोक्ता वस्तुओं,घरेलू उपकरण,रसायन,इलेक्ट्रानिक्स,फर्नीचर,रियल एस्टेट,सुरक्षा समाधान,और इंफोटेक

गोदरेज की सबसे अच्छी फ्रिज RD UNO 1854 PTI AQ WN, Aqua Wine

कीमत - ₹14,390.00

185 लीटर का यह सिंगल डोर फ्रिज, Godrej RD UNO एक छोटे परिवार के लिए बिल्कुल सही रहेगा। यह फ्रिज आपको कई सुंदर रंगों में मिल जाएगा जो कि भारत में ही बने हुए हैं। इसमें toughened ग्लास शेल्फ होती है जिस पर आप 150 kg तक का लोड डाल सकते हैं। साथ ही इसमें एंटी ड्रिप चिलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जिसकी मदद से फ्रिज की चिलर ट्रे के नीचे पानी के ड्रॉप्लेट्स नहीं बनते।

मुख्य बिंदु -

  • ऊर्जा दक्षता - 4 स्टार
  • क्षमता​ - 185 Liters
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - ‎डायरेक्ट कूल
  • शेल्फ की संख्या - 2

2.सैमसंग

आज के समय में सैमसंग का नाम कौन नहीं जनता हर, किसी के जुबान पे इसका नाम रहता हैं। सैमसंग समूह, एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय विनिर्माण कंपनी  है जिसका मुख्यालय सैमसंग टाउन, सियोल, दक्षिण कोरिया में है।इसमें कई संबद्ध व्यवसाय शामिल हैं, उनमें से अधिकांश सैमसंग ब्रांड के तहत एकजुट हैं। 

सैमसंग की स्थापना 1938 में ली ब्युंग-चुल ने एक ट्रेडिंग कंपनी के रूप में की थी। अगले तीन दशकों में, समूह खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, बीमा, प्रतिभूति और खुदरा सहित क्षेत्रों में विविध हो गया। सैमसंग ने 1960 के दशक के अंत में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में और 1970 के दशक के मध्य में जहाज निर्माण और उद्योगों निर्माण में प्रवेश किया; ये क्षेत्र इसके बाद के विकास को आगे बढ़ाये। 

सैमसंग की सबसे अच्छी फ्रिज RT28T3523S8/HL

कीमत- ₹26,390.00

सैमसंग का यह डबल डोर फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री है जिसमें फालतू बर्फ नहीं जमती जिसे आपको हाथ से हटाना पड़े। यह दो से तीन लोगों के परिवार के लिए एकदम सही रहेगा। साथ ही इस फ्रिज में आपको स्टेबलाइजर की ज़रुरत नहीं पड़ेगी और आपका फ्रिज बिना ज़्यादा मेहनत के ही सुरक्षित रह सकेगा।

मुख्य बिंदु -

  • ऊर्जा दक्षता - ‎3 स्टार रेटिंग
  • क्षमता​ - ‎244 Liters
  • शेल्फ की संख्या -  ‎4
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - स्वचालित

सैमसंग की सबसे अच्छी फ्रिज RF57A5032S9/TL

कीमत- ₹67,990.00

साइड बाइ साइड डोर रेफ्रिजरेटर जिसमें नीचे भी स्पेस है, दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि हम सबको एक अपने घर में चाहिए। सैमसंग का यह साइड बाइ साइड ट्रिप्पल डोर रेफ्रिजरेटर, 5 या उस से ज़्यादा लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त रहेगा। इसका डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर कम आवाज़ करता है और काफी मजबूत भी है।

मुख्य बिंदु -

  • क्षमता​ - ‎580 Liters
  • ऊर्जा स्टार - 4 स्टार
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - स्वचालित
  • शेल्फ की संख्या - 3

3.व्हर्लपूल

व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निर्माता और घरेलू उपकरणों का मुख्य मार्केट है, जिसका मुख्यालय बेंटन चार्टर टाउनशिप, मिशिगन, संयुक्त राज्य अमेरिका में है। फॉर्च्यून 500 कंपनी का वार्षिक राजस्व लगभग 21 बिलियन डॉलर, 78,000 कर्मचारी और वैश्विक स्तर पर 70 से अधिक विनिर्माण और प्रौद्योगिकी केंद्र हैं।

मुख्य बिंदु -

  • टाइप- सार्वजनिक कंपनी 
  • उद्योग -घरेलू उपकरण
  • स्थापना -11 नवंबर, 1911; (111 साल पहले) बेंटन हार्बर, मिशिगन, यू.एस.
  • संस्थापक- लुइस और एमोरी अप्टन
  • मुख्यालय- बेंटन चार्टर टाउनशिप, मिशिगन, संयुक्त राज्य

व्हर्लपूल की सबसे अच्छी फ्रिज FP 263D Protton Roy, Alpha Steel

कीमत-₹26,340.00

व्हर्लपूल का यह ट्रिपल डोर फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री है जिसमें toughened ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। तो यह बेहद खूबसूरत दिखने वाला फ्रिज आपके 4 से 5 लोगों के परिवार के लिए एकदम सही रहेगा। क्योंकि इस फ्रिज में सामान अलग-अलग खांचे में रखा जाता है तो एक खाने की गंध दूसरे खाने में भी नहीं मिलती।

मुख्य बिंदु -

  • क्षमता​ - 240 Liters
  • शेल्फ की संख्या - 3
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - ‎ठंढ मुक्त

 

4.अमेज़नबेसिक्स

AmazonBasics किचन गैजेट्स से लेकर टेक एक्सेसरीज तक - सब कुछ के लिए Amazon का निजी लेबल ब्रांड है। ब्रांड मूल रूप से छोटे, अपेक्षाकृत सस्ते उत्पादों पर केंद्रित था।

लेकिन 2009 में इसकी शुरुआत के बाद से, AmazonBasics चार्जिंग केबल और बैटरी के एक छोटे से चयन से हजारों "रोजमर्रा की वस्तुओं" तक विस्तारित हो गया है।

अमेज़नबेसिक्स की सबसे अच्छी फ्रिज Black Glass Door

कीमत- ₹44,999.00

अमेज़नबेसिक्स का यह साइड बाई साइड डोर फ्रिज आपके घर के हाल में पड़ा बहुत ही खूबसूरत लगेगा। यह एक बड़े परिवार के हिसाब से पर्याप्त रहेगा जिसमें बायीं तरफ फ्रीजर है और दायी तरफ रेगुलर फ्रिज है। इसमें काफी सारी शेल्फ है जिसकी मदद से आप अपना सामान अच्छे से अलग-अलग करके रख सकते हैं। इन सब अच्छी चीज़ों के साथ इसमें वाटर डिस्पेंसर भी लगा हुआ है।

मुख्य बिंदु -

  • क्षमता​ - 564 Liters
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - ‎ठंढ मुक्त
  • फॉर्म फैक्टर​ - ‎साइड बाय साइड

अमेज़नबेसिक्स की सबसे अच्छी फ्रिज, Triple cooling zone, Convertible

कीमत-₹64,999.00

अमेज़नबेसिक्स का यह फ्रेंच डोर वाला फ्रिज वाटर डिस्पेंसर के साथ आता है जो 7 से भी अधिक लोगों के परिवार के लिए बिल्कुल सही रहता है। इसमें इंटेलीजेंट कूलिंग सिस्टम है जिसकी मदद से आपके फ्रिज में हवा का बहाव एकदम स्मूथ रहता है। साथ ही आप इसके डिजिटल डिस्प्ले की मदद से इंस्टेंट टेम्परेचर सेट कर सकते हैं।

मुख्य बिंदु -

  • ऊर्जा स्टार - 4 स्टार
  • क्षमता​ - ‎670 Liters
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - ‎स्वचालित

5.हायर

हायर ग्रुप कॉर्पोरेशन एक चीनी बहुराष्ट्रीय घरेलू उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है जिसका मुख्यालय क़िंगदाओ, शेडोंग में है। यह रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन, ड्रायर, माइक्रोवेव ओवन, मोबाइल फोन, कंप्यूटर और टीवी सहित उत्पादों का डिजाइन, विकास, निर्माण और बिक्री करता है। हायर स्मार्ट होम नामक घरेलू उपकरण व्यवसाय के सात वैश्विक ब्रांड हैं - हायर, कैसर्टे, लीडर, जीई एप्लायंसेज, फिशर एंड पायकेल, एकवा और कैंडी।

मुख्य बिंदु -

  • टाइप -सामूहिक
  • उद्योग- घरेलू उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स
  • स्थापना-1984 में; 39 साल पहले
  • मुख्यालय- क़िंगदाओ, शेडोंग, चीन

हायरकी सबसे अच्छी फ्रिज HEB-25TGS, Moon Silver:

कीमत-₹24,390.00

हेयर का यह बॉटम माउंटेड फ्रिज स्टेबलाइजर के बिना ही काम करने की क्षमता रखता है जो एक बेहद बड़े परिवार के लिए बना हुआ है। साथ ही यह रेफ्रीजिरेटर ट्विन इन्वर्टर के साथ आता है जो इसे कॉस्ट और एनर्जी efficient भी बना देता है।

मुख्य बिंदु -

  • ऊर्जा दक्षता - 2 स्टार
  • क्षमता​ - ‎256 Liters
  • शेल्फ की संख्या - ‎3
  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम - स्वचालित

रेफ्रिजरेटर की विशेषताएं क्या हैं? 

रेफ्रिजरेटर में कई सारी विशेषताएं होती है जिनके बारे में उन्हें खरीदते वक़्त ध्यान रखना पड़ता है। नीचे सब विशेषताएं लिखी गई हैं जिन्हे पढ़ना आपके लिए ज़रूरी हो सकता है। आइये देखते हैं फ्रिज में क्या-क्या होता है:

  • शेल्फ: फ्रिज में तीन प्रकार की शेल्फ होती है जिनमें तार युक्त, एक्रिलिक और टेम्पर्ड ग्लास आ जाता है। टेम्पर्ड ग्लास शेल्फ इन सब में सबसे ज़्यादा मजबूत होती है।

  • अडजस्टेबल शेल्फ और बोतल रैक: फ्रिज के मॉडल के हिसाब से आपको अडजस्टेबल शेल्फ और बोतल रैक मिल जाएंगे। इसका लाभ यह होता है कि आप बड़ी आइटम के लिए आसानी से जगह बना पाते हैं।

  • पानी और बर्फ का डिस्पेंसर: महंगे फ्रिज में आज-कल पानी और बर्फ के लिए बाहर ही डिस्पेंसर आ रहे हैं जिसकी मदद से आप बिना फ्रिज खोले ही यह दोनों चीज़ें ले सकते हैं।

  • क्विक फ्रीज कम्पार्टमेंट्स: आज-कल के फ्रिज में आपको क्विक फ्रीज कम्पार्टमेंट्स भी मिलते हैं जिसमें आप बेहद जल्दी बर्फ जमा कर इस्तेमाल कर पाते हैं।

  • सेपरेटर: Separators आपके फ्रिज में सब्जियां व फलों को अलग-अलग रखने में मदद करते हैं।

  • Deodorizer : आज के नए फ्रिज में गंध हटाने वाला यंत्र भी शामिल होता है जिसकी मदद से आप अपने फ्रिज को हमेशा ताज़ा रख पाते हैं।

  • नॉइज़कंट्रोल: फ्रिज का कंप्रेसर जब चलता है तब बहुत शोर होता है पर आधुनिक तकनीक की मदद से आज-कल के फ्रिज में कम शोर से चलने की क्षमता भी आ चुकी है। 

  • मॉइस्चर कंट्रोल: नमी हमारे खाने को खराब कर देती है इसलिए फ्रिज में मॉइस्चर कण्ट्रोल का फीचर होना बेहद ज़रूरी है।

आपके लिए कौन से फ्रिज फायदेमंद है ?

अगर इन सब ऊपर दिए गए फ्रिज में से आपको कोई एक फ्रिज चुनना पड़े, तो वह डबल डोर फ्रिज होना चाहिए।

  • सिंगल डोर के मुकाबले डबल डोर फ्रिज आपको अपना खाना अलग-अलग रखने की सहूलियत देता है।

  • फ्रिज को खोलने से फ्रीजर की ठंडक पर कोई असर नहीं पड़ता।

  • फ्रिज में 4 से 5 लोगों के मुताबिक भरपूर जगह होती है।

  • इसकी बड़ी शेल्फ आपको बड़े बर्तन रखने की इजाज़त भी देता है।

  • यह फ्रिज आपको 240 से 670 लीटर तक की अलग-अलग क्षमता में मिल जाएगा।

  • यह फ्रिज बिजली बचाने के लिए बनाया गया है जिसके कारण आपके पैसे भी बचेंगे।

  • इस टाइप के फ्रिज में आपको ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट का ऑप्शन मिलेगा।

रेफ्रीजिरेटर या फ्रिज खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखें? 

रेफ्रीजिरेटर या फ्रिज खरीदते समय आपको नीचे दी गई बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • आपका फ्रिज किस जगह पर इस्तेमाल होगा: घर, होटल, दफ्तर, बड़ा कमरा या फिर छोटा कमरा।

  • ऊपर दिए ऑप्शन में से आपको कौन-से प्रकार का फ्रिज चाहिए होगा।

  • कितने सदस्यों के लिए फ्रिज की ज़रुरत है।

  • स्टोरेज की आवश्यकता कितनी होगी।

  • रंग और आकार आपके घर के हिसाब से कैसा होना चाहिए।

  • डिजिटल पैनल होना चाहिए जिसमें हर चीज़ के बारे में ज़रूरी जानकारी देख सकेंगे।

  • तापमान आसानी से नियंत्रित हो सकता है।

  • फ्रिज की सर्विस की सुविधा आपके शहर में आसानी से मिलनी चाहिए।

  • फ्रिज के पार्ट आसानी से उपलब्ध होने चाहिए।

  • फ्रिज की वारंटी लंबी होनी चाहिए।

  • फ्रिज में गंध हटाने वाला यंत्र लगा हुआ होना चाहिए।

  • फ्रिज के अंदर के पार्ट्स खोलकर साफ किए जा सकें।

  • फ्रिज में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर होना चाहिए।

फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर क्या होता है?

फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर वो फ्रिज होते हैं जिनमें आपको हाथ से फालतू बर्फ को साफ़ नहीं करना पड़ता। ऐसे फ्रिज में आपको ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट [automatic defrost] की सुविधा मिलती है जिसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ एक बटन दबाना होता है। यह तकनीक ज़्यादातर डबल डोर फ्रिज और उस से बड़े फ्रिज में मिलती है। ऐसे सब फ्रिज फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर कहलाते हैं और आपको ऐसा ही फ्रिज खरीदना चाहिए।

फ्रिज में इनबिल्ट स्टेबलाइजर क्या होता है?

वोल्टेज में उतार-चढ़ाव आता ही रहता है जिसके प्रभाव से बिजली के उपकरण अपने समय से जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे हालात में बिजली के उपकरण में शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है जिससे बचने के लिए हम स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। यह यंत्र वोल्टेज के उतार चढाव का असर खुद पर लेकर उपकरण तक सही बिजली भेजता है। आज-कल के फ्रिज में इनबिल्ट स्टेबलाइजर आ रहे हैं जिसका मतलब यह बनता है कि अगर आपके फ्रिज में इन-बिल्ट स्टेबलाइजर है तो आपको अलग से स्टेबलाइजर नहीं लेना पड़ेगा।

फ्रिज में स्टार रेटिंग से क्या समझा जाए?

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी बिजली के उपकरणों को स्टार रेटिंग देती है जिसे फ्रिज के स्टीकर पर देखा जा सकता है। यह रेटिंग यह दर्शाता है कि आपका फ्रिज कितनी बिजली बचने की क्षमता रखता है। जितने अधिक स्टार होंगे, आपका फ्रिज उतनी ही बिजली बचाने के काबिल होगा। फ्रिज में आपको 1 से लेकर 5 तक के स्टार मिल सकते हैं।

फ्रिज की सफाई और मेन्टेन्स का ध्यान कैसे रखें?

अपने फ्रिज की सफाई करते वक़्त आपको नीचे लिखी गई बातों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए:

  • फ्रिज को हर 7 से 15 दिनों में साफ़ करना चाहिए।

  • फ्रिज के अंदर के रैक खाली करके अलग से धोने या साफ़ करने चाहिए।

  • फ्रिज को अंदर और बाहर, दोनों जगह से बराबर साफ़ करना चाहिए।

  • फ्रिज के ऊपर फालतू की चीज़ें नहीं रखनी चाहिए।

फ्रिज की मेंटेनन्स के लिए आप नीचे लिखी बातों का ख्याल रख सकते हैं

  • फ्रिज में सामान रखते वक़्त ताज़ी चीज़ें पीछे और पुराणी चीज़ें आगे रखें।

  • फ्रिज में हर तरह की खाने की चीज़ों के लिए अलग जगह निश्चित होनी चाहिए।

  • फ्रिज के दरवाज़े में ऐसी कोई चीज़ ना रखें जो दरवाज़ा बंद होने पर गिर जाये।

  • फ्रिज में बर्तन रखते वक़्त ध्यान देना चाहिए कि वह नीचे से साफ़ हों।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में आपको फ्रिज से जुड़ी हर एक जानकारी प्राप्त हो गयी होगी और आपको पता चल गया होगा कि सबसे अच्छा फ्रिज कौन सी कंपनी का है। उम्मीद है आपने अब तक अपने लिए फ्रिज चुन भी लिया होगा और यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर दिया होगा। 

Frequently Asked Questions

Q1. सबसे अच्छे फ्रिज किस कंपनी का होता है? 

A1. भारत में सबसे अच्छे फ्रिज इन कंपनी के होते हैं: सैमसंग (Samsung), एलजी (LG), व्हर्लपूल (Whirlpool), गोदरेज (Godrej), BOSCH और Haier.

Q2. सबसे कम बिजली खाने वाला फ्रिज कौन सा है?

A2. सिंगल डोर वाले फ्रिज कम बिजली का खपत करते हैं, अगर आपको सिंगल डोर या फिर कम खपत बिजली खपत वाले फ्रिज लेने का सोच रहे हैं। तो हमारा ये लेख पढ़े इसमें आपको पूर्ण जानकारी मिल जायेगी।

Q3. क्या फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए?

A3.जी हाँ, फ्रिज को हमेशा ऑन रखना चाहिए, अगर आप लंबे समय तक फ्रिज ऑफ रखते हैं, तो उसके मोटर की टोर्क काम नहीं करेगी और वह जाम हो जाएगी। जाम होने की वजह से वह ओवर हीट हो जाएगा और उसका कंप्रेसर भी खराब हो जाएगा। 

About Author

author

Neha Nidhi

Content Writer

I love to play with words and aim to provide informative information to readers, which helps them get their answers.

Copyright 2010-2022. FreeKaaMaal.com. All Rights Reserved. All content, trademarks and logos are copyright of their respective owners.

Disclaimer: FreeKaaMaal.com is community platform where our users find and submit deals from various website across the world, we do not guarantee, approve or endorse the information or products available at these sites, nor does a link indicate any association with or endorsement by the linked site to FreeKaaMaal.com. Readers are requested to be cautious while shopping at newly launched and non-trusted e-commerce sites.

DMCA.com Protection Status